राज्य

बलात्कार के आरोप में आप नेता गिरफ़्तार

0
Please log in or register to do it.
बलात्कार के आरोप में आप नेता गिरफ़्तार - Image 1
बलात्कार के आरोप में आप नेता गिरफ़्तार - Image 1

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के हरिकेश नगर से दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को एक महिला को नौकरी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। रमन स्वामी नाम के इस शख़्स ने दिल्ली चुनाव के नतीजे आने से पहले ही आम आदमी पार्टी से जुड़ा था और उसने ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायकी का टिकट भी मांगा था।
पुलिस के मुताबिक रमन स्वामी ने 25 जनवरी को महिला को नौकरी दिलाने के लिए ओखला इलाके में बुलाया और उसे अपनी कार में बिठाकर एक घर में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने 25 जनवरी को ही आप नेता रमन स्वामी को गिरफ़्तार किया और अदालत ने उसे 8 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भी भेजा।
पुलिस के मुताबिक रमन ने महिला को धमकी दी थी कि अगर वो किसी को बताएगी तो अंजाम ठीक नहीं होगा। लेकिन महिला ने उसी दिन पुलिस में शिकायत की और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
समर्थन वापसी के लिए एलजी को लिखेंगे बिन्नी
EXCLUSIVE - क्या बीजेपी पाकिस्तान से डोनेशन लेती है?

Your email address will not be published. Required fields are marked *