राज्य

Muzaffarnagar । पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जहरीली शराब बनाने वाले 13 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपियों पर यूपी के थानों में पहले से दर्ज हैं करीब 28 मुकदमें

0
Please log in or register to do it.
13 accused of making poisonous liquor arrested
13 accused of making poisonous liquor arrested
मुज़फ्फरनगर । मंसूरपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जहरीली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ करते हुए अंतर्राज्यीय 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 4 आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 3 गाड़ी, 24 हजार लीटर शराब, 55 हजार खाली पव्वे, 20 हजार ढक्कन, 82 हजार रेपर अंग्रेजी शराब के बरामद किए है। फैक्ट्री से करोड़ों रुपए के उपकरण भी बरामद किए गए है, बताया जा रहा है कि दिल्ली, यूपी-उत्तराखंड, हरियाणा में जहरीली शराब की सप्लाई होती थी। पकड़े गए 13 आरोपियों के खिलाफ करीब 28 मुकदमें यूपी के थानों में दर्ज हैं, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 
  • तोहफा और मिस इंडिया ब्रांड की नकली शराब बरामद 
  • दिल्ली, यूपी-उत्तराखंड, हरियाणा में होती थी सप्लाई 
  • 3 गाड़ी, 24 हजार लीटर शराब और उपकरण भी बरामद 
  • पंचायत चुनाव के लिए आर्डर पर तैयार कर रहे थे शराब 
  • आर्डर देने वालों की तलाश में जुटी पुलिस और क्राइम ब्रांच 
बुलंदशहर में नकली शराब मिस इंडिया ब्रांड से हुई 5 लोगों की मौत की सनसनी के बीच ही एसएसपी अभिषेक यादव ने पंचायत चुनाव के लिए आर्डर तैयार करने में जुटे अंतर्राज्यीय अवैध शराब गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस गिरोह के 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे 3 गाड़ियों के साथ ही तोहफा और मिस इंडिया ब्रांड की नकली शराब सहित करोड़ों रुपए का माल बरामद किया गया है। 
13 accused of making poisonous liquor arrested
गिरोह के 4 सदस्य पुलिस की पकड़ से फरार हैं। इस नकली शराब का प्रयोग पंचायत चुनाव के दौरान किया जाना था। पुलिस इस गिरोह को आर्डर देने वाले प्रधानों, प्रत्याशियों और अन्य लोगों की तलाश में भी जुट चुकी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान क्राइम ब्रांच और थाना मंसूरपुर पुलिस टीम के अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश किए जाने की जानकारी दी। 
13 accused of making poisonous liquor arrested
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में पुलिस टीम को अवैध शराब निर्माण रोकने, इसकी तस्करी में लगे लोगों और गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय किया गया था, उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना मंसूरपुर क्षेत्र के औद्योगिक एरिया बेगराजपुर से अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ टीम ने किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस अवैध कारोबार में संलिप्त 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए इनसे भारी मात्रा में रैक्टिफाइड, तोहफा-मिस इंडिया ब्रांड नकली शराब, अंग्रेजी कंपनी की शराब के होलोग्राम, ढक्कन, रैपर, पव्वे आदि सहित करोड़ों रुपए का माल बरामद किया है। 
13 accused of making poisonous liquor arrested
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Delhi । कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा: कानून लागू करने पर रोक क्यों नहीं लगाते, अगर आप नहीं करेंगे तो हम करेंगे
BADAUN । गैंगरेप और हत्या के मामले में राजनीति शुरू, धर्मेंद्र यादव ने सीबीआई जांच और 25 लाख आर्थिक मदद की मांग की

Your email address will not be published. Required fields are marked *