Politics देश

EXCLUSIVE – क्या बीजेपी पाकिस्तान से डोनेशन लेती है?

0
Please log in or register to do it.
EXCLUSIVE – क्या बीजेपी पाकिस्तान से डोनेशन लेती है? - Image 1
EXCLUSIVE – क्या बीजेपी पाकिस्तान से डोनेशन लेती है? - Image 1
नई दिल्ली। बीजेपी की विचारधारा को हिंदुत्व की विचारधारा माना जाता है और पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी एक इंटरव्यू में ये भी कह चुके हैं कि वो हिंदू हैं और राष्ट्रवादी हैं। लेकिन उन्ही की पार्टी की वेबसाइट पर ऑनलाइन डोनेशन के लिए जो फॉर्म बना हुआ है, उसमें जब दूसरे देश में रहनेवालों के इच्छुक दानियों से जब उनके देश का नाम पूछा जाता है तो उसमें एक विकल्प पाकिस्तान का भी है। 
EXCLUSIVE – क्या बीजेपी पाकिस्तान से डोनेशन लेती है? - Image 2
तो अब सवाल ये उठता है कि क्या भारतीय जनता पार्टी पाकिस्तान से भी डोनेशन लेती हैं? 
या फिर ये माना जाये कि भारतीय जनता पार्टी पाकिस्तान से भी डोनेशन लेने की इच्छा रखती है?
या फिर ये माना जाये कि भारतीय जनता पार्टी पाकिस्तान से डोनेशन लेने का विकल्प खुला रख रही है?
या फिर ये माना जाये कि भारतीय जनता पार्टी ने तमाम देशों की लिस्ट बस यूं ही पाकिस्तान का नाम भी रहने दिया?
ऐसे सवाल कई हो सकते हैं, लेकिन ये सारे सवाल इसलिये भी हैं क्योंकि बीजेपी एक बनी बनाई पुरानी पार्टी है और उससे अगर ये ग़लती से भी हो रहा है तो सवाल है क्यों हो रहा है जबकि उससे काफ़ी नई, करीब एक साल पहले आई एक पार्टी आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर देशों के नाम में पाकिस्तान का नाम नहीं रखा गया है। यानी आम आदमी पार्टी ने अपनी नीति साफ़ रखी है कि उसे पाकिस्तान से किसी तरह का सियासी डोनेशन नहीं चाहिए।
EXCLUSIVE – क्या बीजेपी पाकिस्तान से डोनेशन लेती है? - Image 3
वहीं कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस ऑनलाइन डोनेशन लेती ही नहीं है।

बीजेपी का डोनेशन पेज Live देखें और ख़ुद अनुभव करें-

आम आदमी पार्टी का डोनेशन पेज Live देखें और ख़ुद अनुभव करें-



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

बलात्कार के आरोप में आप नेता गिरफ़्तार
माइक्रोसॉफ़्ट के नये CEO सत्या नाडेला - 10 अहम बातें

Your email address will not be published. Required fields are marked *