दुबई। आईसीसी ने अपने अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। सबसे पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पीपुल्स च्वाइस अवार्ड विनर बनाया गया इसके बाद अब युवा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बाजी मारी है।
पुजारा को आईसीसी सालाना अवार्ड्स में ‘इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड ‘ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया।







