देश

पीएम मोदी ने कहा- हमें वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचाना है

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में कोविड-19 महाममारी की स्थिति और वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार के दूसरे विभाग के अधिकारी शामिल थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी त्योहारों के मौसम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने, कोविड-19 पर समीक्षा बैठत की अध्यक्षता कके दौरान ढिलाई बरतने के खिलाफ चेताया और महामारी को नियंत्रित करने के प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने प्रतिदिन के मामलों और वृद्धि दर में लगातार गिरावट का भी जिक्र किया।
इसके साथ ही यह भी पीएम मोदी ने कहा कि हमें, वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही सीमित नहीं रखना है बल्कि इसे पूरी दुनिया में पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन वितरण प्रणाली को और मजबूत करने के लिए हमें पूरे दुनिया में आईटी प्लेटफॉर्म पर जोर देना होगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि, भारत में तीन टीके विकसित होने की अडवांस स्टेज में हैं, जिसमें से दो टीके फेज दो में और एक टीकी तीसरे फेड में है। पीएमओ ने यह भी कहा कि कोविड-19 वायरस जीनोम पर दो अखिल भारतीय अध्ययनों से पता चलता है कि वायरस आनुवंशिक रूप से स्थिर है, इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Breaking: बाल-बाल बचे रविशंकर प्रसाद और बिहार के मंत्री, हेलीकॉप्टर के चारों विंग टूटे
भारत में जल्द शुरू होगा Sputnik V के दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल, 40 हजार लोगों पर होगा टेस्ट

Your email address will not be published. Required fields are marked *