राज्य

फंसते जा रहे हैं मुलायम

0
Please log in or register to do it.
फंसते जा रहे हैं मुलायम - Image 1
फंसते जा रहे हैं मुलायम - Image 1


लखनऊ। मौलाना तौकीर रजा खां जो सपा सरकार में हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग के सलाहकार थे, उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उनके मुताबिक सपा सरकार से मुसलमानों के मसले हल नहीं हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर दंगों से बेघर हुए तमाम मुसलमान अपने गांवों को लौटना चाहते हैं, मगर सरकार उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है। उन गांवों में पुलिस चौकी स्थापित करके इस काम को आसानी से किया जा सकता है, मगर सरकार की इसमें कोई रुचि नहीं है।
मुलायम अभी मौलाना तौकीर रज़ा खान के मसले पर कुछ चिंतन कर ही रहे थे कि जामा मस्ज़िद के शाही इमाम ने उन्हें चेतावनी दे दी है। सैय्यद बुखारी ने मुलायम को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका गैर जिम्मेदाराना बयान आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचा सकता हैं। मुलायम ने हाल ही में कहा था कि मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में कोई पीड़ित नहीं है, सब कांग्रेस और बीजेपी के लोग हैं। शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सपा प्रमुख को आगाह किया है कि तथ्य को परखे बिना की गई टिप्पणियों से उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बिहार में भी खाप पंचायत की छाप
पार्टी का झंडा मिलते ही अटल जी खिलखिला उठे

Your email address will not be published. Required fields are marked *