श्रॆणी पुरालेख: Technology

फेसबुक का तोहफ़ा : बनाइये यादों का वीडियो

नई दिल्ली। फेसबुक अपना 10वां जन्मदिन मना रहा है और इस अवसर पर पिछले सालों के यादों को सजोने के लिए फेसबुक ने एक अनूठी पेशकश की है और अपने यूजर्स को मौक़ा दिया है कि वो अपने फेसबुक की यादों को एक वीडियो में सजों सकें। तो क्या आप अपनी पुरानी तस्वीरों, पुराने वीडियो, पुराने टैग्स को एक बार फिर जीना चाहते हैं?
आपको करना कुछ नहीं है फेसबुक के तोहफ़े Look Back पेज पर जाना है और बस आप वहां अपना ख़ुद का परसनलाइज़्ड वीडियो देख सकते हैं जो आपके फेसबुक से जुड़ने से लेकर अब तक के लम्हों में से कुछ ख़ास-ख़ास लम्हों को एक साथ बेहद सलीके से और सादगी से पेश करता है। और ये वीडियो आपको मार्क ज़ुकरबर्ग और फेसबुक टीम के द्वारा साइन कर के मिलते हैं। बस आप देखिये वीडियो और फिर अपने दोस्तों के बीच अपने टाइमलाइन पर शेयर भी कर दीजिये।
एक मिनट से ज़्यादा के इस वीडियो में आपने जो पिछले सालों में फोटो अपलोड किये हैं, शेयर किये हैं उन्हें दिखाया गया है, आपने कब फेसबुक ज्वाइन किया ये दिखाया गया है और आपके पिछले सालों में किन पोस्ट्स को सबसे ज़्यादा लाइक किया गया, इन सब को एक साथ पिरोने और उसे एक बेहरीन म्यूज़िक के साथ पेश करने में फेसबुक ने कामयाबी हासिल की है।
इस वीडियो में बस एक गड़बड़ी है, इसमें कोई प्राइवेसी सेटिंग नहीं चलती लिहाज़ा इसमें हो सकता आपकी कोई ख़राब की फोटो जिसे आप नहीं चाहते कि वो आये, वो भी आ जाये या फिर हो सकता है कि आपके पुराने प्रेमी या प्रेमिका के साथवाली फोटो आ जाये।
तो अगर आपको अपना वीडियो देखना है तो यहां क्लिक करें

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें


EXCLUSIVE: नोकिया का एंड्राइड फ़ोन ‘नॉरमेंडी’, पहली झलक


नई दिल्ली। जिसे बात को लेकर टेक जगत में चर्चा हो रही थी उस पर धीरे-धीरे अमल होता नजर आ रहा है।कहा जा रहा था कि नोकिया आने वाले समय में एंड्रायड स्‍मार्टफोन लाएगा। जबकि कई लोग इस बात को सिरे से नकार रहे थे, लेकिन वियतनाम की सबसे बड़े ऑनलाइन रीटेलर www.thegioididong.com पर नोकिया का एंड्रायड स्‍मार्टफोन नॉरमेंडी आ चुका है।
हालाकि अभी साइट में इसकी कीमत और इसकी उपलब्‍धता को लेकर अभी भी सवाल बना हुआ है। वहीं नोकिया ने इस बाबत किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं दी है। उम्‍मीद की जा रही है नोकिया नॉरमेंडी एंड्रायड फोन 25 फरवरी को मोबाइल वर्ल्‍ड क्रांग्रेस में लांच किया जा सकता है।
वियतनाम ऑनलाइन साइट के अनुसार नोकिया नॉरमेंडी में 4 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन के साथ 480×854 रेज्‍यूलूशन स्‍क्रीन होगी साथ में 1 गीगाहर्ट ड्युल कोर स्‍नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर लगा होगा। हैंडसेट एंड्रायड के किटकैट वर्जन पर रन करेगा. फोटो कैपचरिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा होगा।
4 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ नॉरमेंडी की मैमोरी को एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकेंगे। लिस्‍टेड फीचरों के अनुसार नोकिया नॉरमेंडी में गूगल सर्विस जैसे गूगल प्‍ले स्‍टोर, गूगल सर्च और गूगल नॉओं, गूगल मैप्‍स, कैलेंडर, यू ट्यूब जैसे फीचर होंगे।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

