Business

देश भर में आज से दवाइयां हुईं सस्ती

0
Please log in or register to do it.
देश भर में आज से दवाइयां हुईं सस्ती - Image 1
देश भर में आज से दवाइयां हुईं सस्ती - Image 1

नई दिल्ली। आज से आपका दवाई बिल कम हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने इसे आज से लागू कर दिया है और इसी के साथ देश भर में कई दवाईयों के दाम कम हो गये हैं।
25 दिसंबर यानी आज के दिन से ज़रूरी दवाईयों की राष्ट्रीय सूची में शामिल 620 फॉर्मूलेशन की 348 दवाईयों को पहले से काफी कम दाम में बेचा जाएगा और इसे सभी दवा की दुकानों पर लागू किया गया है। इससे दवाईयों के दाम में 40 से 60% की कमी आएगी। लिस्ट में दी गई दवाओं को कम दाम पर बेचना होगा, भले ही उस पर पुराने दाम प्रिंट हो या नये। और जो दवा का दुकान इसका पालन नहीं करेगी उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Amoxicillin 250mg जैसी दवा जो पहले 88 रूपये की थी, अब वो मात्र 47 रुपये में मिलेगी। इसी तरह कुत्ते के काटने के बाद लगनेवाली रेबीज की वैक्सीन जो 370 रुपये की आती थी वो अब मात्र 40 रुपये में मिलेगी। 
हालांकि कई केमिस्ट ये मानते हैं कि जिन दवाओं के नाम लिस्ट में दिये गये हैं, उनमें से अधिकतर तो डॉक्टर्स मरीज़ों को लिखते भी नहीं हैं। और आम लोगों के लिए परेशानी की बात ये है कि ये लिस्ट मूल्य के साथ ऑनलाइन कहीं उपलब्ध नहीं है जहां से आसानी से लोग जान सकें कि किस दवा की क़ीमत क्या हुई है।
अमिताभ ने किया उत्तर भारतीयों से धोखा- अबु आज़मी
लालू को छोड़ नीतीश से हाथ मिलाएंगे पासवान

Your email address will not be published. Required fields are marked *