श्रॆणी पुरालेख: Technology

क्या आपका मेमोरी कार्ड असली है?

आपके पास स्मार्ट फोन है तो मेमरी कार्ड तो होगा ही, अगर स्मार्ट फोन नहीं है तो भी आजकल बेसिक फोन्स में मेमरी कार्ड लगने लगे हैं, साथ में कैमरा इत्यादि डिवाइसेज़ भी बिना मेमरी कार्ड के नहीं चलते। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका एसडी कार्ड असली है या नहीं? 
ऑनलाइन बाज़ार में आजकल चोरी के और नकली सामानों की बिक्री काफी बढ़ गई है और मौजूदा कानून इसे रोक पाने में अक्षम है। इस पर हमारी ये रिपोर्ट ज़रूर पढ़ें। ज़ाहिर है ऐसे में आपके पास पहुंचा मेमरी कार्ड भी नकली हो सकता है। हम आपने इस लेख में आपको ये बताएंगे कि आप अपने मेमरी कार्ड की कैसे जांच कर सकते हैं। 
आपको गूगल प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करना है। एसडी इनसाइट (SD Insight), यही वह ऐप है जो आपको बता सकता है कि आपका एसडी कार्ड यानी मेमरी कार्ड असली है या नकली है और यह भी बताएगा कि आपके मेमरी कार्ड की जो क्षमता बताई गई है क्या वह वाकई में उपलब्ध है या नहीं। 
ऐप डाउनलोड करने के साथ स्मार्टफोन में एसडी कार्ड लगाइए। यह ऐप आपको बताएगा कि आपका कार्ड किस कंपनी का है, इसकी स्टोरेज़ क्षणता कितनी है, कार्ड कब और कहां बना। आपके स्क्रीन पर पहले एक ब्रीफ जानकारी आएगी, आप डीटेल में जानना चाहते हैं तो ऊपर में एक आंख का आइकन बना होगा उसे क्लिक करने पर आपको डीटेल में जानकारी मिल जाएगी। 
अगर आपका कार्ड सही नहीं है, या करप्ट है तो यह ऐप आपको बता देखा कि द कार्ड इज़ इनवैलिड और अगर आपका कार्ड नकली हुआ तो यह ऐप बताएगा कि कार्ड मैन्युफैक्चरर अननोन। 
एसडी कार्ड एक पैकेजिंग में आप तक पहुंचती है। कंपनी की यह पैकेजिंग नकली हो सकती है, इसलिये एसडी इनसाइट के ज़रिए मिलने वाली जानकारी को पैकेजिंग पर लिखी जानकारी से मिला लें, अगर यह मेल खाती है तो आपका कार्ड असली है, नहीं तो आप बिक्रेता से संपर्क करिए कि आपको नकली कार्ड दिया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

FREE: बिना इंटरनेट, पूरी दुनिया में करिए फ्री कॉलिंग

आप सवाल करेंगे कि बाज़ार में बहुत सारे ऐप हैं जो फ्री कॉलिंग की सर्विस देते हैं, फिर ये ऐप उनसे अलग क्यों और कैसे है? दरअसल स्काइप, वाइबर, व्हाट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर, टैंगो जैसे ऐप आपके इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं किसी भी फोन पर कॉल करने के लिए। यानी आपका डेटा खर्च होता है, इसलिये इसे फ्री कॉलिंग नहीं कहा जा सकता है, वहीं रेबटेल नाम का ये ऐप आपके इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करता। यानी अगर आपके फोन में इंटरनेट का कनेक्शन नहीं है तो भी आप दुनिया के किसी भी कोने में फ्री में कॉल कर सकते हैं।
साल 2016 के लिए ये ऐप आपके लिए फ्री है। उसके बाद हर महीने एक नॉमिनल किराया आपको देना है 1 डॉलर यानी करीब 67 रूपए। अब आप सोचेंगे कि ये भी तो पैसे ले ही रहा है लेकिन ये ऐप आपसे पैसे सिर्फ इस ऐप को ऐडफ्री बनाए रखने के लिए ले रहा है। इसका फायदा ये है कि बिना इंटनेट के आप दुनिया में अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। चाहें तो घंटों किसी से भी दुनिया के किसी कोने में बात करिए कोई पैसा नहीं लगेगा, कोई बिल नहीं आएगा।
यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यानी आईफ़ोन के लिए उपलब्ध है, और आने वाले वक़्त में जब 5जी की सर्विस आ जाएगी और भारत जैसे विकासशील देशों में स्मार्टफोन का वर्चस्व बढ़ जाएगा तो संभवत: टेलीफोन और मोबाइल ऑपरेटर कंपनियां ऐसे ही ऐप में परिवर्तित हो जाएंगी। तो आज से ही आदत डालने में क्या जाता है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

ALERT: IRCTC पर टिकट बुकिंग के नियम बदले

नई दिल्ली। वास्‍तविक उपयोगकर्ताओं की मदद करने और दलाली गतिविधियों को रोकने के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट पर ई-टिकट/आई-टिकट की बुकिंग के लिए पहले से ही विभिन्‍न नियंत्रण लागू किए गए हैं, जिनमें निम्‍नलिखित प्रावधान शामिल हैं – 
1. किसी व्‍यक्ति को 8 बजे से 10 बजे तक एक दिन में केवल दो टिकट प्रति उपयोगकर्ता आईडी एआरपी बुकिंग कराने की अनुमति होगी। 
2. किसी व्‍यक्ति को 10 बजे से 12 बजे तक एक दिन में केवल दो टिकट प्रति उपयोगकर्ता आईडी तत्‍काल बुकिंग कराने की अनुमति होगी। 
3. किसी व्‍यक्ति द्वारा एक महीने में अधिकतम 10 टिकट ऑन लाइन बुक किये जा सकते हैं। 
4. त्‍वरित बुकिंग विकल्‍प 8 बजे से 12 बजे तक अक्षम रहेगा। 
5. सभी प्रकार के टिकट एजेंटों (वाईटीएसके, आरटीएसए, आईआरसीटीसी एजेंटों आदि) को सामान्‍य बुकिंग के लिए बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट अर्थात 8 बजे से साढ़े आठ बजे तक, और एसी तथा गैर-एसी श्रेणियों में तत्‍काल बुकिंग के लिए क्रमश: 10 बजे से साढ़े दस बजे तक और 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक टिकट बुकिंग से वंचित कर दिया गया है। 
6. 8 बजे से 12 बजे तक ई-वालेट और कैश कार्डों से बुकिंग करने की अनुमति नहीं होगी। 
7. 8 बजे से 12 बजे के बीच रिटर्न/ऑनवर्ड यात्रा को छोड़कर एक उपयोगकर्ता लोगिन सत्र में केवल एक बुकिंग कर सकता है। 
संभावित दुरूपयोग की और अधिक रोकथाम के लिए रेल मंत्रालय ने अब यह निर्णय लिया है कि 15 फरवरी, 2016 से कोई व्‍यक्तिगत उपयोगकर्ता आईआरसीटीसी वेबसाइट पर एक महीने में अधिकतम 6 टिकटों की ऑन लाइन बुकिंग कर सकता है। हालांकि मौजूदा प्रणाली एक दिन में 10 से 12 बजे की अवधि के दौरान दो ओपनिंग तत्‍काल टिकट की बुकिंग सीमा का अनुपालन करने के मामले में जारी रहेगी। यह प्रणाली एक दिन में 8 से 10 बजे की अवधि के दौरान 2 ओपनिंग एडवांस रिर्जेवेशन अवधि (एआरपी) पर भी लागू होगी। ऐसा 10 टिकटों के कोटे के उपयोग के विश्‍लेषण को ध्‍यान में रखते हुए किया गया है, जो यह दर्शाता है कि 90 प्रतिशत उपयोगकर्ता एक महीने में 6 टिकटों तक की बुकिंग कर रहे हैं और केवल 10 प्रतिशत लोग 6 टिकट से अधिक की बुकिंग कर रहे हैं। इससे यह संदेह होता है कि 10 प्रतिशत उपयोगकर्ता दलाली की गतिविधियों में लिप्‍त हो सकते हैं। इसलिए ऐसे दलालों को दूर रखने और वास्‍तविक उपयोगकर्ता की मदद करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि किसी व्‍यक्तिगत उपयोगकर्ता द्वारा एक महीने में अधिकतम 6 टिकट बुक किये जा सकते हैं। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

GOOD NEWS: दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय आजीविका पोर्टल की शुरूआत

इस पोर्टल के जरिए दिव्यांग स्व-रोजगार ऋण, शिक्षा ऋण, कौशल परिक्षण, छात्रवृत्ति और रोजगार के बारे में सूचना संबंधी विभिन्न सुविधाओं को एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय आजीविका पोर्टल की शुरूआत की अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विजय सांपला भी उपस्थित थे।
पोर्टल की शुरूआत करते हुए थावरचंद गहलोत ने कहा कि दिव्यांगों के कौशल प्रशिक्षण को सरकार उच्च प्राथमिकता दे रही है और उसने लक्ष्य निर्धारित किया है कि अगले तीन वर्षों में 5 लाख दिव्यांगों को कुशल बनाया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त ‘प्रशिक्षण साझीदारों’ के नेटवर्क के जरिए चलाया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए सरकार ने एक समय आधारित कार्य योजना तैयार की है, जिसके तहत प्रशिक्षण के बाद दिव्यांगों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा।
अपने मंत्रालय की अन्य पहलों का उल्लेख करते हुए गहलोत ने कहा कि सरकार शिक्षा और चिकित्सकीय उपचार के लिए आर्थिक सहायता देने पर बहुत जोर दे रही है। हाल में मूक और बाधिर बच्चों की सहायता के लिए विशेष उपकरण संबंधी एक योजना शुरू की गई है। अब तक डेढ़ महीने के अंदर 305 बच्चों को ये उपकरण प्रदान किए गए हैं। इसके बड़े सकारात्मक परिणाम सामने आए है और ये बच्चें अब सामान्य बच्चों की तरह ही बोलने और सुनने में सक्षम हो गए हैं। मंत्री महोदय ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को पहचान पत्र देने के संबंध में एक कार्यक्रम चलाने पर विचार कर रही है, ताकि पहचान पत्र के जरिए दिव्यांगों को पूरे देश में सुविधाएं मिल सकें।
मंत्रालय के अधीन दिव्यांग अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम (एनएचएफडीसी) को यह जिम्मेदारी दी है कि वह दिव्यांगों के लिए एक राष्ट्र स्तरीय आजीविका पोर्टल विकसित करे। राष्ट्र स्तरीय आजीविका पोर्टलwww.disabilityjobs.gov.in दिव्यांगों की रोजगार संबंधी हर प्रकार की मदद करेगा।
इस अवसर पर 100 दिव्यांग उद्यमियों की सफलता की कहानी संबंधी एक पुस्तक ‘यस वी कैन’ का विमोचन भी किया गया, जिसे एनएचएफडीसी के सहयोग से पेंगुइन ने प्रकाशित किया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

इसरो ने लॉन्च किया देसी जीपीएस उपग्रह, पीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएसएलवी सी31 की सफल लांचिंग और आईआरएनएसएस 1ई को सटीक ढंग से कक्षा में रखने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ( इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन- इसरो) के वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें बधाई दी। 

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा कि पीएसएलवी सी31 की सफल लांचिंग और आईआरएनएसएस 1ई को सटीक ढंग से कक्षा में रखने के लिए इसरो की गतिशीलता और दृढ़ता पर हमारी बधाई। हम इस मिशन को सफल बनाने के लिए अपने वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं। 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट के बारे में जानकारी देते हुए कहा उन्होंने इस मौके पर इसरो के वैज्ञानिकों से बात की और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। हमारे वैज्ञानिकों ने देश को गौरवान्वित किया है। 



पीएसएलवी की 31वीं सफल उड़ान

इसरो के पोलर सेटेलाइट लांच व्हेकिल- पीएसएलवी-सी31 ने 1425 किलो के आईआरएनएसएस-1ई को सफलतापूर्वक लांच कर दिया। इंडियन रीजनल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम (आईआरएनएसएस) में यह पांचवां उपग्रह आज सुबह (20 जनवरी, 2016) एसएचएआर, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन उपग्रह केंद्र से लांच किया गया। यह पीएसएलवी का लगातार 32वां सफल मिशन है और इसके एक्सएल कॉन्फिग्यूरेशऩ का ग्यारहवां।
पहले चरण के प्रज्वलन के साथ सुबह 9.31 बजे दूसरे लांच पैड से पीएसएलवी-सी31 के ऊपर उठने के बाद होने वाली सभी गतिविधियां ठीक ढंग से हुईं। इनमें स्ट्रेप-ऑन प्रज्वलन, पहले चरण का अलगाव, दूसरे चरण का प्रज्वलन, ताप-कवच का अलगाव, दूसरे चरण का अलगाव, तीसरे चरण का प्रज्वलन और अलगाव, चौथे चरण के प्रज्वलन और उपग्रहण रोपण आदि सभी कुछ निर्धारित तरीके से हुआ। इसके बाद 18 मिनट 43 सेकेंड तक की उड़ान भरने के साथ ही आईआरएनएसएस-1ई उपग्रह 282.4 किलोमीटर गुणा 20,655.3 किलोमीटर की अंडाकार कक्षा में इक्वेटर के 19.21 डिग्री कोण पर रोपित हो गया और पीएसएलवी के चौथे चरण से सफलतापूर्वक अलग हो गया। उपग्रह के रोपित होने के बाद आईआरएनएसएस-1ई के सौर पैनल अपने-आप काम काम करने लगे। इसके बाद इसरो की मास्टर कंट्रोल फेसिलिटी (कर्नाटक के हासन) ने उपग्रह का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। 
आईआरएनएसएस-1ई इंडियन रीजनल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम के उपग्रह खंड के सात उपग्रहों में से पांचवां उपग्रह है। आईआरएनएसएस-1ए, 1बी, 1सी और 1डी इस श्रृंखला के पहले चार उपग्रह थे और इन्हें क्रमशः जुलाई 02,2013, अप्रैल 04, 2014, 16 अक्टूबर 2014 और 28 मार्च 2015 को पीएसएलवी से ही सफलतापूर्वक लांच किया गया था। कक्षा में अपने निर्धारित जगह से ये सभी उपग्रह सही ढंग से काम कर रहे हैं। 
आईआरएनएसएस स्वतंत्र रीजनल नेविगेशन सिस्टम है, जिसे भारतीय क्षेत्र और भारतीय जमीन से ऊपर 1500 किलोमीटर की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। आईआरएनएसएस दो तरह की सेवाएं मुहैया कराएगा। पहली स्टैंडर्ड पोजिशनिंग सर्विसेज (एसपीएस)। यह सभी यूजर को मुहैया कराई जाएगी। दूसरी रेस्ट्रेक्टिव सर्विसेज (आरएस)। यह अधिकृत यूजर को मुहैया कराई जाएगी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

ब्लैकबेरी का पहला एंड्रॉयड 28 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

ब्लैकबेरी का ये सेक्सी और स्लिक फोन दुनिया के कई देशों में सेल के लिए मौजूद है लेकिन भारत में इसका इंतज़ार अब बस ख़त्म होने वाला है। ब्लैकबेरी 28 जनवरी को इस फोन को भारत में लॉन्च करेगी। इसके लिए दिल्ली में एक मेगा इवेंट का आयोजन किया जाएगा।
ब्लैकबेरी का पहला एंड्रॉयड फोन
पिछले साल ब्लैकबेरी ने अपना पहला एंडराॅयड स्मार्टफोन प्रिव लाॅन्च किया था जो कनाडा और यूके में उपलब्ध है। भारत में इसके लिए प्रीबुकिंग की शुरुआत नवंबर 2015 में की गई थी। भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसको लेकर कयास लगाये जा रहे हैं। यूके में प्रिव की कीमत 559 ब्रिटेन पाउंड है जो भारत की करेंसी में करीब 55,000 रुपये होते हैं, वहीं कनाडा में इसकी कीमत 899 कनाडा डॉलर है जो रुपये में 45000 के करीब बैठता है।
कमाल का कंफिगरेशन
ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440×2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3 जीबी के रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, माइक्रो यूएसबी-पोर्ट और 18 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

GOOD NEWS: वॉट्सऐप हो गया फ्री, अब नहीं लगेगा सब्सक्रिप्शन चार्ज

वॉट्सऐप फ्री हो चुका है। अब तक वॉट्सऐप सालान फीस लेता था, साल भर के लिए 1 डॉलर जो भारत में करीब 66 रूपये प्रति यूज़र प्रति वर्ष होता था लेकिन अब मोबाइल मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप ने अपनी सालाना सब्सक्रिप्शन फीस खत्म कर दी है। 
इससे पहले वॉट्सऐप पहले साल हर किसी के लिए फ्री होता था लेकिन उसके बाद वॉट्सऐस का इस्तेमाल करने के लिए प्रति वर्ष 1 डॉलर फीस देना होता था लेकिन अब ये फ्री हो चुका है। वॉट्सऐप कहता है रहा है कि उसकी मैसेजिंग सर्विसेज़ को एडफ्री बनाए रखने के लिए वो 1 डॉलर का फीस लेता है लेकिन अब कंपनी ने कहा है कि वो फ्री सर्विस भी देगी और ऐड भी नहीं लाएगी।
कंपनी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर कहा है कि, “आज दुनिया भर में करीब 100 करोड़ लोग अपने दोस्तों और परिजनों से संपर्क में रहने के लिए वॉट्सऐप पर भरोसा करते हैं… वॉट्सऐप अब कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं लेगा।” कंपनी का कहना है कि पहले साल फ्री और उसके बाद पेड सर्विस देने से यूजर्स की संख्या भी घट रही थी।
साल 2014 में फेसबुक ने वॉट्सऐप को 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर खरीद लिया था और अब फेसबुक इंक का कहना है कि कंपनी अब फीस और प्लान के लिए नए टूल्स डेवलप कर रही है। 
वॉट्सऐप पर अब नई सुविधाएं मिलेंगी
फ्री होने के बावजूद कंपनी ने कुछ नई सेवाओं को वॉट्सऐप पर पेश करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब आप आने वाले वक़्त में
1. बैंक से बात कर सकेंगे, बैलेंस चेक कर सकेंगे और किसी ट्रांजैक्शन के बारे में बैंक से पूछ सकेंगे
2. फ्लाइट, बस, या ट्रेन के बारे में भी जानकारी सीधे सर्विस प्रोवाइडर से प्राप्त कर पाएंगे
3. ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से भी बात करने के लिए सुविधाएं लाई जा रही हैं
4. जल्दी ही वीडियो कॉल की सुविधा भी आने वाली है
कंपनी रेवेन्यू जेनरेट करने के दूसरे रास्ते निकाल रही है जिससे यूजर्स को भी फायदा हो और कंपनी को भी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

भारत को ज़रुरत है विज्ञान और टेक्नोलॉजी टीवी चैनल की


मुंबई। जाने-माने फिल्मकार श्याम बेनेगल ने वैज्ञानिक मनोदशा को प्रोत्साहित करने के लिए 24 घंटे का समर्पित विज्ञान और टेक्नोलॉजी टेलीविजन चैनल प्रारंभ करने की वकालत की है।
सोमवार को मुम्बई में नेहरू विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म समारोह के बारे में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्याम बेनेगल ने कहा कि नागरिकों में वैज्ञानिक मनोदशा तथा विवेकशील चिंतन को बढ़ावा देने में समर्पित टीवी चैनल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान, टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, स्वास्थ्य तथा स्वच्छता जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए ऐसा चैनल समय की आवश्यकता है। बेनेगल ने कहा कि विज्ञान और टेकनोलॉजी टीवी चैनल वैज्ञानिक मनोदशा को प्रचारित करने और विवेक संगत समाज बनाने के लिए जीवन दान करने वाले स्वर्गीय नरेन्द्र नाथ दाभगोलकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
बेनेगल ने 09 से 13 फरवरी, 2016 तक मुम्बई में छठा राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म समारोह आयोजित करने के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त संस्था नेहरू विज्ञान केन्द्र और विज्ञान प्रसार की सराहना की। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान 45 फिल्में दिखाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पेशेवर लोगों तथा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा बनायी गई गुणवत्ता सम्पन्न फिल्में देखकर निर्णायक मंडल को खुशी हुई। अधिकतर फिल्मों में पर्यावरण, आजीविका, स्वास्थ्य, स्थानीय नवाचार जैसे विषय उठाए गए हैं। विजेता फिल्मों को सिल्वर बीवर पुरस्कार तथा नकद पुरस्कार दिए जाएगे। श्याम बेनेगल राष्ट्रीय निर्णायक मंडल के अध्यक्ष हैं। निर्णायक मंडल के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ लेखक तथा कला निर्देशक शमा जैदी, फिल्म एडिटर असीम सिन्हा, प्रोफेसर इफ्तेखार अहमद, निदेशक नई दिल्ली, प्रसार भारती की अपर महानिदेशक अपर्णा वैश, टीआईएफआर के प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉ सब्यसाची भट्टाचार्य, लेखक क्यूरेटर तथा इतिहासकार अमृत गंगर, फिल्मकार अरुणा राजे पाटिल तथा पर्यावरणविद डॉ. अनिल पी. जोशी शामिल हैं।
राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म समारोह 2016 में विज्ञान फिल्म बनाने के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें जाने-माने विज्ञान फिल्मकार अपना अनुभव साझा करेंगे। फिल्मों में रूचि रखने वाले लोग www.vigyanprasar.gov.in.पर ऑनलाइन आवेदन कर कार्यशाला में भाग ले सकते हैं। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