ट्रेन में अब बेफिक्र हो कर सोएं, स्टेशन आने पर मोबाइल जगाएगा आपको

नई दिल्ली। अब ट्रेन में सफर के दौरान आप अपने स्टेशन के छूट जाने की टेंशन छोड़ दें, क्योंकि स्टेशन आने से पहले ही आपको पता चल जाएगा। एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन आ गया है जो स्टेशन के आने के 10, 15 या 20 किमी पहले ही आपको बता देगा। इस एप्लीकेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली
ट्रेनों का टाइम टेबल फीड किया गया है। यह एप्‍प जीपीएस सिस्टम की ही तरह काम करेगी।

फरवरी से ब्लैकबेरी से करिये फ्री में बात


एंड्रॉयड मोबाइल में इस एप्‍प को डाउनलोड करके इसका लाभ लिया जा सकता है। यदि ट्रेन लेट है, तो उसका भी पता चल जाएगा। अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर रेल अलार्म या कोलंबसएगेन टाइप करें। एप्लीकेशन के आने के बाद उसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लें। इसके बाद जिस दिन आपकी यात्रा हो इस एप्‍प को एक्टिवेट कर लें और आगे दी गई जानकारी के अनुसार अलार्म सेट कर दें।

अगर मोबाइल पर अनचाही सेवाओं से हैं परेशान, डायल कीजिए 155223


यह एप्‍प आपको इस बात की भी जानकारी देगा कौन सी ट्रेन कितनी देर में स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं, आप घर बैठकर भी किसी भी ट्रेन की पोजिशन ले सकते हैं। इसमें ट्रेन के आने वाले अगले स्टेशन के बारे में बताया जाता है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

फरवरी से ब्लैकबेरी से करिये फ्री में बात

नई दिल्ली। ब्लैकबेरी फरवरी से ऐसी सेवा ला रही है जिससे आप फ्री में अपनों से बात कर सकेंगे। और ये सेवा सिर्फ ब्लैकबेरी तक ही नहीं बल्कि एंड्रॉयड स्मार्ट फोन पर भी उपलब्ध होगी। अगले महीने ब्लैकबेरी अपनी ब्लैकबेरी मैसेंजर (BBM) सर्विस में वॉयस कॉल का ऑप्शन दे रही जिससे फ्री में वॉयस कॉल भेजे जा सकेंगे।
इसके लिये आपको सिर्फ अपने BBM को अपडेट करना है और बस सर्विस शुरू। इसमें आप BBM चैनल्स भी बना सकते हैं जिस पर आप अपनी जगह और साथ में फोटो वगैरह भी शेयर कर सकेंगे।
एशिया पैसिफिक में ब्लैकबेरी के चैनल मार्केटिंग के सीनियर डायरेक्टर कृष्णदीप बरुआ ने बताया कि कुछ ही हफ़्तों में बीबीएम का ग्लोबल अपडेट आएगा जिससे बीबीएम की स्पर्धा सीधे तौर पर वाइबर, लाइन और व्हाट्सअप से होगी। नये अपडेट में यूजर्स को फ्री कॉल करने से लेकर ऑडियो चैट करने की सुविधा दी जाएगी।
कैनेडा की ये कम्पनी अपनी ये नई सुविधा सिर्फ ब्लैकबेरी के लिए नहीं ला रही बल्कि Android, iPhone और BlackBerry OS 5 से ऊपर के स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध होगी। पूरी दुनिया में 10 करोड़ बीबीएम यूजर्स हैं, जिन्हें इसका फायदा मिलेगा।
बरुआ ने कहा कि इसके बाद ब्लैकबेरी वीडियो कॉल भी लाने की प्लानिंग कर रही है, हालांकि ये साफ़ नहीं किया गया है कि ये बीबीएम पर ही उपलब्ध होगा। हालांकि ये सेवा बीबी10 डिवाइसेज़ पर पहले से उपलब्ध है।
कंपनी ने ये भी कहा कि आनेवाले दिनों में बीबीएम को विंडोज़ डिवाइसेज़ के लिए भी लॉन्च किया जाएगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

ब्लैकबेरी का भारतीय बाज़ार को तोहफा


स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के बावजूद भारतीय बाज़ारों में ब्लैकबेरी लगातार कम होती लोकप्रियता को देखते हुए अब ब्लैकबेरी ने बाज़ार में वापसी की तैयारी कर ली है। ब्लैकबेरी ने अपने स्मार्टफोन Q5 के दाम 5000 कम करने की घोषणा कर दी है। हाल ही में ब्लैकबेरी Z10 और Q10 स्मार्टफोन के दाम कम करने की घोषणा हुई थी।  ब्लैकबेरी Q5 जुलाई में लॉन्च किए गए ब्लैकबेरी Q5 24,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। हालांकि, कुछ समय तक यह 22999 रुपए में बेचा जा रहा था। अब कंपनी के ‘New Year Bonanza offer’ के तहत इसकी कीमत 5000 रुपए कम कर दी गई है। यह फोन रेड, ब्लैक और व्हाइट रंगों में उपलब्ध है।
Q5 में QWERTY की-पैड के साथ 3.1 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन है। इसमें 720*720 पिक्सल का रेजोल्यूशन देता है। लुक्स के हिसाब से देखा जाए तो टच एंड टाइप फीचर के साथ 120 ग्राम वजनी यह फोन देखने में स्टाइलिश लगता है।
इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 2592*1944 पिक्सल के रेजोल्यूशन की तस्वीरें खींच सकता है। LED फ्लैश के साथ आने वाला यह फोन 2 मेगापिक्सल पावर का वेबकैम (फ्रंट कैमरा) है। यह फोन blackberry 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है
इस फोन में 8 GB इंटरनल मेमोरी है। इसी के साथ 2 GB रैम और 32 GB तक मेमोरी बढ़ाने की सुविधा भी है। इस फोन में 1.2 GHz का डुअल कोर प्रोसेसर है। अगर देखा जाए तो इस फोन की प्रोसेसर पावर आजकल आने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन से कम है। इस फोन में 2180 mAh की बैटरी पावर है।
Q5 में कनेक्टिविटी के तौर पर कई फीचर्स हैं। वाई-फाई के साथ वाई-फाई हॉटस्पॉट तकनीक का भी इस्तेमाल इस फोन में किया जा सकता है। 2G, 3G के साथ साथ यह फोन 4G नेटवर्क भी सपोर्ट करता है। इस फोन में माइक्रो सिम का इस्तेमाल किया जाता है

दो दिन नहीं कर पाएंगे SMS, कंपनियों ने किया ‘ब्लेक आउट डे’ घोषित



मोबाइल ग्राहकों के लिए मोबाइल कंपनियों ने बिना उन्हें कुछ जानकारी दिए ही दो दिन किसी भी तरह के संदेश भेजने की सेवा से निरस्त करने की तैयारी कर ली है यानि दो दिनों तक आप किसी भी तरह का संदेश नहीं भेज पाएंगे ।

सरकारी संचार कंपनी बीएसएनएल के साथ ही लगभग सभी निजी संचार कंपनियों ने उपभोक्ताओं को जानकारी दिए बिना ही दो दिन के लिए ‘ब्लैक आउट डे’ घोषित कर दिया है।

उपभोक्ताओं को यह जानकारी होना जरूरी है कि 31 दिसंबर और पहली जनवरी को एसएमएस व वॉयस काल के सभी प्रकार के टैरिफ निलंबित कर दिए गए हैं। टैरिफ सेवा निलंबित होने के कारण एसएमएस व वॉयस कॉल का पूरा शुल्क (लोकल एसएमएस एक रुपये, नेशनल एसएमएस 1.50 रुपये) कटेगा। नए साल के अवसर पर सभी संचार कंपनियों ने 31 दिसंबर व एक जनवरी को ब्लैक आउट डे घोषित करके एसएमएस व वॉयस कॉल के सभी टैरिफ निलंबित रखने का निर्णय लिया है।

ट्राई ने सभी संचार कंपनियों को छूट दे रखी है कि वे साल में पांच दिन ब्लैक आउट डे घोषित कर सस्ते एसएमएस पैक व वॉयस कॉल के टैरिफ निलंबित करके उपभोक्ताओं से पूरा शुल्क ले सकती हैं। ट्राई का हालांकि स्पष्ट निर्देश है कि ब्लैक आउट डे घोषित करने से पहले उपभोक्ताओं को एसएमएस या किसी अन्य माध्यम से इसकी जानकारी देना आवश्यक है।

आईफ़ोन का चाइना मोबाइल से करार

दुनिया की जानीमानी मोबाइल कंपनी एपल ने चाइना मोबाइल के साथ अब तक की सबसे बड़ी डील की है। चाइना मोबाइल के पास दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसके 75 करोड़ उपभोक्ता हैं और इस डील से तय माना जा रहा है कि iPhone का राजस्व कई गुना बढ़ जाएगा।
iPhone 5s और 5C 17 जनवरी को चीन के बाज़ार में आम जनता के सामने बिक्री के लिए आनेवाले हैं और उससे ठीक पहले हुई ये ठील बताती है कि अगले साल तक करीब 3 करोड़ उपभोक्ताओं तक आईफ़ोन को पहुंचने में मदद मिलेगी, इसमें चाइना मोबाइल को भी फायदा होगा। जो उपभोक्ता iPhone के दीवाने हैं वो दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल नेटवर्क पर उसके साथ जुड़ सकेंगे।
इसी महीने की शुरुआत में चीन ने 4G लाइसेंस दिये हैं और मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि iPhone 4G के लिए सबसे मुफ़ीद है और जब वो चीन के सबसे बड़े ऑपरेटर के ज़रिए मिलेगा तो सोने पर सुहागा हो सकता है और ये दोनों कंपनियों के लिए फायदे का ही सौदा साबित होगा।
एपल और चाइना मोबाइल ने इस डील के बाद कहा है कि हम साथ काम करने के लिए बेकरार थे और वो वक़्त आ गया। एपल के सीईओ टिक कूक कहते हैं कि, “एपल चाइना मोबाइल की काफ़ी इज्ज़त करता है और हम साथ काम करने के लिए बेकरार हैं। चीन एपल के लिए बहुत ज़रूरी बाज़ार है और हमारी साझेदारी हमें दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क के उपभोक्ताओं तक iPhone पहुंचाने का मौक़ा देती है।”

आरहा है सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2, देखें कैसा है ये फोन






भारतीय बाज़ार में सैंमसंग गैलेक्सी ग्रैंड की कमाल की सफलता को देखते हुए कंपनी ने बाज़ार में इसकी दूसरी सीरीज़ लांच करने की तैयारी कर ली है। वैसे भी सैंमसंग को गैलेक्सी सीरीज़ ने बाज़ार का किंग बना दिया है और इसी से प्रभावित होकर मिड रेंज में अपने प्रभाव को कायम रखते हुए कंपनी ने ये फोन बाज़ार में उतारा है ।


आइए बताते हैं क्या है इसमें खास


 गैलेक्‍सी ग्रैंड 2 में सैमसंग के मौजूदा गैलेक्‍सी ग्रैंड के मुकाबले काफी बदलाव किए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2 में कंपनी ने नोट 3 जैसा लेदर कवर भी दिया है जो इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाता है। गैलेक्सी ग्रैंड 2 में रैम के साथ-साथ बैटरी पावर भी बढ़ा दी गई है। यह फोन जनवरी के पहले हफ्ते में स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध होगा। भारत में इस फोन की कीमत के बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन अनुमान है कि यह 22,900 रुपये से 24,900 रुपये के बीच रहेगी।





सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2 में एंड्रॉयड जेलीबीन 4.3 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसी के साथ यह डुअल सिम सपोर्ट करता है। अगर डिस्प्ले की बात करें तो नए सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2 में 5.2 इंच की TFT स्क्रीन है। इस फोन की स्क्रीन 720X1280 पिक्सल का शार्प डिस्प्ले रिजोल्यूशन देती है। गैलेक्सी ग्रैंड वन में सिर्फ 480X800 पिक्सल का रिजोल्यूशन था जिससे यकीनन नया फोन बेहतर डिस्प्ले देता है।


गैलेक्सी  ग्रैंड 2, 1.2 GHz के क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 1.5 GB की रैम है। इसी के साथ 8 GB की इंटरनल मेमोरी भी है। इस फोन की मेमोरी 64 GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन का वजन 163 ग्राम है।इस फोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। इसी के साथ LED रियर फ्लैश भी है। इस फोन में 1.9 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है जिसकी क्वालिटी सामान्य से अच्छी है। इसी के साथ कई तरह के एडिशनल कैमरा ऐप्स का भी उपयोग किया जा सकता है। यह फोन तीन रंगों -ब्‍लैक, व्हाइट और पिंक में उपलब्‍ध है।

