Technology

हिंदुस्तान की सबसे बड़ी समस्या रेल टिकट!

0
Please log in or register to do it.
हिंदुस्तान की सबसे बड़ी समस्या रेल टिकट! - Image 1
नई दिल्ली। भारतीय रेल का हाल किसी से जुदा नहीं है, ना ही भारतीय रेल किसी से जुदा है। भारत की लाइफ लाइन कही जानेवाली भारतीय रेल के दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है जो रोज़ाना 2.5 करोड़ लोगों को सफ़र पर ले जाती है, उसी भारतीय रेल के टिकट के लिए हमेशा मारा-मारी रहती है। शायद यही वजह है कि गूगल पर भारत में सबसे ज़्यादा अगर किसी को सर्च किया गया तो वो IRCTC को।
हिंदुस्तान की सबसे बड़ी समस्या रेल टिकट! - Image 1
IRTCT भारतीय रेल की आधिकारिक कैटरिंग सर्विसेज़ की वेबसाइट है जो ऑनलाइन टिकट मुहैया कराती है। भारतीयों ने IRCTC को सबसे ज़्यादा सर्च किया, इससे ये भी पता चलता है कि लोगों में इंटरनेट से टिकट बुक करने का ट्रेंड बढ़ रहा है और लोग स्टेशनों पर टिकट खिड़की के सामने अपना वक़्त बर्बाद नहीं करना चाहते।
इसके अलावा इसी लिस्ट में चौथे नंबर पर है PNR STATUS यानी लोगों ने अपने टिकट की जानकारी के लिए भी सर्च करने में कोर कसर नहीं छोड़ी है। ये बताता है कि भारतीय रेल में कितनी ज़्यादा तादाद में लोगों को वेटिंग लिस्ट की टिकट जारी की जाती है। और उसके कंफर्मेशन के लिए लोग इंटरनेट पर पीएनआर स्टेटस चेक करते हैं।
दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर फ्लिपकार्ट है नवें नंबर पर है ओएएक्स यानी भारत में लोगों में ऑनलाइन खरीददारी करने का प्रचलन बढ़ा है। ये दोनों वेबसाइट ऑनलाइन शॉपिंग की वेबसाइट हैं जहां से लोग नए पुराने सामान बेच भी सकते हैं और खरीद भी सकते हैं। 
लिस्ट में क्रिकेट क्रेज़ी हिंदुस्तान ने क्रिकइंफो को पहुंचाया है जहां लोग लाइव स्कोर देखने और खिलाड़ियों के रिकॉर्ड देखने के लिए जाते रहते हैं।
देखिए कौन है देश के सबसे लोकप्रिय फ़िल्म स्टार्स
गूगल ने बताया भारत है फ़िल्मों का दीवाना

Your email address will not be published. Required fields are marked *