टैग पुरालेख: Bihar bjp

बिहार चुनाव 2020: राम मंदिर निर्माण पर सीएम योगी ने कहा- हमने जैसा कहा, वैसा किया

बिहार: मंगलवार को भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कैमूर पहुंचे, जहां पर उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा, वैसा ही किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है।
विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, लोग जाति, परिवार और एक मजहब के विकास की बात करते हैं। लेकिन, बीजेपी और सहयोगी दलों का संकल्प एक भारत, श्रेष्ठ भारत का है। राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि, अयोध्या से भगवान राम का संदेश लेकर नवरात्रि में आया हूं। विश्वामित्र की तपोभूमि से जुड़ी है रामगढ़ की भूमि। हमने जो कहा, वैसा किया। राम मंदिर बनाने का कार्य शुरू है। अब कोई कहेगा कि बीजेपी ने जो कहा, वैसा नहीं किया। एनडीए की फिर सरकार बनाएं।
अपनी चुनावी रैली में यूपी सीएम ने कहा कि, बिहार का यूपी से बहुत पुराना व गहरा नाता है। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की सेवा में अपने पूरे शासन को लगाया। उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा है और बिहार की सीमा तक भिजवाया। इसके आगे उन्होंने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों को मकान देना शुरू किया, उन्होंने गरीब की जाति, धर्मी नहीं देखी। 2011 की जनगणना के अनुसार ही गरीबों को सिलेंडर, मकान आदि देने की योजना शुरू की। सबका साथ, सबका विकास के साथ काम किया है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय तक देश पर राज किया है, लेकिन उनके एजेंडे में गरीब, विकास नहीं था। वहीं, आरजेडी का पेट इतना बड़ा है कि वे गाय-भैंस का चारा भी खा गए। ऐसे में मैं सवाल पूछता हूं कि उन्हें वोट देना चाहिए या नहीं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

गिरिराज लौटा सकते हैं टिकट

पटना। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही बिहार भाजपा में घमासान मच गया है। 25 लोगों की पहली सूची में पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह अपनी पसंद की सीट नहीं मिलने से नाराज हैं। टिकट को लेकर अपना विरोध प्रकट करने गिरिराज सिंह शुक्रवार दिल्ली में जब पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात के लिए पहुंचे तो उन्हें घर के बाहर से ही टरका दिया गया। इसके बाद गिरिराज वापस जाने लगे। बाद में मीडिया में खबर आने के बाद राजनाथ सिंह ने गिरिराज सिंह को फोन करके वापस मिलने के लिए बुलाया। बताया गया है कि गिरिराज सिंह ने अपनी टिकट लौटने की पेशकश की है।
गौरतलब है कि गिरिराज सिंह नवादा से लोकसभा सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए है, लेकिन वे बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने गुरुवार को पार्टी की तीसरी सूची जारी होने के बाद कह दिया था कि वे पार्टी अध्यक्ष को अपना टिकट वापस लौटा देंगे। उधर, बिहारी बाबू के करीबी सूत्रों ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कर दिया है कि पटना साहिब से ही वह चुनाव लड़ना चाहते हैं और इस मुद्दे पर किसी चर्चा की कोई गुंजाइश नहीं है।
गुरुवार को सूची जारी करते समय पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा से बातचीत करके पटना साहिब की सीट तय की जाएगी। बताया गया है कि सिन्हा इंतजार करने को तो तैयार हैं पर किसी हालत में पटना साहिब की सीट नहीं छोड़ेंगे। उधर, गिरिराज सिंह ने नवादा सीट पर उम्मीदवारी के ऐलान के बाद वहां से चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। गिरिराज सिंह के करीबी सूत्रों के मुताबिक वो नवादा से टिकट दिए जाने नाराज हैं। गिरिराज सिंह ने अपने लिए बेगुसराय की सीट मांगी थी पर पार्टी ने बेगुसराय से नवादा के सांसद भोला सिंह को टिकट दिया है।
मौजूदा 12 सांसदों में से 11 सांसदों की उम्मीदवारी को बरकरार रखा गया है पर बिहारी बाबू की सीट पर सस्पेंस बना हुआ है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि टिकट बंटवारे को ले कर बिहार में नाराज़ नेताओं के संख्या में लगातार वृद्धि हो रही, जिसमे गिरिराज सिंह, अश्वनी चौबे और रामनेरश चौरसिया जैसे नाम अग्रणी है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

Live: मोदी आज गरज रहे हैं बिहार के पूर्णियां में

Live: बिहार में मोदी की रैली


03:08 PM: बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएं देने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण खत्म किया।

