टैग पुरालेख: Gopinath Munde

मुंडे की बेटी पंकजा को केन्द्रीय मंत्री बनाने का प्रस्ताव


मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री श्री गोपीनाथ मुंडे के असमय निधन के बाद उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उनकी पुत्री पंकजा मुंडे को केंद्र में मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र फड़नवीस ने राजनाथ सिंह के सामने के समक्ष पंकजा को ग्रामीण विकास मंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा है।

खबरज़ोन के सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव ध्यान में रखते हुए पंकजा मुंडे को केंद्रीय मंत्रालय और मुंडे की छोटी बेटी यशश्री मुंडे को विधानसभा टिकट देने का प्रस्ताव दिया गया है। भाजपा सूत्रों के मुताविक गोपीनाथ मुंडे के अंतिम संस्कार में उमड़े जन सैलाब को देखकर भाजपा नेता भी आश्चर्य चकित रह गए थे। इसलिए मुंडे के असामयिक निधन से जो सहानुभूति की लहर पूरे महाराष्ट्र में है उसका भरपूर फायदा उठाना  चाहते हैं। इसी क्रम में वो पंकजा मुंडे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने का प्रस्ताव भेज चुके हैं। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

Live Update: गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि

03:52 PM
परली में अंतिम क्रिया के बाद हुआ हंगामा। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए जमकर लाठीचार्ज किया।

03:50 PM
अंतिम संस्कार के बाद गुस्साए समर्थकों ने सीबीआई जांच की मांग रखी। लाल कृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह का घेराव किया।


02:55 PM
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की गाड़ी पर पथराव। गाड़ी के शीशे टूटे। मुंडे के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे अशोक चव्हाण।

02:05 PM
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुंडे की मौत की CBI जांच करवाने की मांग की।

01:45 PM
पैतृक गांव परली में गोपीनाथ मुंडे को दी गई अंतिम विदाई। उनकी बेटी पंकजा ने दी मुखाग्नि।

01:40 PM
गोपीनाथ मुंडे के शव को चिता पर लिटाया गया। कुछ ही देर बेटी पंकजा देंगी मुखाग्नि।

02:05 PM
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुंडे की मौत की CBI जांच करवाने की मांग की।

01:23 PM
गोपीनाथ मुंडे के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू। शव को तिरंगे से ढका गया।

01:22 PM
गोपीनाथ मुंडे का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। कुछ देर बाद होगा अंतिम संस्कार।

01:17 PM
सेना की तरफ से गोपीनाथ मुंडे को दी गई सलामी। परली में अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

01:01 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हो रही कैबिनेट की बैठक खत्म।

01:00 PM
लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और राजनाथ सिंह भी परली पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे के बाद किया जाएगा अंतिम संस्कार।

12:43 PM
गोवा रे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी अंत्येष्टि में शामिल होने परली पहुंचे।

12:39 PM
अंतिम दर्शन के लिए परली पहुंचे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे।

12:38 PM
मुंडे समर्थकों ने लगाए ‘मुंडे साहब अमर रहें’ के नारे।

12:24 PM
महाराष्ट्र बीजेपी के सभी बड़े नेता गोपीनाथ मुंडे के परिवार के साथ मौजूद हैं।

12:21 PM
पंकजा मुंडे ने भी भीड़ से शांत रहने की अपील की।

12:16 PM
भावुक हो समर्थकों की भीड़ ने किया हंगामा। पुलिस से भिड़े परली निवासी। बीजेपी नेताओं ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की।

12:13 PM
दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन पाने के लिए परली में उमड़ी भारी भीड़।










































12:11 PM
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट, स्व. श्री गोपीनाथ मुंडे की अंत्येष्टि में शामिल होने और महान नेता को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि देने बीड़ के परली जा रहा हूं।

12:03 PM
पैतृक नगर परली पहुंचा स्व. गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर।

11:29 AM

शपथग्रहण समारोह के बाद प्रो-टेम स्पीकर कमलनाथ के साथ माननीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू।

11:25 AM

परली की शुगर फैक्ट्री के प्रांगण में 2.30 पर किया जाएगा स्व. गोपीनाथ मुंडे का अंतिम संस्कार।

11:08 AM
स्व. गोपीनाथ मुंडे के लिए दो मिनट के मौन के बाद दिनभर के लिए स्थगित की गई 16वीं लोकसभा।

11:06 AM
स्व. गोपीनाथ मुंडे की याद में संसद में दो मिनट का मौन।

11:05 AM
कल शपथ ग्रहण करेंगे नए लोकसभा सदस्य।

11:03 AM
राष्ट्रगान के साथ 16वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हुआ।

11:03 AM
यूपी-सीएम ने अचानक बदला प्रोग्राम। इन्स्पेक्शन के लिए हमीरपुर की जगह श्रावस्ती में लैंड किया। ऐन वक्त पर DM, SP को दी सूचना। (मीडिया रिपोर्ट्स)

10:51 AM
स्व. गोपीनाथ मुंडे के पार्थिव शरीर को परली ले जा रहा है भारतीय वायु सेना का विशेष हेलिकॉप्टर।

10:48 AM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ट्वीट: ‘कल दिन बहुत भारी रहा। दिन भर रह-रह कर उनकी याद सताती रही। आज मुंडेजी के अंतिम संस्कार में परली जा रहा हूं।’

10:46 AM
राष्ट्रपति ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ को प्रो-टेम स्पीकर पद की शपथ दिलवाई।

10:44 AM

16वीं लोकसभा के पहले सत्र के लिए संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

10:43 AM
लातूर में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी समर्थकों की भीड़।

10:32 AM
अंतिम दर्शन के लिए कुछ देर लातूर में रखा जाएगा स्व. गोपीनाथ का पार्थिव शरीर।

10:29 AM
गोपीनाथ मुंडे के शव को विमान से बाहर लाया जा रहा है।

10:24 AM
पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगी गोपीनाथ मुंडे की अंतिम विदाई।

10:17 AM
यह है पार्थिव शरीर लेकर लातूर पहुंचा वायु सेना का विमान।

10:09 AM
वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी, यूनियन मिनिस्टर राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू और हर्षवर्धन भी मुंडे के अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहेंगे।

10:07 AM
गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर लातूर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से हेलिकॉप्टर से परली ले जाया जाएगा जहां बड़ी बेटी पंकजा स्व. मुंडे को मुखाग्नि देंगी।

10:05 AM
लातूर एयरपोर्ट पर प्रकाश जावड़ेकर, राजीव प्रताप रूडी और कई अन्य बड़े बीजेपी नेता शव के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।


10:02 AM
बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन को बनाया जा सकता है लोकसभा स्पीकर। (मीडिया रिपोर्ट्स)

09:51 AM
लातूर से हेलिकॉप्टर के जरिये परली गांव ले जाया जाएगा मुंडे का पार्थिव शरीर।

09:44 AM
16वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। स्व. गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन को स्थगित कर दिया जाएगा।

09:12 AM
दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए विमान द्वारा महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित उनके पैतृक स्थल ले जाया जा रहा है। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर मुंबई में बीजेपी ऑफिस में रखा गया था।

08:14 AM
कांग्रेस के सीनियर सांसद कमलनाथ प्रोटेम स्पीकर की हैसियत से 6 जून को नए स्पीकर का चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे।

08:14 AM
केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन के कारण नव निर्वाचित 16वीं लोकसभा की बुधवार को होने वाली पहली बैठक उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

08:13 AM
महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर। उनके पैतृक गांव परली में आज होगा अंतिम संस्कार। (सौ. नभाटा)

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

गोपीनाथ मुंडे: शिखर पर अस्त हुआ एक सूर्य

दिवंगत गोपीनाथ मुंडे

गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक थे। वो महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता होने के अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं। इसके साथ ही लोक सभा में वो बीजेपी की ओर से विपक्ष के उप नेता भी रहे। आइये आपको मिलवाते हैं महाराष्ट्र की इस कद्दावर नेता से।




गोपीनाथ की निजी ज़िंदगी





गोपीनाथ का जन्म महाराष्ट्र के पारली में 12 दिसंबर 1948 को हुआ था। उनके पिता पांडुरंग मुंडे और मां लिंबाबाई मुंडे एक मध्यवर्गीय किसान थे। मुंडे पांच भाई बहन थे. उनकी बड़ी बहन सरस्वती कराड, बड़े भाई पंडित अण्णा, डो एक सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय राजनीतिज्ञ हैं। उनके दो छोटे भाई मानिकराव और वेंकट राव। मुंडे की की तीन बेटियां हैं पंकजा, प्रीतम और यशश्री। पंकजा विधायक हैं प्रीतम एक डॉक्टर हैं और यशश्री लॉ कर रही हैं।
गोपीनाथ की पढ़ाई लिखाई
मुंडे की प्रारम्भिक शिक्षा महाराष्ट्र के बीड़ ज़िले के नाथरा गांव में ही हुई। उन दिनों वहां विद्यार्थियों को खुले आसमान के नीचे पढ़ने पर मजबूर होना पड़ता था। बाद में उन्होंने पारली ज़िला परिषद हाईस्कूल में एडमिशन लिया था। बताया जाता है कि मुंडे ने अंबाजोगाई के कॉलेज से बी कॉम की डिग्री ली। जबकि पुणे से उन्होंने लॉ की पढ़ाई की थी। 

शिक्षा पर विवाद
मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेसी नेताओं ने विवाद खड़ा कर दिया। मुंडे के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उन्होंने 1976 में पुणे के न्यू लॉ कॉलेज से डिग्री ली थी, जबकि इस कॉलेज की शुरूआत 1978 में हुई थी।
मुंडे का राजनीतिक जीवन
गोपीनाथ मुंडे को राजनीति में लाने का श्रेय उनके दोस्त दिवंगत प्रमोद महाजन को जाता है। महाजन मुंडे के कॉलेज में दोस्त थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले इमरजेंसी का विरोध करने पर मुंडे को इमरजेंसी हटने तक नासिक जेल में रहना पड़ा था। आरएसएस से जुड़ने के बाद उन्हें मंडल कार्यवाहक बना दिया गया था। बाद में मुंडे महाराष्ट्र बीजेपी यूथ विंग के अध्यक्ष भी बने।
विधानसभा
12 दिसंबर 1991 से 14 मार्च 1995 तक मुंडे महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष रहे। इसके बाद मनोहर जोशी सरकार में वो उप मुख्यमंत्री बनाए गए। 
लोकसभा
2009 में मुंडे बीड़ से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते भी। 16 वीं लोकसभा में भी वो बीड़ से ही सांसद थे। मोदी सरकार में वो ग्रामीण विकास मंत्री बनाए गए थे। इसके साथ ही सेनिटेशन और पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विभाग का ज़िम्मा भी उन्हीं को सौंपा गया था। लेकिन राजनीति के शिखर की ओर बढ़ रहे इस सूर्य पर मानो अकस्मात ही ग्रहण लग गया। 
ये भी पढ़िए

                                              गोपीनाथ मुंडे की कार दुर्घटना में मौत

                    लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

गोपीनाथ मुंडे की कार दुर्घटना में मौत

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्री गोपीनाथ मुंडे सड़क हादसे में घायल हो गए थे। हादसे में मुंडे को गंभीर चोटें आईं थी, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री मुंडे सुबह-सुबह अपने आवास से एयरपोर्ट की ओर निकले थे। तभी उनके कार को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वे बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। खबरों के मुताबिक गोपीनाथ मुंडे अकेले थे। उनके साथ सिर्फ ड्राइवर कार में मौजूद था। डॉक्टरों के मुताबिक ग्रामीण विकास मंत्री की हालत काफी गंभीर थी। 
नितिन गडकरी ने अभी प्रेस के सामने जानकारी दी कि “डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की थी उन्हें बचाने की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. गडकरी के अनुसार उनके सर पर बहुत चोट लगी थी उसके बाद उन्होंने अपने सिक्यूरिटी गार्ड से पानी माँगा और कहा मुझे ज़ल्दी हॉस्पिटल ले चलो. अब उनका पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है”
अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें