टैग पुरालेख: IRCTC

सुशील मोदी ने मेवालाल के इस्तीफे के बाद अब तेजस्वी से IRCTC घोटाले में मांग की रिजाइन

पटना: बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है, मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद जमकर विपक्षी पार्टियों और तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा, अब जब मेवालाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन फिर भी बयानहाजी चल रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के तीखे हमले के बाद अब उन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने निशाना साधा है।
सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, तेजस्वी यादव को भी इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वो भ्रष्टाचार से जुड़े IRCTC घोटाले में न केवल चार्जशीटेज बल्कि जमानत पर हैं। कोरोना के कारण ट्रायल रुका हुआ था। किसी भी दिन ट्रायल शुरू हो सकता है।
वहीं, मेवालाल के इस्तीफे को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि, मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें. महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी. अभी तो 19 लाख नौकरी, संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे. जय बिहार, जय हिन्द.’
आगे तेजस्वी ने कहा कि मैंने कहा था ना आप थक चुके हैं, इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है. जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया, थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया, घंटे बाद इस्तीफे का नाटक रचाया. असली गुनाहगार आप हैं. आपने मंत्री क्यों बनाया?? आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



ALERT: IRCTC पर टिकट बुकिंग के नियम बदले

नई दिल्ली। वास्‍तविक उपयोगकर्ताओं की मदद करने और दलाली गतिविधियों को रोकने के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट पर ई-टिकट/आई-टिकट की बुकिंग के लिए पहले से ही विभिन्‍न नियंत्रण लागू किए गए हैं, जिनमें निम्‍नलिखित प्रावधान शामिल हैं – 
1. किसी व्‍यक्ति को 8 बजे से 10 बजे तक एक दिन में केवल दो टिकट प्रति उपयोगकर्ता आईडी एआरपी बुकिंग कराने की अनुमति होगी। 
2. किसी व्‍यक्ति को 10 बजे से 12 बजे तक एक दिन में केवल दो टिकट प्रति उपयोगकर्ता आईडी तत्‍काल बुकिंग कराने की अनुमति होगी। 
3. किसी व्‍यक्ति द्वारा एक महीने में अधिकतम 10 टिकट ऑन लाइन बुक किये जा सकते हैं। 
4. त्‍वरित बुकिंग विकल्‍प 8 बजे से 12 बजे तक अक्षम रहेगा। 
5. सभी प्रकार के टिकट एजेंटों (वाईटीएसके, आरटीएसए, आईआरसीटीसी एजेंटों आदि) को सामान्‍य बुकिंग के लिए बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट अर्थात 8 बजे से साढ़े आठ बजे तक, और एसी तथा गैर-एसी श्रेणियों में तत्‍काल बुकिंग के लिए क्रमश: 10 बजे से साढ़े दस बजे तक और 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक टिकट बुकिंग से वंचित कर दिया गया है। 
6. 8 बजे से 12 बजे तक ई-वालेट और कैश कार्डों से बुकिंग करने की अनुमति नहीं होगी। 
7. 8 बजे से 12 बजे के बीच रिटर्न/ऑनवर्ड यात्रा को छोड़कर एक उपयोगकर्ता लोगिन सत्र में केवल एक बुकिंग कर सकता है। 
संभावित दुरूपयोग की और अधिक रोकथाम के लिए रेल मंत्रालय ने अब यह निर्णय लिया है कि 15 फरवरी, 2016 से कोई व्‍यक्तिगत उपयोगकर्ता आईआरसीटीसी वेबसाइट पर एक महीने में अधिकतम 6 टिकटों की ऑन लाइन बुकिंग कर सकता है। हालांकि मौजूदा प्रणाली एक दिन में 10 से 12 बजे की अवधि के दौरान दो ओपनिंग तत्‍काल टिकट की बुकिंग सीमा का अनुपालन करने के मामले में जारी रहेगी। यह प्रणाली एक दिन में 8 से 10 बजे की अवधि के दौरान 2 ओपनिंग एडवांस रिर्जेवेशन अवधि (एआरपी) पर भी लागू होगी। ऐसा 10 टिकटों के कोटे के उपयोग के विश्‍लेषण को ध्‍यान में रखते हुए किया गया है, जो यह दर्शाता है कि 90 प्रतिशत उपयोगकर्ता एक महीने में 6 टिकटों तक की बुकिंग कर रहे हैं और केवल 10 प्रतिशत लोग 6 टिकट से अधिक की बुकिंग कर रहे हैं। इससे यह संदेह होता है कि 10 प्रतिशत उपयोगकर्ता दलाली की गतिविधियों में लिप्‍त हो सकते हैं। इसलिए ऐसे दलालों को दूर रखने और वास्‍तविक उपयोगकर्ता की मदद करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि किसी व्‍यक्तिगत उपयोगकर्ता द्वारा एक महीने में अधिकतम 6 टिकट बुक किये जा सकते हैं। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

