Close

Lucknow । बक्शी का तालाब के शिवपुरी में बुजुर्ग पुजारी की हत्या की सनसनीखेज वारदात, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

Lucknow । बक्शी का तालाब के शिवपुरी में बुजुर्ग पुजारी की हत्या की सनसनीखेज वारदात, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें
Stirred by killing of priest in capital
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पुजारियों की हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है, राजधानी के बक्शी का तालाब इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब पता चला की पुजारी की ईंट से कूचकर हत्या करके हत्यारे मौके से फरार हो गए, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में टीमों को लगा दिया है। देररात बीकेटी के शिवपुरी गांव में रण बाबा मंदिर में पुजारी फकीरे दास उम्र 85 वर्ष की हत्या कर दी गई, ग्रामीणों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। 
  • पुजारी फकीरे दास की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या 
  • पुजारी की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल 
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
  • आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल का किया मुआयना 
  • एसपी ग्रामीण, सीओ और एसएचओ में जांच में जुटे 
वहीं कामता प्रसाद ने बताया कि हम लोगों को जब पता चला तो प्रधान की सूचना पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची, बाबा की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी, चलने-फिरने में भी उनको दिक्कत होती थी।
Stirred by killing of priest in capital 
एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जो लोग वहां सुबह पहुंचे थे उन लोगों से पूछताछ भी की, एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुजारी के सिर के पीछे चोट लगी हुई थी, डॉग स्क्वायर्ड और फारेंसिक टीमों ने सबूतों को जुटाया है। मंदिर प्रांगण में मूल्यवान वस्तुएं और दान पात्र में पैसे बरामद हुए हैं, नशे की सामग्री भी बरामद हुई है, हत्यारों की तलाश में टीमों को लगा दिया गया है। 
Stirred by killing of priest in capital
राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र में हत्या की वारदात के बाद आईजी लक्ष्मी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों और वहां के लोगों से वारदात के बारे में जानकारी ली, आईजी ने बताया कि तीन एंगिल पर पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं, प्रथम दृष्टया आपसी वाद-विवाद में हत्या करने की आशंका है क्योंकि वहां पर पुजारी का सामान, भंडारे का सामान और दान पत्र में पैसे मिले हैं। 
Stirred by killing of priest in capital
गांव वालों के मुताबिक मंदिर के पास बनी दुकान खोलने जब लल्ला आया तो उसने सबसे पहले पुजारी बाबा को देखा कि वो बेसुद पड़े थे तो उसने कामता प्रसाद को बताया फिर कामता ने प्रधान को फोन करके बताया। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस फोर्स आ गई। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार, सीओ हृदेश कठेरिया और एसएचओ पुलिस फोर्स के साथ हर एंगिल पर जांच कर रहे हैं और लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा करेंगे और हत्यारों को गिरफ्तार करके जेल भेजेंगे। 
लखनऊ से मनीष सिंह की रिपोर्ट 
Stirred by killing of priest in capital




Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top