Close

देखिए कौन है देश के सबसे लोकप्रिय फ़िल्म स्टार्स

देखिए कौन है देश के सबसे लोकप्रिय फ़िल्म स्टार्स - Image 1
नई दिल्ली। वैसे तो हिंदुस्तान फ़िल्मों का दीवाना है लेकिन बॉलीवुड में कौन एक्टर या एक्ट्रेस है जिसे देश सबसे ज़्यादा पसंद करता है, इस पर बहस होती रहती है लेकिन कम से कम गूगल तो आंकड़ों को देखकर ये तय ही कर सकता है कि किसे सबसे ज़्यादा सर्च किया गया। और इस आधार पर ये भी कहा जा सकता है कि जो सबसे ज़्यादा सर्च किया गया वो सबसे ज़्यादा पसंद किया गया।

टॉप टेन एक्ट्रेस



देखिए कौन है देश के सबसे लोकप्रिय फ़िल्म स्टार्स - Image 1एक्ट्रेस के मामले में बाज़ी मारी है कैटरीना कैफ़ ने जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन सर्च्ड हिरोइन बनने का तमगा हासिल किया है। टॉप टेन हिरोइन की लिस्ट में जिया ख़ान का भी नाम है जिनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
इस लिस्ट में एश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित भी हैं जिन्होंने आज-कल काफ़ी फ़िल्में साइन कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा को भी पीछे छोड़ दिया है। आशिकी-2 से फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखनेवाली और अब तक सिर्फ 2 फ़िल्म करनेवाली श्रद्धा कपूर भी 7वें नम्बर पर हैं जिन्होंने 10वें नंबर पर काबिज़ सोनाक्षी सिन्हा को पीछे छोड़ा है।

टॉप टेन एक्टर्स



भले ही फोर्ब्स ने सलमान ख़ान की रैंकिंग घटा दी और शाहरूख ख़ान को नंबर एक की कुर्सी दे रखी हो लेकिन गूगल पर सर्च के मुताबिक हिंदुस्तान में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय एक्टर सलमान ख़ान हैं, जिन्हें साल 2013 में सबसे ज़्यादा सर्च किया गया। सलमान के बाद नंबर आता है शाहरूख ख़ान का।
देखिए कौन है देश के सबसे लोकप्रिय फ़िल्म स्टार्स - Image 2
इस लिस्ट में नए एक्टर स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अभिनेता वरुण धवन को भी जगह मिली है जिन्होंने बड़े-बड़े नामों के बीच में जगह बनाई है। दसवें नंबर पर रहनेवाले वरुण धवन अजय देवगन से एक पायदान नीचे हैं। जबकि लिस्ट में रणबीर कपूर ने तीसरे नंबर पर जगह बनाई है और इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और संजय दत्त भी हैं। तीन ख़ानों में से एक आमिर ख़ान इस लिस्ट से लापता हैं जिनकी धूम-3 को लेकर काफ़ी चर्चा है।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top