राज्य

किसी भी हाल में 15 दिन में आएगा जनलोकपाल: केजरीवाल

0
Please log in or register to do it.
किसी भी हाल में 15 दिन में आएगा जनलोकपाल: केजरीवाल - Image 1
किसी भी हाल में 15 दिन में आएगा जनलोकपाल: केजरीवाल - Image 1

नई दिल्ली। जनलोकपाल बिल को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के भावी सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दावा किया कि सरकार संभालते ही 15 दिन के भीतर किसी भी हालत में जनलोकपाल बिल को पास किया जाएगा। मीडिया से रू-ब-रू होकर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है और तमाम क़ानूनी अड़चनों के बावजूद दिल्ली को अपना जनलोकपाल दिया जाएगा।
क़ानूनी अड़चन का ज़िक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों को बताया कि साल 2000 में एक संशोधन हुआ था जिसके तहत राज्य सरकार को क़ानून लाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होती है। उन्होंने इसे अंग्रेज़ो के क़ानून से जोड़ते हुए कहा कि अंग्रेज़ों के वक़्त में क़ानून बनाने के लिए लंदन से अनुमति लेनी होती थी लेकिन हम चुनी हुई सरकार हैं और जब तक जनलोकपाल बिल पास नहीं हो जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे।
अरविंद शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं और उन्होंने कहा है कि आते के साथ 24 घंटे के भीतर फ्री पानी दिल्लीवालों को मिलने लगेगा और जहां पानी नहीं पहुच रहा वहां पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने का काम शुरू होगा। बिजली के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिजली को लेकर काम जारी है।
जैक कालिस ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
नीतीश राज में, बेटी बिक रही बाज़ार में

Your email address will not be published. Required fields are marked *