03:07 PM: बिहार के लोगों से मोदी का आह्वान, आप वोट बैंक की राजनीति के कुचक्र से बाहर निकलें। विकास की राजनीति के लिए वोट करें।

03:05 PM: मोदी ने कहा, गुजरात का ही सेक्युलरिजम सच्चा है।

03:04 PM: मोदी बोले, बिहार में गरीब मुसलमान में मजदूरी की दर 41 रुपये है, गुजरात में 61 रुपये है।

03:03 PM: मोदी बोले, बिहार में 38 फीसदी ग्रामीण मुसलमान गरीब हैं, लेकिन गुजरात में सिर्फ 7 फीसदी मुसलमान गरीब हैं।

03:02 PM: मोदी ने कहा, देश भर में मुसलमानों को सेक्युलरिजम के नाम पर धोखा दिया गया है।

03:02 PM: मोदी बोले, बिहार में अब तक हर किसी ने मुसलमनों के वोट के बल पर राज किया है।

03:00 PM: नरेंद्र मोदी का नीतीश पर निशाना। कहा, बिहार में बाढ़ के वक्त जब हमने मदद की थी तो बिहार के कुछ अहंकारी नेताओं उसे ठुकरा दिया था।

02:56 PM: मोदी बोले, विकास की पहली शर्त है, विकास सबके लिए हो।

02:55 PM: मोदी बोले, पर्याप्त मात्रा में पानी होने के बावजूद भी मछली पालन के क्षेत्र में बिहार पिछड़ा हुआ है।

02:52 PM: नरेंद्र मोदी का लालू पर निशाना। बिहार में यादवों की सरकार बनने के बाद भी बिहार के पशुपालकों का कल्याण नहीं हुआ।

02:50 PM: मोदी ने पूछा, राहुल कहते हैं कि कंप्यूटर हम लाए हैं, लेकिन मैं पूछता हूं कि लाए तो गए कहां?

02:49 PM: मोदी का राहुल पर निशाना। कहा, भारत में सिर्फ 22 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर हैं, लेकिन गुजरात में 71 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर हैं।

02:47 PM: मोदी बोले, बिहार में सिर्फ 2 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर हैं। इसके लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार है।

02:45 PM: मोदी ने कहा, बिहारी युवक तेजस्वी हैं, बुद्धिमान हैं। बिहारी आज पूरे देश के शासन को चला रहे हैं।

02:44 PM: मोदी बोले, कांग्रेस के शहजादे महंगाई पर चुप्पी साध जाते हैं। करप्शन पर चुप्पी साध जाते हैं। सिर्फ कहते फिरते हैं कि देश में आईटी हम लेकर आए। कंप्यूटर हम लेकर आए।

02:43 PM: मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा। उन्हें फिर शहजादा कहा।

02:40 PM: मोदी बोले, इस वक्त देश में 3 गठबंधन हैं, एनडीए गठबंधन, लठबंधन और भ्रष्टबंधन। देश न तो लठबंधन से चलेगा और न ही भ्रष्टबंधन से। देश सिर्फ एनडीए गठबंधन से चलेगा।

02:37 PM: नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार में 1,900 स्कूल ऐसे हैं जिनका वजूद ही नहीं है, लेकिन उसके लिए बजट अलॉट होता है। सिर्फ पटना में 90 स्कूल ऐसे हैं जो सिर्फ कागजों पर चलते हैं।

02:36 PM: मोदी ने कहा, बिहार की जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती थी, लेकिन आज पूरे देश में जंगलराज कायम हो गया है। देश से जंगलराज को हटाने के लिए बिहार की जनता को आगे आना होगा।

02:33 PM: मोदी ने कहा, हम चुनाव के मैदान में आए हैं मजबूत सरकार बनाने के लिए।

02:29 PM: जब गुजरात में इतना जबर्दस्त भूकंप आया, असम में दंगे हुए और उत्तर प्रदेश में 150 से ज्यादा दंगे हुए तब थर्ड फ्रंट वाले कहां गए थे: मोदी

02:28 PM: मोदी बोले, जब कोसी में बाढ़ आई थी तो कोई थर्ड फ्रंट वाला नहीं दिखा था। तब उनकी संवेदना कहां गई थी और आज चुनाव है तो बाहर निकल आए।

02:27 PM: थर्ड फ्रंट के सभी नेताओं ने कभी न कभी कांग्रेस को बचाने का काम किया है। उसमें शामिल सभी नेता पीएम बनने के लिए कपड़े सिला के बैठे हुए हैं: मोदी

02:26 PM: मैं अक्सर सोचता था कि बिहार में हमारा अच्छा-खासा गठबंधन चल रहा था, इसे तोड़ा क्यों गया। तीन-चार दिन पहले पता चल गया। वो तो पीएम बनना चाहते हैं। पीएम बनने का सपना उन्हें सोने नहीं दे रहा है। कहते हैं कि वह सबसे योग्य हैं: मोदी

02:24 PM: देश के इतिहास में 27 अक्टूबर की घटना का जिक्र जरूर होगा। मैं बम बलास्ट की बात नहीं कर रहा हूं, मैं बिहार के लोगों को नमन करता हूं। बम धमाकों के बावजूद लोग हिले तक नहीं, यह देश बचाने के लिए यहां के लोगों के संकल्प को दिखाता है: मोदी

02:18 PM: मोदी ने कहा, होली के साथ-साथ देश में बीजेपी का भी रंग चढ़ रहा है।

02:17 PM: मोदी ने अपना भाषण मैथिली में शुरू किया और रैली में पहुंची जनता का अभिवादन किया।

02:15 PM: नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपना भाषण शुरू किया।

02:13 PM: बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने नरेंद्र मोदी से बिहार से लड़ने की पेशकश की। कहा, आप जिस सीट से चाहें वहां के सांसद और उम्मीदवार आपके लिए सीट खाली कर देंगे।

02:12 PM: सुशील मोदी ने कहा कि अगर बिहार को उसका हक दिलाना चाहते हैं, तो मोदी को पीएम बनवाएं।

02:11 PM: मुख्यमंत्री जब मुंबई गए रैली करने तो राज ठाकरे के सामने घुटने टेक दिए और आज स्वाभिमान की बात कर रहे हैं: सुशील मोदी

02:10 PM: बिहार के मुख्यमंत्री उसी कांग्रेस के साथ मिलकर अपनी सरकार को बचा रहे हैं: सुशील मोदी

02:09 PM: नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों को गुजरात में रोजगार और सम्मान दिया। कांग्रेस शासित राज्यों में बिहार के लोगों को तिरस्कार मिला है: सुशील मोदी

02:05 PM: रैली को संबोधित कर रहे हैं नंदकिशोर यादव।

02:02 PM: बिहार सरकार में मंत्री रेणु कुशवाहा के पति विजय सिंह कुशवाहा बीजेपी में शामिल हुए।

02:00 PM: पासवान के अब बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मंगल पांडे लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

01:59 PM: पूर्णियाः रामचंद्र पासवान ने मोदी के बारे में कहा, जितना उनका नाम भारी है उतना ही उनका काम और सम्मान भी भारी है। जाति, वर्ग के बारे में न सोचकर बीजेपी को वोट दें।

01:48 PM: अब रामचंद्र पासवान रैली को संबोधित करेंगे। एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान के भाई हैं रामचंद्र।

01:47 PM: उदय सिंह ने कहा, नीतीश ने अल्पसंख्यकों के नाम पर गठबंधन तोड़ा लेकिन असल में तो वह पीएम बनना चाहते थे।

01:45 PM: उदय सिंह ने कहा- जहां गुजरात में दूध की नदियां बह रही हैं, वहीं बिहार की सरकार यहां शराब की नदियां बहाना चाहती है।

01:40 PM: मंच पर सुशील मोदी के साथ नरेंद्र मोदी।

01:38 PM: अभी मोदी और दूसरे उपस्थित लोगों का स्वागत कर रहे हैं सांसद उदय सिंह।

01:37 PM: रैली में बिहार में बीजेपी की सहयोगी एलजेपी की ओर से रामचंद्र पासवान भी आए हैं।

01:30 PM: मंच पर पहुंचे नरेंद्र मोदी। नारों के साथ स्वागत।

01:26 PM: भोजपुरी में बोल रहे हैं राज्यसभा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी। छपरा से लोकसभा सांसद भी रहे हैं रूड़ी।

01:25 PM: रैली स्थल पर पहुंचा मोदी का हेलिकॉप्टर। शाहनवाज के बाद अब राजीव प्रताप रूड़ी बोल रहे हैं।

01:24 PM: मोदी को हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी प्यार करते हैं, देश से प्यार करने वाले सभी लोग उन्हें प्यार करते है: हुसैन

01:24 PM: शाहनवाज हुसैन ने कहा, मोदी सांप्रदायिक नहीं है। बीजेपी के नेता पूरे देश की बात करते हैं।

01:23 PM: मंच पर शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूढ़ी, अश्विनी चौबे, सी. पी. ठाकुर,  कीर्ति आजाद जैसे बिहार के बड़े नेता मौजूद।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

