राज ठाकरे के बयान के बाद मनसे ने टोल बूथों पर मचाया हंगामा

HomeUncategorized

राज ठाकरे के बयान के बाद मनसे ने टोल बूथों पर मचाया हंगामा

मुम्बई। 'मनसे' प्रमुख राज ठाकरे के बयान ने पूरे महाराष्ट्र में हड़कम्प दिया है. जैसा कि खबरजोन ने अवगत कराया था कि एक कार्यक्रम के दौरान राज ठाकर

टोल नाके पर पैसे मांगे तो उसे बिंदास हो कर मारो : राज ठाकरे
कपिल ने लिया सलमान खान से पंगा, सोहेल हुए कपिल से नाराज़
राहुल से ज़्यादा केजरीवाल पर भरोसा, ‘आप’ से जुड़ रहे हैं कांग्रेसी नेता

राज ठाकरे के बयान के बाद मनसे ने टोल बूथों पर मचाया हंगामा - Image 1
मुम्बई। ‘मनसे’ प्रमुख राज ठाकरे के बयान ने पूरे महाराष्ट्र में हड़कम्प दिया है. जैसा कि खबरजोन ने अवगत कराया था कि एक कार्यक्रम के दौरान राज ठाकरे ने कहा था कि “आज के बाद टोल नाके पर कोई टोल चार्ज देने की ज़रूरत नहीं है। अगर कोई नहीं माने और फिर भी मांगे तो बिंदास हो कर उसे मारो, इस कारण सड़क पर जाम भी लगता है तो लगने दो लेकिन टोल चार्ज मत दो।” 
राज ठाकरे के टोल टैक्स न देने संबंधी बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने न केवल मुंबई, बल्कि नागपुर और कई अन्‍य शहरों के टूल बूथों पर जमकर तोड़फोड की। राज ठाकरे ने यह भी धमकी दी थी कि जल्द ही कई और टोल नाकों को खुद उनकी पार्टी बंद करवाएगी। वहीं टोल नाकों के विरोध में लगातार हो रहे उत्पात पर राज्य के मुख्‍यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 
मनसे और शिवसेना पिछले कुछ दिनों से टोल वसूली को अवैध बताते हुए राज्य भर में आंदोलन चला रही हैं। कोल्हापुर में तो ये आंदोलन तीन साल से चल रहा है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: