World

US Election 2020: डोनाल्ड ट्रंप के हाथ से फिसल रही कुर्सी, कोर्ट तक पहुंच सकती है चुनावी लड़ाई

0
Please log in or register to do it.

वॉशिंगटन: इस वक्त हर तरफ अमेरिकी चुनाव को लेकर चर्चा हो रहा है, इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। वो वर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से काफी आगे चल रहे हैं। लेकिन नतीजों के आने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।
ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट जाने बात मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा है। इससे पहेल उन्होंने मतगणना जारी रहने के दौरान ही चुनाव जीतने की बात कह दी थी। जिसके बाद अमेरिका की कई हस्तियों ने उनकी आलोचना की थी। ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हम इस चुनाव को जीतने जा रहे हैं, सही कहूं तो हम यह चुनाव जीत गए हैं। ट्रंप ने यह बयान तब दिया था जब लाखों मतों की गणना बाकी थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह देश के साथ धोखाधड़ी हो रही है। हम चाहते हैं कि कानून का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। हम सुप्रीम कोर्ट के पास जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि मतगणना रोक दी जाए। बिडेन की कैंपेन ने इसे लेकर ट्रंप को आड़े होथों लिया और कहा कि मतगणना नहीं रुकेगी। यह तब तक जारी रहेगी जब तक आखिरी वोट नहीं गिन लिया जाता। बिडेन ने भी ट्रंप के बयान को बेवजह का बताते हुए अदालती चुनौती के लिए तैयार होने की बात कही है।
बताते चलें कि, मतदान और मतगणना में करीबी मुकाबला होने पर अदालत का रुख अपनाया जा सकता है। व्यक्तिगत तौर पर राज्यों में दायर मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच सकते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



10 नवंबर के बाद तेजस्वी के सामने नतमस्तक हो जाएंगे नीतीश कुमार- चिराग पासवान
बिहार रैली में राहुल गांधी ने ईवीएम को बताया मोदी वोटिंग मशीन MVM

Your email address will not be published. Required fields are marked *