बिहार की कौन सी सीट पर कब होंगे चुनाव

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने इस बार बिहार में कुल 6 चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है। बिहार में सबसे पहले तीसरे चरण के दौरान 6 सीटों पर 10 मार्च को वोटिंग कराया जाएगा। बिहार में किस सीट पर कब होंगे चुनाव पढ़ें…

चुनाव की तारीखों का ऐलान, आज से अचार संहिता भी लागू

तीसरा चरण: 10 अप्रैल (6 सीट पर वोटिंग)
सासाराम (एससी)
काराकाट
औरंगाबाद
गया (एससी)
नवादा
जमुई (एससी)

यूपी में कब-कब कहाँ होंगे चुनाव

पांचवां चरण: 17 अप्रैल (7 सीट पर वोटिंग)
मुंगेर
नालंदा
पटना साहिब
पाटलिपुत्र
आरा
बक्सर
जहानाबाद

छठा चरण: 24 अप्रैल (7 सीट पर वोटिंग)
सुपौल
अररिया
किशनगंज
कटिहार
पूर्णिया
भागलपुर
बांका

सातवां चरण: 30 अप्रैल (7 सीट पर वोटिंग)
मधुबनी
झंझारपुर
मधेपुरा
दरभंगा
समस्तीपुर (एससी)
बेगूसराय
खगड़िया

आठवां चरण: 07 मई (7 सीट पर वोटिंग)
शिवहर
सीतामढ़ी
मुजफ्फरपुर
महाराजगंज
सारण
हाजीपुर (एससी)
उजियारपुर

नौवां चरण: 12 मई (6 सीट पर वोटिंग)
वाल्मिकी नगर
पश्चिम चंपारण
पूर्वी चंपारण
वैशाली
गोपालगंज (एससी)
सीवान

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

बिहार भाजपा नेता नाराज़, नहीं पहुंचे मोदी की रैली में


पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) से बीजेपी के गठबंधन को लेकर बिहार बीजेपी में नाराजगी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ नाराज नेताओं ने अपनी नाराजगी दिखाने के लिए पार्टी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली से दूरी बना ली। इस रैली में मोदी के कट्टर समर्थक माने जाने वाले गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर और चंद्रमोहन राय नहीं पहुंचे।

ब्राम्हण-बनियों की नहीं, पिछड़ों की पार्टी है भाजपा: मोदी

इन नेताओं ने राम विलास पासवान की पार्टी से बीजेपी के गठबंधन का मुखर विरोध किया था। अश्विनी चौबे ने तो यहां तक कह दिया था कि पासवान अवसरवादी और बिना सिद्धांत के नेता हैं और उनसे गठबंधन बीजेपी के लिए आत्‍मघाती कदम होगा। बाकी नाराज नेताओं ने भी पार्टी नेतृत्व के सामने पासवान से गठबंधन नहीं करने की राय दी थी।

गढ़ में ही गायब हो गया है ‘मोदी मैजिक’

मोदी की मुजफ्फरपुर रैली बीजेपी के लिए काफी अहम है। बीजेपी के पीएम कैंडिडेट की बिहार में यह दूसरी रैली है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में पटना के गांधी मैदान में मोदी की रैली हुई थी। इस रैली में मोदी के साथ मंच पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी उपेंद्र कुशवाहा और मुजफ्फरपुर से जेडी(यू) के बागी सांसद जयनारायण निषाद मौजूद हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

लालू के साले साधू यादव भाजपा से लड़ सकते हैं चुनाव

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव भले ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ हुंकार भर रहे हों, लेकिन कभी उनके लाडले रहे साधु यादव चुनाव में मोदी की नैया के इंतजार में पलक पांवड़े बिछाए हुए हैं. एक न्यूज चैनल से बातचीत में साधु यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उन्हें भाजपा से चुनाव लड़वाने का भरोसा दिया है. साधु का कहना है कि इस संबंध में उनकी मोदी से तीन-चार बार बात भी हुई है और वे उनके फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

साधु ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पटना रैली मे यदुवंशियों को साथ लेकर चलने की बात कही थी, इसलिए मैं उनकी बातों पर यकीन कर टिकट का इंतजार कर रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं या बीजेपी उन्हें सहयोगियों के टिकट पर चुनाव लड़वाती है यह सब नरेंद्र मोदी पर निर्भर है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि वो मोदी के सहारे ही चुनाव लड़ेगें और आखिरी समय तक मोदी के फैसले का इंतजार करेंगे.

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें