HomeUncategorized

आज होगा बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, दलबदलुओं को इनाम मिलने की संभावना

पटना। बीते दिनों एक ज़बरदस्त राजनीतिक घटनाक्रम के बाद नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद एक नाटकीय घटनाक्रम म

जम्मू-कश्मीर में भूकंप, डोडा, किश्तवाड़ तक हिली ज़मीन
दिल्ली में प्रदूषण के अबतक के सबसे गंभीर आंकड़े, बवाना में 447 पहुंचा AQI
LUCKNOW | MLC चुनाव में बीजेपी का डंका, सपा को एक, कांग्रेस, बसपा का सूपड़ा साफ़
पटना। बीते दिनों एक ज़बरदस्त राजनीतिक घटनाक्रम के बाद नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद एक नाटकीय घटनाक्रम में जीतन राम मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। अब आज संभावना जताई रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। नए मंत्रियों को शाम चार बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोल्हापुर का दौरा बीच में रद कर राज्यपाल डॉ. डीवाइ पाटिल सोमवार को पटना लौट आएंगे। इस बीच मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार मंगला राय ने इस्तीफा दे दिया है।
मांझी का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल डॉ. पाटिल मुंबई चले जाएंगे। नए मंत्रियों के नामों को लेकर 1, अणे मार्ग में देर रात तक विमर्श होता रहा। समझा जाता है कि यह विस्तार बिहार विधानसभा के अगले चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसमें कितने लोग शामिल होंगे, इसकी सही संख्या जाहिर नहीं की गई है। लेकिन, जिन लोगों को शपथ लेने के लिए तैयार रहने को कहा गया है, उनकी संख्या एक दर्जन से अधिक है। विधान परिषद के मनोनीत सदस्य राजीव रंजन सिंह [ललन सिंह] का नाम पहले से एक नंबर पर चल रहा है। सोमवार को राम लषण राम रमण, मनोज कुशवाहा, विजय कुमार मिश्र, बीमा भारती, डॉ. महाचंद्र सिंह, जयकुमार सिंह सहित कई विधायकों व विधान पार्षदों को तैयार रहने कहा गया है। संभावितों में राजद छोड़ जदयू में आए सम्राट चौधरी और जावेद इकबाल अंसारी के नाम भी शामिल हैं।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: