Crime राज्य

पूर्णिया में मतदान के दौरान कुख्यात बिट्टू सिंह के भाई की गोली मारकर की गई हत्या

0
Please log in or register to do it.

पूर्णिया: बिहार चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के दौरान पूर्णिया (purnia) से एक अप्रिया घटना ने हड़कंप मटा दिया है। सरसी में अपराधियों ने प्रशासन की व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए मतदान के दौरान कुख्यात बिट्टू सिंह (Bittu Singh) के भाई बेनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया है।
खबरों की माने तो सरसी स्थित आवास के पास बने पोलिंग बूथ पर बोनी सिंह मतदान करने जा रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने एक के बाद एक आठ गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।
बताते चलें कि, पिछले महीने ही शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान प्रत्याशी के समर्थकों ने एक हमलावर को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्रीनारायण सिंह गांव में चुनाव प्रचार करने गए थे। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी।
गौरतलब हो कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अंतिम यानी तीसरे चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान डाले जा रहे हैं, तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिसमें 109 पुरुष, 110 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



सैमसंग ने लॉन्च किया W21 5G पोल्डेबल स्मार्टफोन
अफगानिस्तान की तालिबान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एयर स्ट्राइक में मार गिराए 29 आतंकी

Your email address will not be published. Required fields are marked *