Entertainment

आशिक़ी-2 ने कृष-3 और धूम-3 को पछाड़ा

0
Please log in or register to do it.
आशिक़ी-2 ने कृष-3 और धूम-3 को पछाड़ा - Image 1
नई दिल्ली। यूं तो चेन्नई एक्सप्रेस, कृष-3 और धूम-3 से बॉलीवुड के नामी गिरामी नाम जुड़े हैं लेकिन लोकप्रियता के मामले में कम बजट की और नये चेहरों के साथ आई फ़िल्म आशिक़ी-2 ने इन बड़े नामों से भी बाज़ी मार ली। गूगल सर्च ट्रेंड्स की रिपोर्ट तो यही कहती है।
साल 2013 में गूगल के मुताबिक फ़िल्मों के मामले में सबसे ज़्यादा महेश भट्ट कैंप की म्यूजिकल रोमांटिक फ्रेंचाइजी आशिक़ी-2 को सर्च किया गया। ये वो फ़िल्म है जिसमें आदित्य रॉय कपूर पहली बार लीड रोल में आए और श्रद्धा कपूर ने इसी फ़िल्म से अपना करियर शुरू किया। कमाई के मामले में 100 करोड़ के क्लब में शामिल ये फ़िल्म हालांकि 200 करोड़ क्लब में पहुंचनेवाली शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस और रितिक रोशन की कृष-3 से पीछे रही लेकिन गूगल पर लोकप्रियता के मामले में सबसे आगे।

आशिक़ी-2 ने कृष-3 और धूम-3 को पछाड़ा - Image 1
अजीब बात ये है कि बॉक्स ऑफ़िस पर धड़ाम हो तुकी अजय देवगन अभिनीत फ़िल्म हिम्मतवाला ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है वो भी पांचवें नंबर पर। ये फ़िल्म सुपरफ्लॉप रही हालांकि पहले दिन इसने अच्छी कमाई की थी। इसके अलावा भारत की पहली डांस पर बनी फ़िल्म ABCD ने इस लिस्ट में 7वें नंबर पर जगह बनाई है। इस फ़िल्म में कोई बड़ा नाम हीरो के तौर पर नहीं था। प्रभु देवा ने लीड रोल किया था और हिंदी मार्केट में इसने अच्छा बिज़नेस किया। 
एक और दिलचस्प बात है साल 2013 में सलमान ख़ान की कोई फ़िल्म नहीं रिलीज़ हुई है लेकिन पिछले साल की उनकी एक फ़िल्म ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। जी हां दबंग-2 ने गूगल के सर्च ट्रेंड्स में फ़िल्मों के मामले में 7वें पायदान पर जगह बनाई है।
कौन बनेगा पीएम? - चायवाला है उपायवाला
देखिए कौन है देश के सबसे लोकप्रिय फ़िल्म स्टार्स

Your email address will not be published. Required fields are marked *