Cricket Entertainment Sports

मोहब्बत में नाकाम कोहली, अनुष्का ने तोड़ा मैच विनर विराट का दिल

0
Please log in or register to do it.
मोहब्बत में नाकाम कोहली, अनुष्का ने तोड़ा मैच विनर विराट का दिल - Image 1
मोहब्बत में नाकाम कोहली, अनुष्का ने तोड़ा मैच विनर विराट का दिल - Image 1

कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन अब ये मोहब्बत टूट चुकी है। कोहली-अनुष्का के बीच प्यार में दरार आ चुकी है, दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं, और ना ही इनकी मुलाकातों की तस्वीरें अब सामने आ रही हैं। इंस्टाग्राम ने अनुष्का-कोहली के बीच रिश्तों में पैदा हुई दूरियों को भी जगजाहिर कर दिया।
विराट और अनुष्का ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट का फैन्स अकाउंट चलाने वाले एक फैन ने इसे नोटिस किया।

उसने ट्वीट किया- “Virat Anushka unfollowed each other on instagram” 


इसके बाद सैकड़ों फैन ट्वीट कर दोनों से जवाब मांगने लगे। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी जवाब नहीं दिया है, लेकिन अनुष्का अभी भी ट्विटर पर विराट को फॉलो करती हैं।
कोहली-अनुष्का के बीच दूरियों की ये खबरें सिर्फ इंस्टाग्राम से आईं, लेकिन कहानी सिर्फ यही तक सीमित नहीं है, बल्कि इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने से पहले भी दोनों के बीच बहुत कुछ हो चुका था।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि विराट ने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन अनुष्का ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया। तब से दोनों में बातचीत बंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट अनुष्का से इसी साल शादी करना चाहते थे,लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने इसे ठुकरा दिया। फिलहाल अनुष्का अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। और वो 2017 से पहले शादी नहीं करना चाहती, और इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई भी हुई। करीब एक महीने से दोनों की बातचीत बंद है।

हालांकि इस बीच खबरें ये भी आ रही है कि श्रीलंका के खिलाफ ट्वेंटी-20 सीरीज़ से कोहली का आराम लेना। इस ओर इशारा करता है कि वो बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का को फिर मनाएंगे।





लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

गुजरात लॉयन्स के लॉयन बने रैना, IPL 9 में देंगे पुणे के धोनी को टक्कर
आदिवासियों को पट्टे जारी करने पर मद्रास हाईकोर्ट का स्थगनादेश रद्द

Your email address will not be published. Required fields are marked *