नोकिया का एंड्रॉयड फोन

नयी दिल्ली। अभी
तक प्राप्त
 खबरों के अनुसार नोकिया लो-कॉस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम कर रही है और अपना यह हैंडसेट 2014 में लॉन्च कर सकती है। वैसे नोकिया का रिश्ता एंड्रॉयड से काफी नाजुक रहा है इसलिए
यह कंपनी काफी सोच-विचार के बाद इस ओर कदम रख रही है। दि वर्ज के मुताबिक कंपनी ने
फिलहाल अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन का कोडनेम नॉर्मेन्डी रखा है और हो सकता है कि जब
यह डिवाइस बाजार में पेश की जाए तब तक इसका नाम बदल दिया जाए। वहीं कंपनी की कोशिश
है कि इस फोन को बेहद कम कीमत में पेश किया जाए ताकि हर उपभोक्ता की जेब पर यह
दुरुस्त बैठे। नोकिया की इच्छा है कि कंपनी के पहले एंड्रॉयड फोन में जो वजर्न
इस्तेमाल किया जाए वह बाकी एंड्रॉयड ओएस के मुकाबले काफी बदला हुआ हो।
नॉर्मेन्डी को लेकर जहां अफवाहों और कयासों का बाजार काफी गर्म
चल रहा है उसी दौर में इवलीक्स ने नॉर्मेन्डी की तस्वीर भी लीक की थी। तस्वीर से
उसके फीचर्स के बारे में तो अंदाजा नहीं लगाया जा सकता
, लेकिन यह देखने में काफी हद
तक लूमिया की तरह लग रहा है। इसमें न तो नैविगेशन के लिए कैपेसिटिव बटन (डिस्प्ले
के नीचे बटन) हैं और न ही विंडोज का कोई लोगो है
, जैसा कि नोकिया लूमिया
स्मार्टफोन में दिखता है। वहीं सुनने में आ रहा है कि यह फोन एंड्रॉयड के सभी
मशहूर ऐप्स को सपोर्ट करेगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फोन की कीमत कितनी होगी।
यह साफ है कि नोकिया
2014 की शुरुआत तक इस फोन को बाजार में उतारेगी। 

हिंदुस्तान की सबसे बड़ी समस्या रेल टिकट!

नई दिल्ली। भारतीय रेल का हाल किसी से जुदा नहीं है, ना ही भारतीय रेल किसी से जुदा है। भारत की लाइफ लाइन कही जानेवाली भारतीय रेल के दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है जो रोज़ाना 2.5 करोड़ लोगों को सफ़र पर ले जाती है, उसी भारतीय रेल के टिकट के लिए हमेशा मारा-मारी रहती है। शायद यही वजह है कि गूगल पर भारत में सबसे ज़्यादा अगर किसी को सर्च किया गया तो वो IRCTC को।
IRTCT भारतीय रेल की आधिकारिक कैटरिंग सर्विसेज़ की वेबसाइट है जो ऑनलाइन टिकट मुहैया कराती है। भारतीयों ने IRCTC को सबसे ज़्यादा सर्च किया, इससे ये भी पता चलता है कि लोगों में इंटरनेट से टिकट बुक करने का ट्रेंड बढ़ रहा है और लोग स्टेशनों पर टिकट खिड़की के सामने अपना वक़्त बर्बाद नहीं करना चाहते।
इसके अलावा इसी लिस्ट में चौथे नंबर पर है PNR STATUS यानी लोगों ने अपने टिकट की जानकारी के लिए भी सर्च करने में कोर कसर नहीं छोड़ी है। ये बताता है कि भारतीय रेल में कितनी ज़्यादा तादाद में लोगों को वेटिंग लिस्ट की टिकट जारी की जाती है। और उसके कंफर्मेशन के लिए लोग इंटरनेट पर पीएनआर स्टेटस चेक करते हैं।
दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर फ्लिपकार्ट है नवें नंबर पर है ओएएक्स यानी भारत में लोगों में ऑनलाइन खरीददारी करने का प्रचलन बढ़ा है। ये दोनों वेबसाइट ऑनलाइन शॉपिंग की वेबसाइट हैं जहां से लोग नए पुराने सामान बेच भी सकते हैं और खरीद भी सकते हैं। 
लिस्ट में क्रिकेट क्रेज़ी हिंदुस्तान ने क्रिकइंफो को पहुंचाया है जहां लोग लाइव स्कोर देखने और खिलाड़ियों के रिकॉर्ड देखने के लिए जाते रहते हैं।

