राज्य

अरविंद केजरीवाल का दिल्ली वासियों से अपील, कहा- इस दिवाली न जलाए पटाखे

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस वक्त प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है, हवा जहरीली होती जा रही है। जहां कोरोना के केसेस लगातार बढ़ रहे हैं वहीं, अब प्रदूषण का भी दिल्ली वासियों को मार झेलना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, दिवाली पर दिल्लीवाले पटाखे ना फोड़े, उन्होंने कहा कि, बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण शहर में कोविड-19 की स्थिति बिगड़ रही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली दो समस्याओं- कोविड-19 महामारी और बढ़ते वायु प्रदूषण का सामना कर रही है। सभी लोग सतर्क रहें, लेकिन किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सरकार स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से दिवाली पटाखे फोड़ने से बचने की अपील करते हुए कहा कि, अगर हम इस दिवाली पर पटाखे फोड़ते हैं, तो हम अपने बच्चों और परिवारों के साथ खेल रहे हैं।
दिल्ली सीएम ने कहा कि, पिछली बार की तरह इस बार भी हम पटाखे नहीं जलाएंगे। इस बार दिल्ली के सभी 2 करोड़ लोग एक साथ मिलकर दिवाली मनाएंगे। मैं अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिलकर 14 तारीख को 7.39 PM बजे किसी स्थान पर लक्ष्मी पूजन करूंगा। आप भी हमारे साथ मिलकर दीवाली पूजन करें। इसका टीवी पर प्रसारण भी किया जाएगा, उम्मीद है आप भी हमारे साथ जुड़ेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के आरोपी खालिद सैफी को दी जमानत, पुलिस के सबूतों को दुरुस्त नहीं माना
10 नवंबर के बाद तेजस्वी के सामने नतमस्तक हो जाएंगे नीतीश कुमार- चिराग पासवान

Your email address will not be published. Required fields are marked *