Politics

अंग्रेज़ों से बुरा था इंदिरा का शासन – बिहार सरकार

0
Please log in or register to do it.

पटना। कांग्रेस के लिए बिहार सरकार से एक बड़ा धक्का लगा है। कांग्रेस के सहयोग से महागठबंधन की सरकार तो बनी है लेकिन यही बिहार सरकार की एक आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शासन काल को अंग्रेज़ी शासन से भी बुरा कहा गया है। कांग्रेस के नाराज़ नेताओं ने फैसला किया है कि वो इस मसले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक ले जाएंगे। 


वेबसाइट में एक पैरा में लिखा गया है “ये वह (जयप्रकाश नारायण) थे जो अडिग रह करे इंदिरा गांधी और उनके छोटे बेटे संजय गांधी के तानाशाही शासन का विरोध किया। उनके खिलाफ लोगों की प्रतिक्रिया से डर कर इंदिरा गांधी ने उन्हें जून 26, 1975 को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने की पूर्व संध्या पर गिरफ़्तार कर लिया। उन्हें दिल्ली के पास तिहाड़ जेल में रखा गया जहां कुख्यात अपराधियों को रखा गया था।” 

“ऐसें में, आज़ाद हिंदुस्तान में, एक 70 साल के बूढ़े को, जिसने इंदिरा गांधी के पिता जवाहरलाल नेहरू के साथ भारत की आज़ादी की जंग लड़ी, उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया जो 1917 में अंग्रेज़ों द्वारा चंपारण में गांधी जी के साथ ब्रितानियों के बर्ताव से भी बुरा है, जब उन्होंने उत्पीड़न के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई।” 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें


केजरी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे दिल्ली के तीनों मेयर
नोएडा का सबसे पुराना सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल एनएमसी दोबारा शुरू

Your email address will not be published. Required fields are marked *