Politics राज्य

अब केजरीवाल की जगह राखी सावंत चलाएगी सरकार!

0
Please log in or register to do it.

उद्धव ठाकरे ने अपने अखबार सामना के संपादकीय में केजरीवाल को येड़ा (पागल) बताने और राखी सावंत के साथ उनकी तुलना करने पर राखी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा है कि उद्धव ठाकरे ने जो कहा है तो बहुत सोच समझ कर कहा होगा। शिवसेना मुंबई को चलाती है। मुझे भी लगता है कि मैं केजरीवाल से बेहतर हूं और सरकार भी चला सकती हूं, इसलिए मैं भी सोच रही हूं कि अब राजनीति में आ ही जाऊँ। 
‘आप’ के प्रवक्‍ता दिलीप पांडे ने बताया कि सामना में जो बातें कही गई हैं, वो शिवसेना की राजनीतिक संस्‍कार शैली को प्रदर्शित करती हैं। साथ ही उन्‍होंने राखी सावंत की बात पर भी शिवसेना को घेरा। दिलीप पांडे ने कहा कि महाराष्‍ट्र की बागडोर अब राखी सावंत के हाथ में होगी। 
केजरीवाल की बयानबाजी पर जेडीयू सांसद साबिर अली ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में उन्‍हें अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि राजनेता देश की मर्यादा को ध्‍यान में रखते हुए टिप्‍पणी करें। 
सामना के संपादक प्रेम शुक्‍ला ने कहा कि ‘आप’ के नेता लगातार गलत बयानों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्‍होंने कुमार विश्‍वास के मलयाली नर्सों पर किए गए कमेंट के लिए आड़े हाथों लिया। दरअसल कुमार विश्वास के पुराने कवि सम्मेलनों में किये गए कुछ टिप्पणियां आज विवाद का कारण बन गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

भारतीय सेना पर गहराया पैसों का संकट
आम आदमी की तरह गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे सीएम केजरीवाल

Your email address will not be published. Required fields are marked *