नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निकाले गए विनोद कुमार बिन्नी ने अनशन खत्म कर दिया है। वह सोमवार को केजरीवाल के खिलाफ अनशन पर बैठे थे, लेकिन तीन घंट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निकाले गए विनोद कुमार बिन्नी ने अनशन खत्म कर दिया है। वह सोमवार को केजरीवाल के खिलाफ अनशन पर बैठे थे, लेकिन तीन घंटे बाद ही उन्होंने धरना और अनशन खत्म करने का एलान कर दिया। जब बिन्नी से इस मसले पर उन्होंने बताया कि “अन्ना ने मुझसे कहा था कि अब 2-4 दिनों के अनशन से कुछ नहीं होता है। मैंने बहुत भूखा मर के देख लिया है, इससे बेहतर है कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जाये और लोगों को जागरूक किया जाये।” साथ ही उन्होंने केजरीवाल से सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग की है और इसके लिए उन्हें 10 दिन का समय दिया है। उधर, जदयू के टिकट पर विधायक बने शोएब इकबाल ने केजरीवाल से पूछा है कि वह तय करें कि सरकार चलानी है या नहीं। शोएब जदयू छोड़ चुके हैं और ‘आप’ से जुड़ना चाहते हैं।
विनोद कुमार बिन्नी को आम आदमी पार्टी से निकाला गया
इससे पहले बिन्नी ने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने की औपचारिक सूचना नहीं मिली है। बिन्नी ने कहा कि ‘आप’ को इस बात का डर था कि पार्टी के कई विधायक मेरे साथ हैं और वे धरने में मेरा समर्थन दे सकते हैं, इसी डर की वजह से मुझे पार्टी से निकाला गया है। बिन्नी ने यह भी कहा कि पार्टी में अभी और कई बागी हैं। सोमवार को धरना देने से पूर्व बिन्नी ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं बिन्नी- आप
दूसरी ओर बिन्नी को पार्टी से निकाले जाने पर पार्टी प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है। योगेंद्र यादव ने लिखा- उन्हें बिन्नी को पार्टी से निकाले जाने का दुख है, लेकिन उन्होंने कोई और रास्ता नहीं छोड़ा था। बिन्नी ने 16 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को तानाशाह बताते हुए आरोप लगाया था कि उनकी कथनी व करनी में अंतर है। उन्होंने कहा था कि आप सरकार अपने उद्देश्य से भटक गयी है और जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है। एक अनशन के सवाल के जवाब में बिन्नी ने कहा कि “मैंने अनशन शब्द का कभी प्रयोग भी नहीं किया है
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS