Election राज्य

बिहार इलेक्शन: संजय राउत ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- जनता इस बार रिटायर कर देगी

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर जमकर तंज कसा, इस दौरान नेताओं ने जमकर रैलियां की। और अपनी एक रैली के दौरान वर्तमान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि, यह उनका आखिरी चुनाव है। उनके इसी बयान पर अब शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को एक बयान दिया है।
संजय राउत ने कहा कि नीतीश कुमार जी बड़े नेता हैं। नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वे अपनी पारी खेल चुके हैं अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतजार कर रही है। इस चुनाव में जनता उनको रियाटर कर देगी।
बताते चलें कि, गुरुवार को एनडीए की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार ने एक रैली में कहा था कि, अंत भला तो सब भला। सात नवंबर को बिहार के तीसरे चरण का और मेरा आखिरी चुनाव है। क्या आप जदयू उम्मीदवार को वोट देंगे या नहीं। उनके इस बयान के बाद से राजनीति गलियारे में कयासों की बौछार लग गई कि क्या नीतिश सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



जो बाइडेन चुने गए अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति
सैमसंग ने लॉन्च किया W21 5G पोल्डेबल स्मार्टफोन

Your email address will not be published. Required fields are marked *