पटना। बिहार में सत्ताधारी जदयू जितना संभलने की कोशिश करती जा रही है संकट उतना ही ज्यादा बढ़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज एक मंत्री ने जहां मोर्चा खोल दिया है, वहीं राजद से समझौते का विरोध करते हुए पूर्व सांसद और चार बार मुंगेर से विधायक रहे डाॅ. मोनाजिर हसन ने जदयू छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। मोनाजिर ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष शरद यादव को इस्तीफा भेज दिया। वह राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री भी थे।मोनाजिर को बिहार के दिग्गज मुस्लिम नेता के रूप में जाना जाता है। हसन की बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में जनता के बीच अच्छी पकड़ है। ऐसे में इनका जदयू से जाना पार्टी को बड़े नुकसान की ओर संकेत कर रहा है। माना जा रहा है कि एक मजबूत मुस्लिम नेता भाजपा के साथ हो जाएगा। वे बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे। हसन से पहले साबिर अली, अख्तरूल इमान परवीन अमानुल्लाह जैसे मुस्लिम नेता भी जदयू का साथ छोड़ चुके हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें