Close

कोरोना काल में ISRO ने EOS01 के साथ दूसरे देशों के 9 उपग्रहों को किया लॉन्च

कोरोना काल में ISRO ने EOS01 के साथ दूसरे देशों के 9 उपग्रहों को किया लॉन्च

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-01 ( Earth Observation Satellite EOS-01 ) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। पहले से तय समय दोपहर 3.02 बजे 10 मिनट की देरी से हुई इस लॉन्चिंग में नौ विदेशी कस्टमर सैटेलाइट को भी लॉन्च किया गया। 
इसरो ने कहा कि प्रक्षेपण का समय पहले 3 बजकर 02 मिनट तय किया गया लेकिन यान के मार्ग में मलबा होने की वजह से इसमें 10 मिनट की देरी की गई। यह इस साल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला मिशन है। PSLV-C49/EOS-01 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो और भारतीय स्पेस इंडस्ट्री को बधाई दी है। पीएम ने कहा कि समय पर मिशन को अंजाम देने के लिए कोविड-19 के दौर में हमारे वैज्ञानिकों ने कई बाधाओं को पार किया।
इसरो ने कहा कि ईओएस-01 से कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। ग्राहकों की बात करें तो इनमें लिथुआनिया (1), लक्जमबर्ग (4) और अमेरिकी (चार) के उपग्रह शामिल थे।
इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि, महामारी के दौरान टीम इसरो ने कोविड गाइडलाइन के मुताबित काम किया, गुणवत्ता से समझौता किए बिना। सभी इसरो कर्मचारियों का इस समय गुणवत्तापूर्ण काम वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने इसके आगे कहा कि, इसरो के लिए यह मिशन बहुत खास और अलग है। स्पेस एक्टिविटी ‘वर्क फ्रॉम होम’ से नहीं हो सकती है। हर एक इंजीनियर को लैब में मौजूद होना होता है। इस तरह के मिशन में सभी तकनीशियन और कर्मचारी को साथ काम करना होता है।


Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top