Business

महंगाई बढ़ाने का इंतज़ाम, बढ़ गया डीज़ल का दाम

0
Please log in or register to do it.
महंगाई बढ़ाने का इंतज़ाम, बढ़ गया डीज़ल का दाम - Image 1
महंगाई बढ़ाने का इंतज़ाम, बढ़ गया डीज़ल का दाम - Image 1

नई दिल्ली। सरकार ने डीज़ल के दाम में 10 पैसे की बढ़ोतरी की है। वैसे तो डीज़ल को आंशिक तौर पर डीकंट्रोल किया जा चुका है लेकिन इस बार ये बढ़ोतरी सरकार ने की है। केंद्र सरकार ने ये बढ़ोतरी डीलरों के कमीशन को बढ़ाने के लिए की है।
महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही। सरकार के सभी क़दम इस मामले में विफल होते जा रहे हैं और सरकार ने महंगाई बढ़ाने का एक और इंतज़ाम कर दिया है। डीलरों के कमीशन को बढ़ाने के नाम पर जनता पर बोझ बढ़ाने की तैयारी है। डीज़ल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से हर तरह के ज़रूरी सामानों के दाम बढ़ने के आसार हैं।
डीज़ल के दाम 17 जनवरी के बाद 11 बार बढ़ें हैं। वैसे तेल कंपनियों को हर पखवाड़े पर डीज़ल की क़ीमतों की समीक्षा करने का अधिकार है लेकिन पिछले पखवाड़े तेल कंपनियों डीज़ल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था।
देवयानी मामले में कब क्या हुआ
नाराज़ भारत ने अमेरिका से कहा "समय बदल चुका है"

Your email address will not be published. Required fields are marked *