जैक कालिस ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

HomeUncategorized

जैक कालिस ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

जोहांसबर्ग। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस ने फर्स्ट क्लास और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। भारत के ख़िलाफ़ आखिरी ट

इरफान को नहीं मिला ऑक्शन में लेडी लक का साथ
मोहब्बत में नाकाम कोहली, अनुष्का ने तोड़ा मैच विनर विराट का दिल
गांगुली के कोचिंग सेंटर पर एक साल का प्रतिबंध
जैक कालिस ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास - Image 1
जोहांसबर्ग। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस ने फर्स्ट क्लास और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। भारत के ख़िलाफ़ आखिरी टेस्ट खेलने के बाद कालिस वन-डे और टी-20 छोड़कर बाकी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ट्वीट कर के जानकारी दी कि कालिस वन-डे खेलते रहेंगे और उन्होंने 2015 वर्ल्डकप भी खेलने की इच्छा जताई है। सचिन के बाद सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगानेवाले कालिस गुरुवार को डरबन में अपना आख़िरी टेस्ट मैच खेलेंगे।
“संन्यास का फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि यही संन्यास का सबसे सही समय है। मैं इसे गुडबॉय की तरह नहीं देखता. मुझमें अब भी खेलने और साउथ अफ्रीका टीम के लिए कुछ करने की भूख है। यदि मैं फिट रहा और मेरा खेल अच्छा रहा तो टीम के लिए 2015 का विश्वकप खेलूंगा।”- जैक कालिस, क्रिकेटर, साउथ अफ्रीका
जैक कैलिस का टेस्ट रिकॉर्ड कुछ इस तरह है-

बैटिंग-

मैच खेले – 165

रन बनाए – 13174

एवरेज – 55.12

शतक – 44

अर्धशतक – 58

सर्वश्रेष्ठ स्कोर – 224

चौके लगाए – 1475

छक्के जड़े – 97

कैच लपके – 199

बॉलिंग-

मैच – 165

गेंदें फेंकी – 20166

रन दिए – 9499

विकेट लिए – 292

एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 54 रन देकर 6 विकेट

एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 92 रन देकर 9 विकेट

इकॉनमी रेट – 2.82

चार विकेट – 7 बार

पांच विकेट – 5 बार

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: