देश

BRICS सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद का उठाया मुद्दा, आत्मनिर्भर भारत कर सकता है पूरी दुनिया की मदद

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2020) में हिस्सा लिया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुए इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने अपने संबोधन में आतंकवाद, कोरोना महामारी और आत्मनिर्भर भारत समेत कई मुद्दों पर बात रखी और कहा कि हमारी क्षमताएं पूरे विश्व की भलाई के काम आ सकती हैं।
विश्व की सबसे बड़ी समस्या आतंकवाद
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद (Terrorism) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ी समस्या है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आतंकवादियों को समर्थन और सहायता देने वाले देशों को भी दोषी ठहराया जाए, और इस समस्या का संगठित तरीके से मुकाबला किया जाए।

आत्मनिर्भर भारत अभियान पर बोले पीएम मोदी
आत्मनिर्भर भारत अभियान पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, हमने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत एक व्यापक सुधार प्रक्रिया शुरू किया है। यह अभियान इस विश्वास पर आधारित है वैश्विक वल्यू चेन में एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि, इसका उदहारण हमने कोविड-19 के दौरान भी देखा, जब भारतीय फार्मा उद्योग की क्षमता के कारण हम 150 से अधिक देशों को आवश्यक दवाइयां भेज पाए। हमारी वैक्सीन उत्पादन और डिलीवरी क्षमता भी इस तरह मानवता के हित में काम आएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि, वर्ष 2021 में  ब्रिक्स के 15 वर्ष पूरे हो जाएंगे। पिछले सालों में हमारे बीच लिए गए विभिन्न निर्णयों का मूल्यांकन करने के लिए हमारे शेरपा एक रिपोर्ट बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि, 2021 में अपनी अध्यक्षता के दौरान हम ब्रिक्स के तीनों स्तंभों में अंतर-ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने का प्रयत्न करेंगे।
PM Narendra Modi raises the issue of terrorism in 12th BRICS Summit

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



लखनऊ: सड़कें टूटी, शौचालय जर्जर, ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया धांधली का आरोप
भारत में Covid-19 के 12 करोड़ 65 लाख टेस्ट, रिकवरी रेट 93 फीसदी के पार- राजेश भूषण

Your email address will not be published. Required fields are marked *