IRCTC ने पेश की नए साल की नई सौगात


लखनऊ। अगर आप मुंबई व दिल्ली जैसे महानगरों की यात्रा पर जा रहे हैं और आपको ठहरने के लिए होटल नहीं मिल रहा हो तो चिंता की ज़रुरत नहीं। IRCTC की वेबसाइट से आप घर बैठे देश के किसी भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री के अलावा वहां के होटल की बुकिंग आसानी से कर सकते हैं। 
आईआरसीटीसी की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुक्रवार से शुरू की गई है। अभी यह सेवा मुंबई (सीएसटी), ठाणे और कल्याण रेलवे स्टेशन लिए ही शुरू की गई है। लखनऊ सहित देश के अन्य स्टेशनों के विश्रामालय और डॉरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग एक माह में शुरू हो जाएगी। 
आज भी रेलवे स्टेशनों पर स्थित विश्रामालय और डॉरमेट्री के लिए यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बहुत स्टेशनों पर जगह खाली होने के बावजूद टीसी रूम में यात्रियों से अधिक रुपये वसूल लिए जाते हैं। इसे देखते हुए ही रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को विश्रामालय और डॉरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू करने का आदेश दिया था। इस सेवा में बुकिंग कराने के लिए आप के पास उस शहर का कन्फर्म या आरएसी टिकट होना ज़रूरी है, वेटिंग लिस्ट टिकट होने पर बुकिंग नहीं हो सकेगी। 
यात्रियों को www.irctc.co.in या railturism.com वेबसाइट खोलना है और वेबसाइट में शहर के स्टेशन का विकल्प चुनने के बाद यात्री को अपना पीएनआर नंबर भरना है और नेट बैंकिंग के अलावा क्रेडिट व डेबिट कार्ड से विश्रामालय व डॉरमेट्री की बुकिंग की जा सकती है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

हिंदुस्तान की सबसे बड़ी समस्या रेल टिकट!

नई दिल्ली। भारतीय रेल का हाल किसी से जुदा नहीं है, ना ही भारतीय रेल किसी से जुदा है। भारत की लाइफ लाइन कही जानेवाली भारतीय रेल के दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है जो रोज़ाना 2.5 करोड़ लोगों को सफ़र पर ले जाती है, उसी भारतीय रेल के टिकट के लिए हमेशा मारा-मारी रहती है। शायद यही वजह है कि गूगल पर भारत में सबसे ज़्यादा अगर किसी को सर्च किया गया तो वो IRCTC को।
IRTCT भारतीय रेल की आधिकारिक कैटरिंग सर्विसेज़ की वेबसाइट है जो ऑनलाइन टिकट मुहैया कराती है। भारतीयों ने IRCTC को सबसे ज़्यादा सर्च किया, इससे ये भी पता चलता है कि लोगों में इंटरनेट से टिकट बुक करने का ट्रेंड बढ़ रहा है और लोग स्टेशनों पर टिकट खिड़की के सामने अपना वक़्त बर्बाद नहीं करना चाहते।
इसके अलावा इसी लिस्ट में चौथे नंबर पर है PNR STATUS यानी लोगों ने अपने टिकट की जानकारी के लिए भी सर्च करने में कोर कसर नहीं छोड़ी है। ये बताता है कि भारतीय रेल में कितनी ज़्यादा तादाद में लोगों को वेटिंग लिस्ट की टिकट जारी की जाती है। और उसके कंफर्मेशन के लिए लोग इंटरनेट पर पीएनआर स्टेटस चेक करते हैं।
दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर फ्लिपकार्ट है नवें नंबर पर है ओएएक्स यानी भारत में लोगों में ऑनलाइन खरीददारी करने का प्रचलन बढ़ा है। ये दोनों वेबसाइट ऑनलाइन शॉपिंग की वेबसाइट हैं जहां से लोग नए पुराने सामान बेच भी सकते हैं और खरीद भी सकते हैं। 
लिस्ट में क्रिकेट क्रेज़ी हिंदुस्तान ने क्रिकइंफो को पहुंचाया है जहां लोग लाइव स्कोर देखने और खिलाड़ियों के रिकॉर्ड देखने के लिए जाते रहते हैं।