टैग पुरालेख: Taliban

अफगानिस्तान की तालिबान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एयर स्ट्राइक में मार गिराए 29 आतंकी

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) की सेना ने तालिबान (Taliban) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अफगान सेना ने तालिबान में 3 अलग-अलग स्थानों पर एयर स्ट्राइक (Airstrikes) किया है। जिसमें 29 आतंकियों को मार गिराया गया है। कहा जा रहा है कि आफगानिस्तान सेना की इस मुहिम में तालिबान का एक खुफिया अधिकारी भी मारा गया है।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense) की ओर से कहा गया है कि, हेलमंड प्रांत के नाद अली जिले में तालिबानी समूह पर हुए हवाई हमले में तालिबान के 10 सदस्य मारे गए। मंत्रालय ने दावा किया कि नाद अली जिले में एक तालिबानी खुफिया अधिकारी को मारा गया है और हमले में तालिबान का एक गवर्नर भी जख्मी हो गया है।
मंत्रालय ने बताया कि कल हुए हवाई हमले में कुंडुज प्रांत के इमाम साहब और खान अबाद जिलों में 12 तालिबानी मारे गए थे, जबकि 6 अन्य घायल हुए थे। इसके अलावा तालिबान के 2 किले और बड़ी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी नष्ट किए गए हैं।
इसके अलावा जाबुल प्रांत के शिंकई जिले में किए गए हवाई हमले में 7 तालिबानी मारे गए, जबकि 3 अन्य घायल हुए। मंत्रालय ने कहा कि, इसके साथ ही शहरी सफा जिले में सार्वजनिक सड़कों पर तालिबान द्वारा लगाए हए 4 आईईडी (IEDs) को खोजकर एएनए द्वारा डिफ्यूज किया गया।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



“सचिन की तारीफ़ करनेवालों शर्म करो”

नई दिल्ली। जिस
क्रिकेटर को पूरी दुनिया क्रिकेट का भगवान मानती है, जिसके खेल ने कभी मुल्कों की
सरहदें नहीं देखीं और जिसके मुरीद इस पार भी हैं और उस पार भी, उस सचिन तेंदुलकर
के गुणगान को तालिबान पचा नहीं पा रहा। तालिबान ने पाकिस्तानी मीडिया को ताकीद की
है कि वो सचिन तेंदुलकर की तारीफ़ न करे।
सचिन के संन्यास
पर पूरी दुनिया से लोग उन्हें संदेश दे रहे हैं। पाकिस्तान से भी उन्हें बधाई
संदेश मिल रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया भी उनकी तारीफ़ में काफ़ी कुछ कह रही है
लेकिन पाकिस्तानी तालिबान के नये कमांडर मुल्ला फजलुल्लाह को ये पसंद नहीं आ रहा
लिहाज़ा उसने एक वीडियो जारी कर पाक मीडिया से कहा है कि वो सचिन की तारीफ़ न करें
क्योंकि वो एक भारतीय हैं।
कमांडर ने
कहा है कि
“हम पिछले कई हफ़्तों से पाकिस्तानी मीडिया को देख
रहे हैं। उनके कार्यक्रमों में सचिन की तारीफ़ के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। सचिन
तेंदुलकर की तारीफ़ करनेवाले पाकिस्तानी मीडिया को शर्म आनी चाहिए। उन्हें सचिन की
बजाय अपने खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक की तारीफ करनी चाहिए।
”