Health देश

भारत में Covid-19 के 12 करोड़ 65 लाख टेस्ट, रिकवरी रेट 93 फीसदी के पार- राजेश भूषण

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (covid-19) के संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा हैं, मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 94 मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, अब तक 12 करोड़ 65 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। क्युमुलेटिव पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी है। पिछले एक सप्ताह का डेली पॉजिटिविटी रेट 4.1 फीसदी दर्ज की गई है। रिकवरी रेट 93 फीसदी से अधिक पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, हमारे यहां प्रति 10 लाख आबादी पर 6430 कोरोना वायरस के मामले हैं। पिछले 7 दिन में भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर 211 नए मामले सामने आए हैं। कई देशों में यह संख्या 2500 से भी अधिक है।
भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 94 मौतें दर्ज़ की गई हैं। कई विकसित देश ऐसे हैं जहां प्रति 10 लाख जनसंख्या पर  500 से 600 मौतें दर्ज़ की गई हैं।
देश के सक्रिय मामलों का 76 फीसदी से अधिक हिस्सा 10 राज्यों से आता है। लगभग 19 फीसदी सक्रिय मामले महाराष्ट्र में, 15.5 फीसदी केरल में, 9 फीसदी दिल्ली में, 6 फीसदी से अधिक पश्चिम बंगाल में, 5 फीसदी से अधिक कर्नाटक में, 5 फीसदी उत्तर प्रदेश में हैं।

COVID19 recovered cases has increased


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



BRICS सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद का उठाया मुद्दा, आत्मनिर्भर भारत कर सकता है पूरी दुनिया की मदद
अमित शाह के 'गुपकार गैंग' बयान पर महबूबा मुफ्ती ने कहा- आप करें तो नेशनल हम करें तो ऐंटी नेशनल?

Your email address will not be published. Required fields are marked *