राज्य

लखनऊ: ग्रामिणों ने लगाया प्रधान पर फर्जी तरीके से मुचलका करवाने का आरोप

0
Please log in or register to do it.

लकनऊ: बक्शी का तालाब तहसील में नगर चौगवां गांव के कुलदीप यादव, रामस्नेही यादव, पुत्तन लाल लोधी, लाल बहादुर यादव, दिलीप यादव, आकाश यादव समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने मुचलका भरा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किसी ने कोई जांच नहीं और हम लोगों को समन हो गया जिसके चलते मुचलका भरना पड़ा, हम लोगों के खिलाफ प्रधान ने साजिशन मुचलका करवा दिया।
इसके आगे ग्रामीण कुलदीप यादव ने कहा कि, हम सब किसान हैं खेती करें की कोर्ट के चक्कर लगाएं। वहीं, प्रधान अभिकेश शर्मा पर यह भी आरोप लगाया कि बिना किसी जांच के राशन कार्ड को भी निरस्त करवा दिया जा रहा है, प्रधान अपने लोगों को राशन कार्ड बनवा रहे और हम लोगों के निरस्त करवा रहे हैं। 
नगर चौगवां गांव के रामस्नेही यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव नासिर कोई जांच करने नहीं जाते हैं और बिना जांच के राशन कार्ड को निरस्त कर देते हैं। दूसरे लोगों के राशन कार्ड बनाते हैं। रामस्नेही यादव ने बताया कि तहसील दिवस में शिकायत करेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



यातायात माह के तहत जागरुकता अभियान, पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने के लिए किया जागरुक
स्वतंत्रता सेनानी बचान प्रसाद शुक्ल का निधन, प्रियंका गांधी ने लिखा परिजनों को संवेदना पत्र

Your email address will not be published. Required fields are marked *