आ रहा है गूगल का चीता

ये अब Google का चीता है जो लोहे का है, जो ख़ुद को सही करना जानता है और कहीं ज़्यादा समझदार है। पिछले हफ़्ते गूगल ने ये बताया था कि उसने Boston Dynamics को खरीद लिया है। ये उत्तरपूर्व में रोबोटिक्स की एक छोटी सी कम्पनी है जो अपने रोबोटिक प्रोडक्ट्स का वीडियो ऑनलाइन डालती रहती है।

गूगल ने अभी तक ये नहीं बताया है कि वो इस रोबोटिक डिवीज़न के साथ क्या करनेवाली है। लेकिन मार्केट रिसर्चर्स बताते हैं कि 2016 तक 20.2 बिलियन डॉलर के रोबोटिक बाज़ार में 10.5% की बढ़त होने की उम्मीद है और अगर गूगल इन सब के बीच पैठ बना पाया तो उसे अच्छी कमाई का एक अच्छा रास्ता मिलेगा।

जब तक गूगल कुछ नया नहीं लाता तब तक देखिए उस कम्पनी के रोबोट कुत्ते को जिसे गूगल ने खरीदा और जो 20 मील प्रतिघंटे की रफ़्तार से भाग सकता है।

दुनिया का सबसे तेज़ टैबलेट देख लो


नई दिल्ली। जी हां ये दुनिया का सबसे तेज़ 7 इंच का एंड्रॉयड टैबलेट है, जिसे
लॉन्च किया है
Xola ने। XOLO Play Tegra Note सिर्फ तेज़ ही नहीं है बल्कि ग्राफिक्स के मामले
में बाकियों को पीछे छोड़ता है। जिसमें अपना ग्राफिक्स फीचर है और जिसे सपोर्ट
करती है दुनिया में ग्राफिक्स और मोबाइल-कम्प्यूटर गेमिंग की नामी गिरामी कम्पनी
nVIDIA


हालांकि ख़बर ज़ोन को इस टैबलेट पर हाथ आज़माने का मौक़ा नहीं मिला
लेकिन जिस तरह के इसके फीचर हैं और जिस हार्डवेयर पर यो टैबलेट रन करता है वो वाकई
अमेज़िंग है। 1.8
Ghz के Quad-core CPU वाला ये 7 इंच का टैबलेट देखने में स्टाइलिश है
और इसके कई ख़ास फ़ीचर इसे औरों से अलग करते हैं।






सबसे तेज़ CPU


स्मार्टफोन हो या टैबलेट हो अब हर कोई तेज़-तर्रार ही चाहता है। हैंग
होनेवाले डिवाइसेज़ को लोग नकारने लगे हैं। शायद इसीलिए
XOLO ने सबसे ज़्यादा
तवज्जो इसी सेगमेंट को दिया और अपने नये टैबलेट में दुनिया का सबसे तेज़
CPU लगाया जो 1.8 Ghz का है। अगर Samsung
Galaxy Note 8.0 N5100
से इसकी तुलना करें तो इस मामले में XOLO Play Tegra Note करीब 13000 रुपये
सस्ता होकर भी 12
% तेज़ काम करता है। 
इतना ही नहीं अपनी प्राइस रेंज में इतना अच्छा प्रॉसेसर देनेवाला और
कोई टैबलेट नहीं है।
Lenovo Yoga 8 B6000 Tablet इसी के रेंज के आस-पास आता है लेकिन उसका Quad core
processor
महज़
1.2
Ghz का है।

सबसे अच्छी रिकॉर्डिंग

ये दूसरी क्वालिटी है जो कोई भी एक टैबलेट में चाहता है कि उसके पास
एक अच्छा वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस हो।
XOLO Play Tegra Note HD रिकॉर्डिंग तो करता
है लेकिन अपनी बिरादरी में सबसे ज़्यादा रिज़ॉलुशन की रिकॉर्डिंग देने की वजह से
ख़ास हो जाता है।
Samsung Galaxy 8.0 N5100 में जहां 1280x720px की रिकॉर्डिंग होती
है वहीं
XOLO Play Tegra Note HD 1920x1080 की रिकॉर्डिंग करता है, जिसे आप अगर बड़ी
स्क्रीन की टीवी पर भी ख़ूबसूरती से देख सकते हैं।

ज़्यादा बैटरी बैकअप

इसके लिए XOLO ने एक ख़ास फीचर अपने टैबलेट में दिया है। Quad Core
CPU
के साथ
एक एक्स्ट्रा कोर बैटरी सेविंग के लिए दिया गया है यानी टैबलेट में जो परेशानी
होती थी बैटरी जल्दी ख़त्म होने की वो इसमें थोड़ी बचती दिखती है हालांकि इसे
इस्तेमाल के बाद ही तय किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 10 घंटे तक
लगातार
HD वीडियो प्ले कर सकती है।

ज़्यादा अच्छा ग्राफिक्स

अपनी रेंज में ग्राफिक्स के मामले में XOLO Play Tegra Note सबसे आगे निकलता है।
XOLO के साथ है NVIDIA का 72core GPU जो इसे ग्राफिक्स के मामले में इनक्रेडिबल
बना देता है। यानी अगर आपको इस पर गेम खेलना है तो उसका अनुभव आपको रीयल गेम कंसोल
से कम नहीं होनेवाला।

सबसे अच्छा साउंड सिस्टम

इसमें फ्रंट में स्पीकर दिया गया है जिसमें NVIDIA PureAudio
सिस्टम
लगा है जिससे
Xolo एक अलग तरह के साउंड या यूं कहें सबसे अच्छे साउंड इफेक्ट का दावा
करती है।

अच्छाईयों के साथ कमियां

कम रैम- Samsong Galaxy Note 8.0 N5100  (2GB RAM) के मुक़ाबले में XOLO Play
Tegra Note (1GB RAM)
में RAM कम है। कम RAM का मतलब एक बार में आप ज़्यादा APPS नहीं खोल सकते।

सिम स्लॉट नहीं है- XOLO Play Tegra Note में सिम स्लॉट नहीं
दिया है जो इसका सबसे बड़ा डीमेरिट हो सकता है। यानी आप इस टैब से कॉल नहीं कर
सकते और अगर इंटरनेट इस्तेमाल करना है तो आपको डोंगल लगाना होगा या
Wi-Fi ढूंढना होगा। इसका
मतलब ये भी है कि आप
3G और 4G की तेज़ रफ़्तार का मज़ा नहीं ले सकते।
यकीन मानिए फोन या टैबलेट कितने भी फास्ट क्यों न हों अगर इंटरनेट स्लो हो तो सब
बेमानी हो जाता है।

एक्सटर्नल मेमरी में मात- जी हां आज हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां HD Video
Recording, HD Songs and Movies
और ढ़ेर सारा डेटा अपने फोन और टैबलेट में लेकर
चलना पसंद करते हैं और इसके लिए चाहिए आपको बड़ी स्टोरेज़ जिसमें
XOlO PLAY
Tegra Note
पीछे हो जाता है। Samsung Galaxy Note 8.0 N5100 जहां 64GB तक के कार्ड के इस्तेमाल की इजाज़त देता
है तो
XOLO का ये नया टैबलेट 32GB पर ठहर जाता है।

फ्रंट कैमरा कमज़ोर- XOLO Play Tegra Note का फ्रंट कैमरा
बाकियों के मुक़ाबले कमज़ोक है जहां
Samsung Galaxy Note 8.0 N5100 ने अपने फ्रंट कैमरा
को 1.3 मेगापिक्सल का रखा है,
Lenovo Yoga 8 B6000 ने 1.6 का, और Samsung
Galaxy Tab 3 8.0 310 T3100
ने 1.3 मेगापिक्सल का रखा है तो XOLO Play
Tegra Note
का फ्रंट कैमरा महज़ 0.3 मेगापिक्सल का VGA कैमरा है।