Entertainment

गूगल ने बताया भारत है फ़िल्मों का दीवाना

0
Please log in or register to do it.
गूगल ने बताया भारत है फ़िल्मों का दीवाना - Image 1
गूगल ने बताया भारत है फ़िल्मों का दीवाना - Image 1

नई दिल्ली। गूगल इंडिया ने 2013 की सर्च ट्रेंड रिपोर्ट जारी की है। जिसमें ट्रेडिंग सर्च में सबसे ऊपर है फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस। जबकि क्रिकेट के दीवाने इस देश में क्रिकेट का फटाफट और कमर्शियल वर्ज़न IPL चेन्नई एक्सप्रेस के बाद दूसरे नम्बर पर है।

टॉप टेन की लिस्ट देखकर लगता है कि हिंदुस्तान इंटरनेट पर अगर सबसे ज़्यादा किसी चीज़ के लिए आता है तो वो हैं बॉलीवुड फ़िल्में। टॉप टेन की लिस्ट में 4 फ़िल्में हैं, जबकि एक टीवी रीएलिटी शो है और साथ में इस दुनिया को छोड़ चुकी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक हॉलीवुड एक्टर। चेन्नई एक्सप्रेस के अलावा इस लिस्ट में तीसरे नंबर है फ़िल्म आशिकी-2, छठे नंबर पर है रितिक रोशन की फ़िल्म कृष-3 और 10वें नंबर पर है रामलीला। 

इस लिस्ट में UIDAI चौथे नंबर पर है जो ये बताता है कि सरकारी योजनाओं में लोगों का सबसे ज़्यादा दिलचस्पी आधार कार्ड को लेकर रही वहीं युवाओं ने GATE 2014 को 5वें नम्बर पर पहुंचाया है जो ये बताता है कि युवा परीक्षाओं की तैयारी भी इंटरनेट के ज़रिए करने में ज़्यादा दिलचस्पी लेते हैं। इस लिस्ट में बिग बॉस 7 को सातवां स्थान मिला है।
हिंदुस्तान की सबसे बड़ी समस्या रेल टिकट!
8000 की रिश्वत, 8 लाख का जुर्माना और 4 साल क़ैद

Your email address will not be published. Required fields are marked *