राज्य

अरविंद केजरीवाल बने गीतकार, फ़िल्म के लिए लिखा गाना

0
Please log in or register to do it.
अरविंद केजरीवाल बने गीतकार, फ़िल्म के लिए लिखा गाना - Image 1
अरविंद केजरीवाल बने गीतकार, फ़िल्म के लिए लिखा गाना - Image 1

नई दिल्ली। हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पतंग पर कविता लिखकर अपने एक और हुनर को ज़माने के सामने पेश किया था, अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐसा ही हुनर सामने आ रहा है और उन्होंने सीधा एक फ़िल्म के लिए गाना लिखा है।
एक अंग्रेज़ी अख़बार के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने एक फ़िल्म “दिल तो दीवाना है” के लिए एक गाना लिखा है। फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं राजा आर बुंदेला और फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं आमिर ख़ान के चचेरे भाई हैदर। फ़िल्म निर्माता हैं दीपक शर्मा।
इस फ़िल्म में वैसे तो सारे गाने आम आदमी पार्टी के नेता और अरविंद केजरीवाल के पुराने सहयोगी कुमार विश्वास ने लिखे हैं लेकिन एक गाना केजरीवाल ने भी लिखा है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
बिना सबूत 'आप' ने 'बीजेपी' पर लगाया विधायकों को खरीदने का आरोप
हरियाणा सीएम हुड्डा को युवक ने मारा थप्पड़

Your email address will not be published. Required fields are marked *