Politics राज्य

सुरक्षा के नाम पर दिल्ली पुलिस कर रही है राजनीति: केजरीवाल

0
Please log in or register to do it.



नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। जबकि बताया जा रहे हैं कि यासीन भटकल को छुड़ाने के लिए आईएम उनके अपहरण की साजिश रच रहा है। सुरक्षा लेने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है। रविवार को पार्टी की पॉलिटिकल कमेटी की बैठक के थोड़ी देर बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा कि केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर राजनीति कर रही है।
अगर केजरीवाल के ट्वीट को सही माना जाए तो क्या सचमुच ऐसा कुछ चल रहा है, क्या दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा के साथ राजनीति कर रही है? ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी उनसे दोपहर बाद मिले और उन्हें लेकर मिली धमकी की जानकारी दी। लेकिन उससे पहले ही यह बात मीडिया में डिसक्लोज कर दी गई। यहाँ उनके ट्वीट को आप खुद ही देख कर तय कीजिये कि मामला क्या है…



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

निजी स्कूलों को हाई कोर्ट का करारा झटका
केजरीवाल को नहीं मिली धरना देने कि इज़ाज़त, अब क्या करेंगे केजरीवाल ?

Your email address will not be published. Required fields are marked *