Featured Technology

सैमसंग ने लॉन्च किया W21 5G पोल्डेबल स्मार्टफोन

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन Samsung W21 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। ये फोन Samsung Galaxy Z Fold 2 का ही नया वर्जन है। Samsung W21 5G के फीचर्स काफी हद तक गैलेक्सी जैड फ्लोड 2 जैसे ही हैं। हालांकि, कुछ बदलाव भी किए गए हैं। जैसे आपको Samsung W21 5G के साथ ‘Galaxy’ की ब्रांडिंग नहीं मिलेगी।
Samsung W21 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दो सिम कार्ड के ऑप्शन हैं जिसमें एक ई-सिम का ऑप्शन है। फोन में 7.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के फोल्ड होने के बाद आपको 6.2 इंच की सुपर एमोलेड इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले मिलेगी। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। मेमोरी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का भी विकल्प है।
फोन के कैमरे की बात करे तो, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में 4के वीडियो और 960fps पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 10 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा है। फोन की बैटरी 4500mAh की है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार इलेक्शन: संजय राउत ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- जनता इस बार रिटायर कर देगी
पूर्णिया में मतदान के दौरान कुख्यात बिट्टू सिंह के भाई की गोली मारकर की गई हत्या

Your email address will not be published. Required fields are marked *