10 नवंबर के बाद तेजस्वी के सामने नतमस्तक हो जाएंगे नीतीश कुमार- चिराग पासवान

HomeUncategorized

10 नवंबर के बाद तेजस्वी के सामने नतमस्तक हो जाएंगे नीतीश कुमार- चिराग पासवान

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिावर सात नवंबर को मतदान होने हैं, इस बीच राजनीतिक पार्टियों ने जमकर चुनाव प्रचार करना शु

6 हफ़्ते बाद लौटा सिंह, छक्कों-चौकों की बरसात
‘गुंडे’ में ऐसे तैयार हुआ रणवीर-अर्जुन का लुक
एक देश ऐसा, जहां के सैनिक लेते हैं ‘वियाग्रा’

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिावर सात नवंबर को मतदान होने हैं, इस बीच राजनीतिक पार्टियों ने जमकर चुनाव प्रचार करना शुरु कर दिया है। इस बीच चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
बताते चलें कि, आज 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इस चरण में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार यहां मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि, 10 तारीख के बाद तेजस्वी के सामने नतमस्तक हो जाएंगे।
चिराग पासवान ने कहा कि, जिस प्रधानमंत्री जी को आप (नीतीश कुमार) कोसते नहीं थक रहे थे आज उनके साथ मंच पर नतमस्तक होते नहीं थक रहे हैं। ये कुर्सी के प्रति आपका प्रेम और लालच दिखाता है। 10 तारीख के बाद ये तेजस्वी के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे।
इसके अलावा, तीन नवंबर को तीनीश कुमार की रैली में फेंके गए प्याज को लेकर लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि, लोगों को उनके पास आने और अपनी समस्याओं के बारे में बात करने के लिए कहने के बजाय, उन्होंने (सीएम) उन्हें उकसाया और कहा कि फेंको, फेंको और फेंको। उन्होंने जो प्रतिक्रिया दी मैं उसकी सराहना नहीं करता।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: