टैग पुरालेख: Haryana

आखिर क्यों गुस्से में हैं किसान, दिल्ली के लिए क्यों किया कूच, नाराज़गी की 5 वजहें

देश के अलग-अलग राज्यों और खासकर पंजाब से ‘दिल्ली  चलो’ का नारा देकर दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश 2 दिनों से कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस उन्हें लगातार दिल्ली की सीमा पर ही रोकने की कोशिश में जुटी है. किसानों पर वॉटर कैनन का इस्लेमाल किया जा रहा है, सीमाएं पूरी तरह से सील हैं, भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. आखिर क्या वजह है कि किसान इतने नाराज़ हैं , वो कौन सा कथित काला कानून है जिसे ये ख़त्म करना चाहते हैं?

हज़ारों की संख्या में किसान, जिनमें से अधिकतर वरिष्ठ नागरिक हैं, अलग-अलग रास्तों से दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश में हैं और पुलिस उन्हें रोकने में, लेकिन ये किसान आंदोलन आज का नहीं है. करीब दो महीने से किसान आंदोलन चल रहा है

  • किसान नए किसान बिल 2020 का विरोध कर रहे हैं
  • अब तक 13 किसानों की इस आंदोलन में जान जा चुकी है
  • अब तक किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है

नए किसान बिल को लेकर सबसे ज़्यादा गुस्सा पंजाब के किसानों में है और किसानों के करीब 30 संगठनों ने 26 और 27 नवम्बर को दिल्ली चलो का आंदोलन छेड़ा. इन 30 संगठनों में से 13 संगठन किसान संगठन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कम्युनिस्ट पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, जबकि बाकी शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और मुख्य किसान यूनियन से जुड़े हुए हैं.

गैर कम्युनिस्ट किसान यूनियनों की राय में नए किसान बिल में संशोधन की ज़रूरत है, कम्युनिस्ट किसान यूनियन केंद्र के किसान बिल को रद्द करने की मांग कर रहे हैं

किसानों की 5 मांगें क्या हैं:

  1. कुछ महीने पहले 3 कृषि सुधार कानूनों को पास किया गया, जिसे लेकर किसान यूनियनों का मानना है कि ये किसानों के हित में नहीं है और ये कृषि के प्राइवेटाइजेन को बढ़ावा देता है जिससे ये जमाखोरों और बड़े कॉरपोरेट हाउसेज़ को फायदा पहुंचाएगा. नए कानून से किसानों का भविष्य अधर में लटका हुआ है.
  2. किसानों की दूसरी मांग है कि उन्हें लिखित में आश्वासन चाहिए कि नए किसान बिल के तहत भी MSP न्यूनतम समर्थन मूल्य और पारम्परिक खाद्य अनाज खरीद प्रणाली को भविष्य में जारी रहेगी
  3. तीसरी और मुख्य मांग ये है कि केंद्र बिजली संशोधन बिल रद्द करे. किसान यूनियनों का कहना है कि अगर ये कानून बन जाता है तो किसानों को बिजली सप्लाई की सुविधा बंद हो जाएगी क्योंकि ये संसोधन प्राइवटाइजेशन को बढ़ावा देता है और फ्री बिजली की सुविधा को समाप्त कर देगा
  4. चौथी मांग उस कानून को लेकर है जिसके तहत पराली जलाने पर किसान को 5 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना लगाया जा सकता है. किसानों की मांग है कि जिन किसानों को पराली जलाने पर गिरफ़्तार किया गया उन्हें छोड़ा जाए
  5. पांचवी मांग बताती है कि किसान सिर्फ इन 3 कृषि कानूनों के ही खिलाफ नहीं हैं बल्कि उनकी दूसरी मांगें भी हैं. कुछ किसान यूनियनों ने लोकल मुद्दों को भी उठाया है और हरियाणा की तरह गन्ना मूल्य निर्धारण की मांग की है

सरकार से क्यों नहीं बन रही बात?

किसान यूनियनों के साथ राज्य और केंद्र सरकार की कई बैठकें हो चुकी हैं लेकिन अब तक कोई रास्ता नहीं निकल सका है. 3 दिसम्बर 2020 को एक और दौर की बैठक होनी है. हालांकि केंद्र सरकार ने साफ मना कर दिया है कि वो इन कानूनों को समाप्त कर देगी. हालांकि इस बात पर राज़ी है कि एक कमिटी बनाई जाए जिससे किसान यूनियनों की मांग पर विचार किया जा सके.

31 में से 30 किसान यूनियनों ने रेलवे प्लेटफॉर्म्स, स्टेशन, ट्रैक्स को जाम ना करने का निर्णय लिया है, लेकिन साथ में केंद्र सरकार को इन किसान बिलों को समाप्त करने का अल्टीमेटम भी दे दिया है. 10 दिसम्बर तक कानून ना ख़त्म होने की सूरत में रेलवे को जाम करने की चेतावनी दी गई है.


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



हरियाणा में Covaxin का ट्रायल शुरू, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लगवाया टीका

अंबाला: हिरायणा में कोरोना (Covid-19 ) की देसी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ (Covaxin) के तीसरे चरण का परीक्षण शुक्रवार को शुरू हो गया। सबसे पहला टीका हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लगाया गया। पीजीआई रोहतक की टीम की निगरानी में ही मंत्री विज को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसके बाद आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा गया। 
भाजपा के 67 वर्षीय वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में ट्रायल के तौर पर कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। यह टीका स्वदेशी तौर पर विकसित किया जा रहा है। विज ने गुरुवार को ट्वीट किया कि, पीजीआई रोहतक के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के दल की निगरानी में मुझे शुक्रवार सुबह 11 बजे अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस के टीके कोवैक्सीन का ट्रायल टीका लगाया जाएगा, जो भारत बायोटेक का उत्पाद है।
उन्होंने कहा कि वह ट्रायल के तौर पर टीका लगाने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। विज अंबाला छावनी से विधायक हैं। उन्होंने बुधवार को कहा था कि हरियाणा में 20 नवंबर से कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल होगा। उन्होंने कहा कि वह ट्रायल के तहत सबसे पहले टीका लगाने के लिए तैयार हैं। बचाते चलें कि, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दुनिया को कोविड-19 के टीके का इंतजार है। वैक्सीन बनाने की दौड़ में भारत भी शामिल है। भारत की अपनी कोरोना वैक्सन कोवैक्सीन (Covaxin) पर लोगों की उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) मिलकर तैयार कर रहे हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



चुनावों से पहले कुमारी शैलजा ने दिया केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा

नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक कल्याण मंत्री कुमारी शैलजा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दे दिया है। कुमारी शैलजा कांग्रेस पार्टी से अंबाला सीट से सांसद हैं और अपने तेज़तर्रार रवैये के लिए जानी जाती हैं। 

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक शैलजा ने इस्तीफ़ इसलिये दिया क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र काम करने हैं। शैलजा को हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा का विरोधी माना जाता है। और अक्सर दोनों के बीच अनबन की ख़बरें मीडिया में आती रहती हैं। 
आनेवाले महीनों में न सिर्फ लोकसभा के चुनाव हैं बल्कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं ऐसे में ऐसा जान पड़ता है कि कांग्रेस ने आपसी मतभेदों को देखते हुए ये फ़ैसला लिया है ताकि इसका असर चुनावों में कांग्रेस को न भुगतना पड़े। संभव है कि कुमारी शैलजा को राज्यसभा का सांसद बना दिया जाये।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दिल्ली हुई हमारी, अब हरियाणा की बारी: योगेन्द्र यादव

नयी दिल्ली। आज दिल्ली प्रदेश को एक आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री मिल गया। लेकिन इसके बाद “आप” का अगला टारगेट क्या है? दरअसल “आप” अब अपना अगला टारगेट बना रही है दिल्ली के पड़ोस में बसे प्रदेश हरियाणा को। आप के संस्थापक सदस्य और इनके कर्मक्षेत्र में कृष्ण की भूमिका अदा करने वाले शख्स योगेन्द्र यादव का तो यही कहना है। योगेन्द्र यादव, अरविन्द केजरीवाल रुपी अर्जुन के लिए पूरे चुनाव में कृष्ण रुपी सारथी का काम कर रहे थे। खबर जोन के सूत्रों के मुताविक चुनाव का पूरा दिशा निर्देश योगेन्द्र यादव ही तय करते थे। अब दिल्ली में फ़तेह पताका फहराने के बाद वो हरियाणा जितने की तैयारी में जुट गए हैं।

सोशल साईट ट्वीटर पर योगेन्द्र यादव ने दो ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने साफ़ तौर कहा है कि “दिल्ली हुई हमारी, अब हरियाणा की बारी”। अब मेरा ज्यादातर समय हरियाणा में ही बीतेगा।” उनके इस ट्वीट से साफ़ ज़ाहिर होता है कि अब वो हरियाणा के लिए कूच करने वाले हैं। उन्होंने आगे इस खबर को अपने ट्वीट में मानते हुआ लिखा भी है कि “कल सुबह मैं हरियाणा के लिए निकल रहा हूँ।” अब देखना ये है कि दिल्ली में परिवर्तन की बयार चलाने के बाद अब हरियाणा में “आप” की कैसी आंधी चलती  है? लेकिन एक बात तो दावे के साथ सत्य है कि जिस तरह से दिल्ली में झंडा लहराने के बाद विपक्षी इन पर बिफरे पड़े हैं, अब हरियाणा आने की खबर तो इनकी हालत और  ज्यादा पतली कर देगी।