टैग पुरालेख: Bhopal

भोपाल सेंट्रल जेल से फरार सिमी के आठों आतंकी मुठभेड़ में ढेर


भोपाल सेंट्रल जेल से फरार सिमी के सभी 8 आतंकियों को मार गिराया । ये सभी आतंकी भोपाल सेंट्रल जेल से रविवार देर रात फरार हुए थे। इन आतंकियों ने जेल से भागने के दौरान एक गार्ड की गला रेतकर हत्या कर दी। हालांकि मध्य प्रदेश पुलिस ने आतंकियों को भोपाल से महज 10 किमी दूर एक गांव में एनकाउंटर कर ढेर कर दिया। खबर के मुताबिक आतंकियों ने ड्यूटी बदलते वक्त दो गार्ड पर हमला किया और रमाशंकर यादव नाम के प्रहरी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद इन लोगों ने चादरों की रस्सी बनाकर उसी के सहारे दीवार फांदी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए इन आतंकियों में से कुछ आतंकी वे भी हैं जो 2013 में खंडवा जेल से फरार हुए

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हुए आतंकियों के नाम मोहम्मद सलिक, जाकिर हुसैन सादिक, मेहबूब गुड्डू, अमजद, मोहम्मद खालिद अहमद, मोहम्मद अकील खिलजी, मुजीब शेख बताए जा रहे हैं। उधर आतंकियों के जेल से फरार होने की सूचना मिलते ही पूरे प्रशासन में हडकंप मच गया। सूबे के गृहमंत्री ने जेल प्रबंधन की गलती मानते हुए पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। खबर तो ये भी है कि जेल से भागने के बाद ये सभी आतंकी अपने किसी परिचिक के यहां रुके थे। इसी बीच गांव वालों को इसकी भनक लग गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

इस घटना के बाद विपक्ष ने प्रदेश की सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव और के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ने कहा कि आतंकी सरकारी जेल से भागे हैं या योजना के तहत उन्हें भगाया गया है, इसकी जांच होनी चाहिए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

पूर्व भाजपा विधायक के रिश्तेदारों ने अवैध खनन रोकने गए SDM पर किया जानलेवा हमला,

भोपाल/भिंड। अवैध रेत से भरे वाहनों पर कार्रवाई कर रहे लहार एसडीएम राजेश राठौड पर भाजपा के पूर्व विधायक रसाल सिंह के भाई व भतीजों ने हमला कर दिया। एसडीएम के साथ बहस करने के बाद उन्हें बंदूक की बटों से पीटा गया। जान बचाने के लिए गाड़ी में बैठकर भाग रहे एसडीएम पर फायरिंग भी की गई। वाहन के ड्राइवर ने किसी तरह से एसडीएम को लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में रसाल सिंह के भाई व भतीजे समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार, लहार एसडीएम राजेश राठौड को शिकायत मिली थी कि मडोरी खदान पर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। इस पर वे बुधवार की शाम नायब तहसीलदार नवीन भारद्वाज और पुलिस बल के साथ मडोरी खदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में जांच के लिए गए। यहां से वे वापस लौट रहे थे, तभी उन्हें अजनार रोड पर रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर दिखे। एसडीएम श्री राठौड ने ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर को रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई करने लगे। 
तभी शाम 4.30 बजे अल्टो गाड़ी और बाइकों पर सवार होकर हथियारों के साथ आए माफिया के लोगों ने पहले एसडीएम के साथ बहस करने लगे। इसके बाद बंदूक के बटों से मारपीट की। जान बचाने के लिए एसडीएम गाड़ी की ओर दौड़े। माफिया के लोगों ने पीछा करते हुए बंदूक से फायर भी किए। ड्राइवर ने जब गाड़ी आगे बढ़ाई तो माफिया के लोग बंदूक से कई फायर किए।
  
पुलिस के मुताबिक पप्पू उर्फ योगेंद्र सिंह, संजीव सिंह, बंटू, भूपेंद्र सिंह और कुंअर व 3 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पप्पू उर्फ योगेंद्र सिंह और संजीव भाजपा नेता और पूर्व विधायक रसाल सिंह के भाई व भतीजे हैं। एस डी एम राठोड़ बाद में बताया कि “मैं कार्रवाई करने गया था। उस समय घटना हुई है। करीब 8-10 लोग थे। एफआईआर कराई है। इससे मेरा हौसला कम नहीं होने वाला है। लगातार कार्रवाई की जाएगी।”
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

एमपी में मिली ‘अजगरों’ की खान

भोपाल। कान्हा नेशनल पार्क वैसे तो टाइगर रिज़र्व के तौर पर जाना जाता है लेकिन यहां सांपों की भी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। वन्य कर्मियों ने हाल ही में करीब एक एकड़ में फैली एक चट्टान के नीचे अजगरों के एक बड़े समूह को खोजा है।

इतनी अधिक तादाद में अजगरों को देखकर वन्य अधिकारी भी हतप्रभ हैं। यहां एक साथ कम से 1500 से 2000 अजगर हैं। वन्य प्राणी विशेषज्ञ इसे शोध का विषय मानते हैं। अंजनिया जगमंडल के रेंजर सुधीर मिश्रा ने जानकारी दी कि अजगरों को 2 से 10 के अलग-अलग समूहों में देखा गया है और ये चट्टान के नीचे हज़ारों की संख्या में हो सकते हैं। जिस क्षेत्र में अजगरों का समूह मिला है उसे अजगर दादर के नाम से जाना जाता है।

देश में इतनी तादाद में एक जगह पर अजगर पहले नहीं देखे गये थे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आप की राह पर शिवराज, एमपी को मिला घूसखोरी के ख़िलाफ़ नंबर

भोपाल। शायद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार से सीख लेते हुए मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने भी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने ये नंबर सरकारी दफ़्तरों में घूस मांगने वालों के ख़िलाफ़ और काम में देरी करनेवालों के ख़िलाफ़ दिया है।
अब नागरिक ये हेल्पलाइन नंबर 9009133322 पर फोन कर के सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी दफ़्तर में कोई कर्मचारी या अधिकारी उनसे घूस मांगता है या काम में देरी करने के बहाने करता है तो सीधे इस नंबर पर फ़ोन करना है और अपनी शिकायत लिखवानी है।
शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस हेल्पलाइन की शुरुआत सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर की गई है।
हालांकि ये हेल्पलाइन कैसे काम करेगी और शिकायतों पर कैसे काम होगा इसको लेकर सीएम दफ़्तर से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले शुक्रवार को ही शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर के यह नंबर दिया था जो शनिवार शाम से चालू हो गया।