राज्य

दिल्ली सरकार पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- जल्द कोरोना कैपिटल बनने जा रहा है दिल्ली

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीते कल लगभग 6,842 कोरोना संक्रमण के मामले एक दिन में आए थे। वहीं, 50 से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई थी। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना फिर से अपना सिर उठा रहा है। ऐसे में दिल्ली हाईकोर्ट ने आज दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, महामारी सरकार पर पूरी तरह से हावी हो गई है और दिल्ली जल्द ही कोरोना कैपिटल (Corona Capital) बनने जा रही है।
जस्टिस हीमा कोहली और एस. प्रसाद की बेंज ने नदर निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि, जिस तेजी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, दिल्ली जल्द ही कोरोना की राजधानी हो जाएगी।
बेंच ने कहा है कि, दिल्ली सरकार द्वारा कई दावे किए गए थे कि वे सबसे अधिक जांच कर रहे हैं, लेकिन मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बेंच ने कहा है कि सरकार को कई सवालों के जवाब देने होंगे।
बताते चलें कि, राजधानी में बुधवार को कोरना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 6,842 ने मामले आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4.09 लाख हो गया। दिल्ली में पहली बार कोविड-19 के 6,800 से अधिक नए मामले समाने आए हैं। इसके पहले मंगलवार को दिल्ली में संक्रमण के 6,725 नए मामले सामने आए थे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



विजय राज के अरेस्ट होने की असली वजह आई सामने, महिला क्रू मेम्बर का बांह...
गहलोत सरकार की बढ़ी मुश्किलें- गुर्जर आंदोलन के बाद अब जाटों ने भी दी आंदोलन की चेतानी!

Your email address will not be published. Required fields are marked *