राज्य

समर्थन वापसी के लिए एलजी को लिखेंगे बिन्नी

0
Please log in or register to do it.
समर्थन वापसी के लिए एलजी को लिखेंगे बिन्नी - Image 1
समर्थन वापसी के लिए एलजी को लिखेंगे बिन्नी - Image 1
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निकाले गये विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए बिन्नी ने बताया कि वो दिल्ली के उपराज्यपाल को इस बारे में चिट्ठी लिख रहे हैं।
सीएनएन-आईबीएन से बात करते हुए विनोद कुमार बिन्नी ने कहा कि वो आम आदमी पार्टी की दिल्ली की सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए एलजी को पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो तभी सरकार को समर्थन करेंगे जब वो अन्ना हज़ारे के लोकपाल बिल को पास करें।
सोमवार को बिन्नी ने दो विधायकों के साथ प्रेस वार्ता कर दिल्ली सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और कहा था कि वो अपने वायदे पूरे करे नहीं तो सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। लेकिन सोमवार को ही जेडीयू नेता शोएब इक़बाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाक़ात की और बताया कि अब उनके और सरकार के बीच सब कुछ ठीक है।
बिन्नी, इक़बाल और निर्दलीय विधायक रामबीर शौकीन ने केजरीवाल सरकार से समर्थन वापसी की धमकी दी थी। 
अब शोएब इक़बाल ने हाथ पीछे खींच लिया है जबकि बिन्नी ने साफ किया है कि वो समर्थन वापस ले रहे हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

संगकारा ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, सबसे तेज़ 11000 टेस्ट रन बनानेवाले बल्लेबाज़
बलात्कार के आरोप में आप नेता गिरफ़्तार

Your email address will not be published. Required fields are marked *