Cricket Sports

भारत के लिए जीत की राह इतनी आसान नहीं

0
Please log in or register to do it.
भारत के लिए जीत की राह इतनी आसान नहीं - Image 1
भारत के लिए जीत की राह इतनी आसान नहीं - Image 1





इडेन पार्क – भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ  दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला टेस्ट  तीसरे दिन बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।  दूसरे दिन 130 रन पर 4 विकेट खोकर खेल खत्म होने के बाद तीसरे दिन भारतीय पारी के सामने फोलोऑन बचाने की चुनौती थी। क्रिज़ पर रोहित शर्मा के साथ अजंक्या रहाणे मौजूद थे लेकिन तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारतीय बल्लेबाज़ों का विकेट भी तेज़ी से गिरता रहा।


भारतीय टीम ने पहली पारी में 202 रन बनाए । सबसे ज्यादा रोहित शर्मा ने 72 रन बनाए। िस आधार पर कीवीज़ को 301 रन की बढ़त दूसरी पारी में हासिल थी । लेकिन दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज़ों का जलवा देखने को मिला। शमी की धारदार गेंदबाज़ी ने कीवीज़ को दूसरी पारी में  पांव जमाने से पहले ही पवेलियन भेजना शुरू कर दिया। भारतीय गेंदबाज़ों ने दूसरी पारी में पूरी न्यूज़ीलैंड की टीम को 105 रनों पर ही सिमेट दिया। 


दूसरी पारी मे शमी ने 3 विकेट हासिल किये तो वहीं पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले इशांत को भी दूसरा पारी में 3 विकेट हासिल हुआ। वहीं जहीर को 2 और जडेजा को एक सफलता हाथ लगी। भारत को टेस्ट में जीत के लिए 407 रन की जरुरत है और अभी तीसरे दिन के खेल के अलावा 2 दिन का खेल अभी बाकी है।


भारत को मुरली विजय के तौर पर पहला झटका भी लग चुका है। विजय ने 13 रन बनाए हैं।




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल के संविधान विशेषज्ञों ने दिया 'आप' को झटका, कहा नहीं ली गई राय!
यूपी जैसे राज्य में बेहतर क़ानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे कर सकते हैं- मुलायम सिंह यादव

Your email address will not be published. Required fields are marked *