कुंदन मिश्र। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का भव्य स्मारक बनाने के लिए राज्य सरकार भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर महासभा को सी0जी0 सिटी परिसर में भूमि उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने यह निर्णय शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर संस्था के अध्यक्ष डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल से मुलाकात के दौरान लिया। श्री यादव ने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों एवं वंचितों को सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महापुरूष की स्मृति को चिरस्थाई बनाए जाने के प्रत्येक प्रयास में प्रदेश सरकार हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगी। बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में गैर बराबरी को समाप्त किया जा सकता है और समाज के सभी वर्गों की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित की जा सकती है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें







