Politics

पश्चिम बंगाल: भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0
Please log in or register to do it.
kuch Bihar Protest

पश्चिम बंगाल: कूच बिहार (kuch bihar) में पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP) पर जबरदस्त लाठीचार्ज किया है। एक पार्टी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया, जिसके बाद उन्होंने विरोध पर्दर्शन किया। भीड़ को बेकाबू देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लगातार बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच झड़प हो रही है, राज्य में राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

कूचबिहार जिले में बुधवार को दो सामुदायिक क्लबों के सदस्यों के बीच झड़प में भाजपा के एक स्थानीय नेता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। नेता के परिजनों ने कहा कि, यह घटना तूफानगंज क्षेत्र में मां काली की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई। हालांकि, भाजपा ने आरोप लगाया है कि घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, भाजपा के बूथ सचिव कलाचंद कर्माकर ने झगड़ा कर रहे दो क्लब के सदस्यों को शांत कराने का प्रयास किया तो लोगों ने उनके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। इससे कर्माकर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, भाजपा ने नेता की हत्या को ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, 12 घंटे का बंद का एलान किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बंगाल में टीएममसी कार्यकर्ता हमपर लगातार हमले कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, लेकिन सरकार चुप बैठी हुई है। इसलिए इस तरह की हत्याओं का विरोध करने के लिए बंद का आह्वान किया गया है।
kuch Bihar Protest

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



मुंबई हमले के मास्टरमाइंड Hafiz Saeed को पाकिस्तान की अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब मास्क नहीं पहनने पर भरना होगा 2000 रुपये का जुर्माना

Your email address will not be published. Required fields are marked *