Politics

100 दिन में बदल जाएगी केंद्र की सरकार- नरेंद्र मोदी

0
Please log in or register to do it.
100 दिन में बदल जाएगी केंद्र की सरकार- नरेंद्र मोदी - Image 1
100 दिन में बदल जाएगी केंद्र की सरकार- नरेंद्र मोदी - Image 1

कोच्ची। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने यहां रविवार को कहा कि केंद्र की सरकार 100 दिनों में बदल जाएगी। केरल के एक दिन के दौरे पर पहुंचे मोदी केरल पुलाया महासभा में बोल रहे थे।
मोदी ने हिंदी में बोलते हुए श्री नारायण गुरू और अय्यांकली का ज़िक्र किया जिन्होंने यहां के निम्न वर्ग को ऊपर उठाने के लिए काम किया है। मोदी ने कहा कि, “6 दशकों से, एक ही परिवार ने फ़ैसले लिये हैं और अब वो बदलनेवाला है और बहुत जल्दी सारे फ़ैसले देश के सभी परिवारों के लिए लिये जाएंगे।”
उन्होंने कहा कि, “आज से 100 दिन बाद केंद्र में सरकार बदल जाएगी और मैं भरोसा दिलाता हूं कि आपकी सारी उम्मीदें सच होंगी।”
मोदी ने अपना भाषण उन्हें सुनने के लिए पहुंचे लोगों को मलयालम में धन्यवाद देकर किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं जल्द ही सुनी जाएंगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
नहीं गिरेगी केजरीवाल सरकार, बीजेपी पास कराएगी जनलोकपाल
क्या दागदार छवि वाली अमानुल्लाह होंगी बेदाग़ 'आप' में आ कर...?

Your email address will not be published. Required fields are marked *