Politics देश

पार्टी का झंडा मिलते ही अटल जी खिलखिला उठे

0
Please log in or register to do it.
पार्टी का झंडा मिलते ही अटल जी खिलखिला उठे - Image 1
पार्टी का झंडा मिलते ही अटल जी खिलखिला उठे - Image 1
नई दिल्ली। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष उनसे मिलने पहुंचे जहां दिल्ली के कृष्णानगर से बीजेपी के विधायक डॉ. हर्षवर्धन ने उन्हें पार्टी का झंडा पकड़ाया तो वो खिलखिला उठे। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि अटल जी कितने प्रसन्न हैं। 
कुछ सालों से अटल बिहारी वाजपेयी अस्वस्थ हैं और चल फिर नहीं पाते। पिछले कई महीनों से उनकी कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई थी राजनाथ सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर इस तस्वीर को लोगों से साझा किया है। ये आज सुबह की ही तस्वीर है जिसमें अटल बिहारी जी पहले से ज़्यादा स्वस्थ नज़र आ रहे हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। वो शुरू से ही जनसंघ से जुड़े रहे और मोरारजी देसाई की सरकार में विदेश मंत्री बने। 1996 में वो देश के प्रधानमंत्री बने लेकिन 13 दिन की सरकार गिर गई और फिर 1998 में एनडीए की सरकार बनी तो अटल बिहारी वाजपेयी एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने गये।
अटल जी 9 बार लोकसभा में सांसद रह चुके हैं और 2 बार राज्यसभा में सांसद रहे हैं। वो अब तक अकेले ऐसे सांसद रहे हैं जो 4 अलग-अलग राज्यों से चुने गये। वो चार राज्य हैं उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली और मध्य प्रदेश।
फंसते जा रहे हैं मुलायम
ट्रैफिक जाम में फंसे भावी सीएम अरविंद केजरीवाल

Your email address will not be published. Required fields are marked *