तेजस ने बहरीन में इतिहास रचा

बहरीन। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्‍वदेश में डिजाइन और विकसित किए गए स्‍वदेशी हल्‍के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस ने उस समय इतिहास रचा जब उसने बहरीन में साखिर एयरबेस की जमीन को छुआ। पहली बार एलसीए तेजस ने विदेशी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी है। वह 21 से 23 जनवरी 2016 तक चलने वाले बहरीन अंतर्राष्‍ट्रीय एयर शो 2016 में हिस्‍सा ले रहा है। 
तेजस के अलावा डीआरडीओ उन्‍नत रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की ताकत का प्रदर्शन करते हुए स्‍वदेश में विकसित रक्षा प्रणालियों को भी दिखाएगा। इसका मकसद रक्षा प्रणालियों और उपकरणों के निर्यात की संभावनाओं को तलाशना है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

SPECIAL: 10 Tips That Will Help Launch Your Startup Faster


विशेष । स्टार्टअप कल्चर में अक्सर ये देखा गया है कि यहां वो लोग सबसे ज़्यादा होते हैं जो कुछ करना चाहते हैं, करने की कोशिश करते हैं लेकिन अपने सपने को वो ज़मीनी हक़ीकत दे पाने में कामयाब नहीं हो पाते। ऐसा क्यों होता है? ज़्यादातर मामलों में ये तथ्य सामने आता है कि लोगों को पता ही नहीं होता कि वो अपने कारोबार या कहें अपनी सोच या अपने आइडिया को प्वाइंट ए से प्वाइंट बी तक कैसे पहुंचाएं। प्वाइंट ए वो बिंदु है जहां आपके दिमाग में कोई आइडिया जन्म लेता है और प्वाइंट बी वो बिंदु है जहां तक आप अपने आइडिया को ले जाने की सोचते हैं, और उसके उद्देश्य को पूरा कर पाते हैं।
इसी के बीच में हैं मुश्किलें।
रणनीति के तौर पर कहा जाए तो आपको अपने उसे आइडिया को जल्दी से जल्दी बाज़ार में लाना चाहिए और उसे कारोबार की शक्ल देनी चाहिए। क्योंकि जितनी देर करेंगे उतना नुकसान। तेज़ी दिखाएंगे तो कुछ कमाएंगे। यहां पर हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने स्टार्ट अप को तेज़ी से शुरू कर सकते हैं
1. बस शुरू करिए
अनुभव कहता है कि शुरू करने से ज़्यादा अहम है सही शुरुआत करना। इसके बारे में सोचिए। अगर आप अपना कारोबार शुरू नहीं करते हैं, तो कुछ नहीं होने वाला। जो भी कोई चीज़ है जो आपको शरुआत करने के लिए रोकती है या बाधक बनती है उसका समाधान ढूंढिये, या फिर उसे पीछे छोड़िए
– कोड की पहली लाइन लिजिए
– अपना डोमेन रजिस्टर करें
– अपने उत्पाद का रफ तैयार करिए
– उत्पाद का प्रोटोटाइप बनाइए
आप के और आपके स्टार्टअप की शुरुआत के बीच में कोई नहीं खड़ा है, आप खड़े हैं। सबसे पहले वो चीज़ करिए, जिसे करने की सबसे ज़्यादा ज़रुरत है।
2. कुछ भी बेचिए
कुछ उद्यमियों को पता है कि उन्हें एक्ज़ैक्टली क्या बेचना है। और दूसरे उद्यमी हैं जिन्हें पता नहीं है कि वो क्या बेचने जा रहे हैं। वो सिर्फ कुछ बेचना चाहते हैं। हम कहते हैं : कुछ भी बेचो।
दुनिया के बड़े से बड़े उद्यमी ऐसे हैं जो कुछ भी नया नहीं बेच रहे हैं। वो बस इसे अलग तरीके से या कहें बेहतर तरीके से बेच रहे हैं।
· सैम वालटन (Wal-Mart) वही बेच रहे हैं जो हर गली में बिकती हैं
· टेड टर्नर टीवी ब्रॉडकास्टिंग और एडवरटिज़मेंट बेच रहे हैं
· हॉवर्ड कल्चज़ कॉफी बेच रहे हैं
· वॉरेन बफेट ने लोगों के स्टॉक खरीदे और बेचे
उद्यमी हमेशा एक खोजकर्ता नहीं होता। आप किसी और का उत्पाद लेकर उसे बेच सकते हैं।रिचर्ड ब्रेनसन की कहानी लिजिए, उन्होंने अभाव में वर्जिन एयरलाइन्स (Virgin Airlines) की शुरुआत की। उन्हें एक रोमैंटिक डेट पर वर्जिन द्वीप (Virgin Islands) जाना था लेकिन उनकी प्लाइट कैंसिल हो गई इसलिए उन्होंने एक प्राइवेट फ्लाइट ली, वो जेब में उसके लिए पैसे ना रहते हुए। कैसे, उन्ही की ज़ुबानी:-
“ मैंने एक छोटा सा ब्लैकबोर्ड लिया, लिखा “Virgin Airlines. $29” और उन लोगों के बीच में गया जिनकी फ्लाइट मेरी ही तरह कैंसिल हो चुकी थी, उन्हें प्राइवेट प्लेन की बाकी सीटें बेचीं और उनके पैसों से ही मैंने चार्टर्ड प्लेन का किराया भरा और उस रात हम लोग वर्जिन आइलैंड गये।”
संदेश साफ है। आगे बढ़ों और कुछ बेचो, कुछ भी।
3. किसी से सलाह लें, फिर उससे कहें कि इसे करो।
जब आप एक कारोबार शुरु करते हैं तो ये तय है कि आपके पास सारे जवाब नहीं होते। जैसे कि आपको अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराना है, लेकिन कैसे? कौन कराएगा, कैसे होगा?
इन सवालों के जवाब के लिए एक अच्छी वकील से बात करें। वकील आपको सलाह देगा – कारोबार के लिए किस तरह का रजिस्ट्रेशन चाहिए या लाइसेंस चाहिए? लेकिन इसके बाद क्या? वकील से कहिए, वो आपके लिए ये करे। तुरंत ही आपको पता लगेगा कि आपको एक विशेषज्ञ मिल गया है जो आपके पैसों के लिए अपने सलाह को लागू कर रहा है। सवाल है उसे पैसे कैसे देंगे? आप वकील को अपने साथ 4-5% का साझेदार बना सकते हैं या फिर अपने कैपिटल से पैसे दें।
अगर आपके सामने कोई भी मुद्दा आता है और आपके पास उसका जवाब नहीं होता है तो उससे संपर्त करें जिसके पास ये जवाब हो सकते हैं। उसके बाद वो विशेषज्ञ जो राय देता है – चाहे वो कारोबार चलाने को लेकर हो, जगह के चुनाव को लेकर हो, लोगो डिज़ाइन, अकाउंटिंग, वेबसाइट, कंटेट, कुछ भी – उसी व्यक्ति से कहें कि चलो इसे करो।
आपके कारोबार को आपके पास जितना समय है उससे कहीं ज़्यादा मदद, जानकारी और व्यवसायिक स्किल्स की आवश्यकता है। लोगों को आपके लिए काम करने दीजिए।
4. दूर के कर्मचारियों को रखिए.
अगर आप सबसे अच्छे और सबसे किफायती टैलेंट को चाहते हैं तो आपको हो सकता है कि वो पड़ोस में ना मिले। दूर के कर्मचारियों को भी रखने के लिए मन बनाइए ताकि आपका काम बेहतर हो सके।
5. कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखें
एक उद्यमी बनने के साथ आप नौकरी देने वाले बन जाते हैं और ये बड़ी ज़िम्मेदारी होती है। ये ऐसी चीज़ है जो वाकई में आपके स्टार्टअप के लिए बड़ी बाधक बन सकती है। बहुत कम लोग होंगे जो एक नई शुरुआत के साथ ख़ुद को जोड़ सकें। 
ऐसे में कर्मचारियों को पे रोल पर रखने की जगह पर, कांट्रैक्ट पर रखिए। आपको सिर्फ टैलेंट चाहिए ताकि आप उनकी सेवाएं ले सकें, इससे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता कि वो कांट्रैक्ट पर हैं या रोल पर। आपके काम कोई ऐसी चीज़ ना आने दें जो बाधक बने।
6. एक सहसंस्थापक की तलाश करें
सिर्फ कड़ी मेहनत और जोश से काम नहीं चल सकता, इसके साथ आपको हर समय प्रोत्साहन की ज़रुरत है और सहसंस्थापक होंगे तो एक दूसरे को प्रोत्साहित करेंगे। एक से ज़्यादा दो और दो ज़्यादा तीन, इससे ज़्यादा संस्थापकों में सामंजस्य बिठाना मुश्किल होगा और निर्णय भी जल्दी नहीं लिये जा सकेंगे। सहसंस्थापक आपको अपनी स्किल्स भी देगा और समय भी, साथ में वो अपने पैसे भी लगा सकता है।
7. ऐसे लोगों के साथ काम करें, जो आपको और बड़ा करने के लिए प्रोत्साहित करें
तमाम वजहों में से एक जिसने स्टीव जॉब्स को एपल को दुनिया के सबसे आधुनिक और भरोसेमंद ब्रांड में तब्दील करने में मदद की। वो इसे इस तरह से कहते हैं- 
“मेरा काम लोगों के साथ आसान नहीं था। मेरा काम था, उन्हें बेहतर बनाना। मेरा काम था कि मैं कंपनी के अलग-अलग हिस्सों से चीज़ों को एक साथ ले आऊं और रास्तों को साफ रखूं और ज़रूरी प्रोजेक्ट्स के लिए रिसोर्सेज़ मुहैया कराऊं। और इन लोगों को यहां तक लाने के लिए हमें उन्हें प्रोत्साहित करते रहना था और उन्हें और बेहतर बनाना था, जो बताते थे कि और भी आक्रामक दृष्टिकोण और आइडिया के साथ जिससे ये संभव हो सकता था।”
आपको इनमें से कुछ गुण तो अपने सहसंस्थापक में मिल जाएंगे, या अपने पार्टनर में, या अपने दोस्तों में या किसी गुरू में या अपने कर्मचारी में। सबसे ज़रूरी है कि जो आपकी सोच है, जो आपके सपने हैं, उसे अपने दल के सदस्यों में भरना होगा। ताकी वो इसे जीएं और बेहतर परिणाम दें।
8. पैसों को तवज्जो ना दें
Creative Bloq has this gem of advice regarding startupsक्रिएटिव ब्लॉग इसका बेहतर उदाहरण है “ये मत सोचो कि कमाई कहां से होगी। एक अच्छा उत्पाद या सेवा हमेशा पैसे कमाने के रास्ते तलाश लेती है”
ये सच है। पैसों पर ज़्यादा ध्यान देने से आपके कारोबार की ट्रेन पटरी से उतर सकती है। चाहे ये फंडिंग हो, कैपिटल हो, बिज़नेस लोन हो या कुछ और सब छोड़ दीजिए और बस चीज़ों को होने दीजिए। विकास का मतलब फंडिंग नहीं है, अपने कारोबार में विकास का मतलब है चीज़ों को करते रहना, बेचना और पैसे मांगने की जगह काम करना।
9. मार्केटिंग पर पैसे और समय खर्च करें
अपने कारोबार के लिए मार्केटिंग पर सबसे ज़्यादा फोकस करें। जब आप अपने उत्पाद की मार्केटिंग करते हैं तो आप इसे लोगों को सामने ले जाते हैं जिन्हें वास्तव में इसे खरीदना है। मार्केटिंग कभी बर्बाद नहीं जाती, शुरुआती निवेश प्रक्रिया में ये सबसे अहम कदम है।
10. अपने संभावित ग्राहकों से बात करें
एक स्टार्टअप सिर्फ एक व्यक्ति के दिमाग में नहीं आता। स्टार्ट ग्राहकों के दिमाग में पहले से होता है या फिर संभाविक ग्राहकों के कि अगर ऐसा होता तो कैसा होता।
अगर आपके उत्पाद को खरीदने या इस्तेमाल करने वाले हैं तो आपको इनके बारे में जानना है, इन्हीं से जानना है और इन्हीं के लिए जानना है। आपके कारोबार की सफलता या असफलता इन्हीं लोगों पर निर्भर करती है कि ये आपके उत्पाद को किस तरह से लेते हैं।
जितनी जल्दी आप अपने ग्राहकों के बारे में जानेंगे, उतनी जल्दी आप उन्हें बेहतर सेवा दे पाएंगे।
Conclusion
स्टार्टअप एक रेस है, आप जितनी जल्दी और जितने तेज़ होंगे, आप उतने बड़े विजेता होंगे।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दो घंटे में आउट ऑफ़ स्टॉक हुआ मोटोरोला का ‘मोटो E’

नई दिल्ली। मोटोरोला की ‘मोटो E’ सीरीज़  बांकी मोबाइल कंपनियों और उनके मॉडल्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। अब ऐसा लग रहा है कि स्मार्ट फोन खरीदने वालों को मोटोरोला की मोटो E कुछ खास ही पसंद आ रही है। तभी तो एक बार फिर फ्लिपकार्ट पर आने के साथ ही दो घंटे में सारे मोटो E बिक गए। दो दिनों पहले फ्लिपकार्ट ने दोपहर 1 बजे इस फोन को अपने वेबसाइट पर सेल करना शुरू किया और 3 बज कर 30 मिनट में उसने एक बार फिर आउट ऑफ स्टॉक का बैनर लगा दिया।


इससे पहले 13 मई को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होने के अगले ही दिन ये बजट स्मार्ट फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। मोटो E अपने रेंज का सबसे सस्ता और बेहतरीन फीचर वाला फोन साबित हो रहा है। फोन में 1 जीबी रैम के साथ लेटेस्ट एंड्रॉयड 4.4 किट-कैट है. इसका स्क्रिन 4.3 इंच HD क्वालिटी का है और पिक्सेल डेनसिटी 256 पीपीआई है।

इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इस रेंज का यह पहला फोन है जो वॉटर रेसिस्टेंट के साथ ही स्क्रेच प्रूफ भी है। फोन का प्रोसेसर 1.2 गीगाहर्टज है, फोन का रियर कैमरा 5 मेगापिक्स्ल है पर इसमें एलईडी फ्लैश की सुविधा नहीं है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

माइक्रोसॉफ़्ट के नये CEO सत्या नाडेला – 10 अहम बातें

नई दिल्ली। तो अब ये आधिकारिक है। 5 महीने से ज़्यादा के वक़्त के बाद साइक्रोसॉप्ट के सीईओ स्टीव बालमर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी और उनका एक उत्तराधिकारी है, सत्या नाडेला, जो कंपनी के एक्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट है।
टेक इंडस्ट्री के सबसे बड़े ब्रांड के मुखिया के बारे में आपको जानना चाहिए, तो ये है वो 10 बातें जो आपको सत्या के बारे में जानना चाहिए-
1. वो भारत के हैदराबाद में पैदा हुये, और मनिपाल विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद अमेरिका चले गये। उनके अमेरिका जाने की कहानी अपने आप में दिलचस्प है।
2. वो काफी वक़्त से माइक्रोसॉफ़्ट में कार्यरत थे, नाडेला ने 1992 में सिलिकॉन वैली के सन माइक्रोसिस्टम्स से आकर कम्पनी ज्वाइन की और वो कंपनी की ख़ुद की आधी उम्र के बराबर एक माइक्रोसॉफ़्ची रहे।
3. वो एक इंजीनियर हैं। स्टीव बालमर जो 1980 में माइक्रोसॉफ़्ट से जुड़ने से पहले प्रॉक्टर एंड गैंबल में असिसटेंट प्रोडक्ट मैनेजर थे, उनसे अलग नाडेला ने एक तकनीशियन के तौर पर काम शुरू किया था। उनके पास मनिपाल विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है जबकि विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय से उनके पास कम्प्यूटर साइंस में परास्नातक की डिग्री है।
4. फिर भी वो एक कारोबारी है। अपने तकनीक आधारित डिग्रियों के अलावा वो शिकागो विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रबंधन में परास्नातक (MBA) हैं।
5. उन्हें बार-बार प्रमोशन मिला। पिछले साल क्लाउड और एंटरप्राइज़ ग्रुप के एक्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट बनाये जाने से पहले अपने तमाम वरिष्ठ पदों में से वो प्रेसीडेंट ऑफ सर्वर टूल्स एंड बिज़नेस, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट ऑफ आर एंड डी फॉर द ऑनलाइन सर्विस डिविज़न, वाइस प्रेसीडेंट फॉर बिज़नेस डिवीज़न, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट ऑफ सर्च, पोर्टल एंड एडवर्टाइज़िंग प्लेटफॉर्म ग्रुप, वाइस प्रेसीडेंट ऑफ डेवलपमेंट फॉर द बिज़नेस सॉलुशन ग्रुप और जनरल मैनेजर ऑफ़ कन्ज़्यूमर एंड कॉमर्स रह चुके हैं।
6. वो अभी माइक्रोसॉफ़्ट के एक बड़े कारोबार के लिए ज़िम्मेदार हैं। जिन उत्पादों को नाडेला देखते हैं उनमें शामिल हैं Windows Azure, Windows Server, SQL Server, System Center और the software-development tools जो माइक्रोसॉफ़्ट के ओरिज़नल कारोबार हैं और 1975 से चले आ रहे हैं।
7. इन्होंने माइक्रोसॉफ़्ट के क्लाउड में परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई। कंपनी को सॉफ़्टवेयर से माइक्रोकंप्यूटर्स की दुनिया में लेकर आये लेकिन नाडेला अपने प्रयासों से वेब बेस्ड सर्विसेज़ को बेहतर किया जिससे कंपनी भविष्य में फोन और टैबलेट की दुनिया में कुछ भी कर सके।
8. इनके पास कुछ कंज़्यूमर बैकग्राउंड भी है। हालांकि नाडेला ने अपने करियर का ज़्यादा हिस्सा माइक्रोसॉफ़्ट के बिज़नेस को दिया है लेकिन उन्होंने अपने कुछ लोगों के लिए अपनी निजी ज़िंदगी में काम भी किया है जैसे बिंग सर्च इंजन
9. ये आपकी कल्पना नहीं है – वो वाकई लो प्रोफाइल रहते हैं। नाडेला का पिछले दिसंबर में ही इंटरव्यू लिया गया था जब उन्हें पता था कि वहीं आगे जाकर कंपनी के सीईओ बनेंहे, लेकिन फिर भी माइक्रोसॉफ़्ट के प्रोडक्ट्स बनाने में उलझे रहे और कहीं सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही देखे जाते थे जैसा कि उनके सहयोगी विंडोज़ फोन टीम से जो बिलफर देखे जाते थे। उनकी यहां तक कि ट्वीटर में दिलचस्पी बंद हो गई।
10. हम उनके मास्टर प्लान के बारे में कुछ नहीं जानते। यो तथ्य है कि माइक्रोसॉप़्ट में लंबे वक़्त से काम करते रहे थे तो वो कोई बड़ा बदलाव कंपनी में नहीं लाना चाहेंगे जैसा के बाहर से आनेवाले करते हैं। या फिर ये भी हो सकता है कि ऐसा ना हो। और उनका कारोबारी इतिहास भी कुछ नहीं बताता कि वो कंपनी के कंज़्यूमर ऑफरिंग जैसे Xbox gaming and entertainment platform को जारी रखेंगे या नहीं।
यहां देखिये सत्या नाडेला का इंटरव्यू
Satya Nadella: His first interview as CEO of Microsoft

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें