लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
टैग पुरालेख: JDU
बिहार चुनाव 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने टिकट न मिलने का बताया कारण
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
जद यू में संकट गहराया, मोनाजिर जाएंगे भाजपा में और रमई राम ने दी नीतीश को चेतावनी
पटना। बिहार में सत्ताधारी जदयू जितना संभलने की कोशिश करती जा रही है संकट उतना ही ज्यादा बढ़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज एक मंत्री ने जहां मोर्चा खोल दिया है, वहीं राजद से समझौते का विरोध करते हुए पूर्व सांसद और चार बार मुंगेर से विधायक रहे डाॅ. मोनाजिर हसन ने जदयू छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। मोनाजिर ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष शरद यादव को इस्तीफा भेज दिया। वह राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री भी थे।मोनाजिर को बिहार के दिग्गज मुस्लिम नेता के रूप में जाना जाता है। हसन की बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में जनता के बीच अच्छी पकड़ है। ऐसे में इनका जदयू से जाना पार्टी को बड़े नुकसान की ओर संकेत कर रहा है। माना जा रहा है कि एक मजबूत मुस्लिम नेता भाजपा के साथ हो जाएगा। वे बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे। हसन से पहले साबिर अली, अख्तरूल इमान परवीन अमानुल्लाह जैसे मुस्लिम नेता भी जदयू का साथ छोड़ चुके हैं।
जबकि, सच यह है कि पहले वह खुद राजद में थे। हसन को इस बार लोकसभा चुनाव में जदयू ने टिकट नहीं दिया था। जदयू ने तालमेल के तहत बेगूसराय सीट भाकपा के लिए छोड़ दी थी। ऐसे में हसन को राज्यसभा भेजे जाने की उम्मीद थी। लेकिन, वहां भी उनके बदले गुलाम रसूल बलियावी को भेज दिया गया। बताया जाता है कि उनके जदयू छोड़ने की असल वजह यही है। वही दूसरी ओर राज्य सरकार में परिवहन मंत्री रमई राम भी नीतीश कुमार से नाराज नजर आ रहे हैं। रमई राम ने मंगलवार को नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “हम मंत्री हैं तो चुनाव जीतकर। आठ साल के जदयू शासन में कुछ लोग तो बिना चुनाव लड़े ही मंत्री और मुख्यमंत्री तक बन गए।” दरअसल, सोमवार को नीतीश ने रमई को चेताया था कि आप पहले विधायक हैं, मंत्री बाद में। विधायकों की तो सुननी ही पड़ेगी। माना जा रहा है कि पटना के डीटीओ पद पर रमई राम ने अपने किसी पसंदीदा व्यक्ति को पदासीन कर दिया है जो जद के दो विधायकों को रास नहीं आ रहा है। बस यहीं से विवाद आगे बढ़ गया।
गुस्से में साबिर की पत्नी, माफी मांगें नक़वी
बीजेपी में साबिर पर संग्राम
बीजेपी से आउट हुए साबिर अली
बीजेपी ने किया साबिर से किनारा
पार्टी में भारी विरोध के बाद बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आखिरकार ऐलान कर ही दिया कि साबिर अली की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। ज़ाहिर है ऐन चुनाव के वक्त पार्टी को अन्तर्विरोध से बचाने के लिए पार्टी के आला नेताओं को ये कड़ा फैसला लेना पड़ा।
नकवी ने किया था विरोध
बीजेपी के खिलाफ मुखर सुर में बोलने वाले साबिर अली को बीजेपी में शामिल किए जाे के बाद से ही पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नक़वी ने साबिर के खिलाफ विरोध का बिगुल बजा दिया था। नक़वी ने कड़े लफ़्ज़ों में साबिर पर आरोप लगाते हुए कहा कि इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी भटकल से संबंध रखने के आरोपी साबिर को पार्टी में रखना ठीक नहीं होगा। उन्होंने नाराज़गी जताते हुए पार्टी आलाकमान से पूछा कि क्या अब दाऊद को पार्टी में शामिल करना बाकी रह गया है?
नक़वी के विरोधी सुर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने सुर मिलाने शुरू कर दिए थे। वरिष्ठ नेता बलबीर पुंज ने भी इसे पार्टी का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला बताया। उधर आरएसएस की ओर से प्रवक्ता राम माधव ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की आपत्ति से बीजेपी को अवगत करा दिया गया है।
अब क्या करेंगे साबिर?
इससे पहले साबिर अली ने बिहार बीजेपी के प्रभारी को पत्र लिखकर उनकी सदस्यता को स्थगित करने की सलाह दी थी और उनपर लगे आरोपों की जांच कराने की बात कही थी। साबिर को बीजेपी से बाहर करने के बाद अब देखना होगा कि जेडीयू और बीजेपी से दूरी बनाकर अब साबिर कहां जाते हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
बीजेपी के ‘नेता इन वेटिंग’ बने साबिर अली
अभी साबिर अली को बीजेपी में शामिल हुए 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि उनका पार्टी के अंदर से तीखा विरोध शुरू हो गया।
महबूब अली कैसर ‘लोजपा’ और ‘जदयू’ दोनों के संपर्क में
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बनेंगे लोजपा उम्मीदवार, टिकट खरीदने का आरोप
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
लालू ने जारी की राजद की लिस्ट, पत्नी और बेटी को दिया टिकट
बिहार की कौन सी सीट पर कब होंगे चुनाव
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने इस बार बिहार में कुल 6 चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है। बिहार में सबसे पहले तीसरे चरण के दौरान 6 सीटों पर 10 मार्च को वोटिंग कराया जाएगा। बिहार में किस सीट पर कब होंगे चुनाव पढ़ें…
चुनाव की तारीखों का ऐलान, आज से अचार संहिता भी लागू
तीसरा चरण: 10 अप्रैल (6 सीट पर वोटिंग)
सासाराम (एससी)
काराकाट
औरंगाबाद
गया (एससी)
नवादा
जमुई (एससी)
यूपी में कब-कब कहाँ होंगे चुनाव
पांचवां चरण: 17 अप्रैल (7 सीट पर वोटिंग)
मुंगेर
नालंदा
पटना साहिब
पाटलिपुत्र
आरा
बक्सर
जहानाबाद
छठा चरण: 24 अप्रैल (7 सीट पर वोटिंग)
सुपौल
अररिया
किशनगंज
कटिहार
पूर्णिया
भागलपुर
बांका
सातवां चरण: 30 अप्रैल (7 सीट पर वोटिंग)
मधुबनी
झंझारपुर
मधेपुरा
दरभंगा
समस्तीपुर (एससी)
बेगूसराय
खगड़िया
आठवां चरण: 07 मई (7 सीट पर वोटिंग)
शिवहर
सीतामढ़ी
मुजफ्फरपुर
महाराजगंज
सारण
हाजीपुर (एससी)
उजियारपुर
नौवां चरण: 12 मई (6 सीट पर वोटिंग)
वाल्मिकी नगर
पश्चिम चंपारण
पूर्वी चंपारण
वैशाली
गोपालगंज (एससी)
सीवान
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
